लेखक: मनीभाई | श्रेणी: सामाजिक साहित्य | भाषा: हिंदी
कविता और दोहे हमारे समाज का दर्पण होते हैं। वे न केवल सुंदर भाषा में रचे जाते हैं, बल्कि समय की समस्याओं को भी उजागर करते हैं। मनीभाई द्वारा रचित ये दोहे आज के युग की उन ज्वलंत सच्चाइयों को उजागर करते हैं जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं – पर्यावरण विनाश, मानवीय संवेदनाओं का पतन, और सामाजिक दुर्व्यवहार।
🌱 मनीभाई के दोहे
(1) जंगल मंदिर बन गए, शहर बने अब खेत। मानव की करतूत से, पशु हुए निश्चेत।। – प्रकृति के प्रति संवेदनहीनता का चित्रण।
(2) तेरी भूख है हाय रे, मांस नोच कर खाय। हिंसक पशु तू बन गया, देख थरथराय।। – मांसाहार की बढ़ती प्रवृत्ति और उसके हिंसक स्वरूप की आलोचना।
(3) प्रकृति रक्षक था कभी, मानव बना शैतान। छोटे सुख की चाह में, काटे मुर्गा श्वान।। – तात्कालिक सुखों के लिए पशुओं की बलि देना, मानवता पर प्रश्नचिह्न।
(4) प्रीत तोड़ता आज तू, मानव से अविश्वास। कभी सँजोई सृष्टि को, खेल रहा विनाश।। – सामाजिक रिश्तों में दरार और पृथ्वी के साथ विश्वासघात।
(5) चुगली होती औषधि, मरहम जैसा काम। परनिंदा में सुख मिले, निज निंदा श्रीधाम।। – कटाक्ष है उन लोगों पर जो दूसरों की निंदा में ही आनंद पाते हैं।
📚 निष्कर्ष:
मनीभाई के ये दोहे न केवल सुंदर साहित्यिक रचना हैं, बल्कि वे समाज के लिए आईना हैं। इनमें वह पीड़ा भी है जो एक संवेदनशील हृदय आज के समय में अनुभव करता है। हमें इन दोहों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने व्यवहार, सोच और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिए।
लेखक: मनीभाई नवरत्न श्रेणी: प्रेरणादायक कविता / जीवन के अनुभव / व्यक्तिगत विकास टैग्स: आत्मनिर्भरता, संघर्ष, सफलता, प्रेरणा, No Pain No Gain
✨ कविता का उद्देश्य:
हमारी जिंदगी में सफलता और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का रास्ता कभी आसान नहीं होता। संघर्ष के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन जब तक हम अपने कार्यों में संजीदगी और कड़ी मेहनत नहीं लगाते, तब तक परिणाम की उम्मीद भी बेमानी होती है। "काम को काम सिखाता है" यही बात इस कविता में प्रतिध्वनित होती है। यह कविता हमें यह समझने की प्रेरणा देती है कि किसी भी कठिनाई का सामना करने के लिए हमें सबसे पहले खुद पर विश्वास और मेहनत करना होगा।
🎶 काम को काम सिखाता है - कविता 🎶
काम ही काम सिखाता है,
नाम ही नाम कमाता है।
आदमी जब खुद ही जागे,
हर राह खुद बनाता है। अपना काम आप करो,
हर काम को तमाम करो। No pain, no gain. Try again. ✊
कांटे से कांटा निकलता,
लोहा ही लोहा काटता।
जो खुद को नहीं संभाले,
वही खुद को मात देता। बातों को समझा करो,
भीतर ही न उलझा करो। No pain, no gain. Try again. 🔁
बातों से बात बढ़ती है,
हाथों से हाथ मिलते हैं।
भीड़ में खोने वाला ही,
अकेला सा दिल रखते हैं। रास्ता न जाम करो,
सबको नमस्ते-सलाम करो। No pain, no gain. Try again. 🌈
📌 कविता का संदेश:
यह कविता हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है:
आत्मनिर्भरता और मेहनत: यह संदेश देता है कि हमें अपना काम खुद करना चाहिए और दूसरों पर निर्भर होने के बजाय अपने रास्ते खुद बनाना चाहिए।
संघर्ष और सफलता: बिना संघर्ष के सफलता प्राप्त नहीं होती। इसलिए हर असफलता से कुछ नया सीखते हुए, हमें अपनी कोशिशों को बार-बार जारी रखना चाहिए।
सम्मान और सहयोग: सफलता का रास्ता केवल व्यक्तिगत प्रयास से नहीं, बल्कि दूसरों के साथ मिलकर काम करने से भी होता है।
प्रकृति और संतुलन: हर कदम में संयम और समझदारी का होना जरूरी है, तभी हम जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।
📝 अंतिम विचार:
"No pain, no gain" — बिना कड़ी मेहनत के किसी भी उद्देश्य को पूरा नहीं किया जा सकता। इस कविता का संदेश स्पष्ट है कि अगर हम अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो हमें मेहनत, संघर्ष, और धैर्य के साथ अपनी राह पर आगे बढ़ना होगा।
🎶 स्काउट जम्बूरी गीत – एकता, सेवा और प्रकृति का संदेश 🎶
लेखक: मनीलाल पटेल , HWB Mahasamund श्रेणी: स्काउट गाइड / देशभक्ति गीत / प्रेरणादायक गीत टैग्स: स्काउट गीत, जम्बूरी गीत, सेवा भाव गीत, पर्यावरण गीत, Scout Guide Song in Hindi
✨ भूमिका
स्काउट-गाइड आंदोलन केवल एक प्रशिक्षण पद्धति नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन मूल्य है जो सेवा, अनुशासन, एकता और प्रकृति प्रेम को आत्मसात करता है। स्काउट जम्बूरी जैसे आयोजनों में गाए जाने वाले गीत इन आदर्शों को हृदय से जोड़ते हैं।
यह "स्काउट जम्बूरी गीत" इन्हीं मूल्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक रचना है, जो बच्चों, युवाओं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
🎵 स्काउट जम्बूरी गीत (Scout Jamboree Geet in Hindi)
जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए… जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…
सबसे अपना गहरा नाता है,
सबसे अपनी है प्रीति।
आओ एक-दूजे को मान दें,
समझें सबकी संस्कृति।।
जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…
स्काउट-गाइड सिखाता हमको,
अनुशासन का पाठ।
कर्तव्य, साहस, निष्ठा का,
जीवन भर हो साथ।।
प्रेम, करुणा और सहयोग,
हो जीवन की धुरी।
मिल जुल कर मिटाएं,
मिटा के आपस की दूरी।।
जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…
कदम बढ़ाएं देश हेतु,
हर दिन हो नव निर्माण।
हम बनें सच्चे नागरिक,
यही हो सच्चा मान।।
हर दिल में हो नेकी,
जलता सत्य-विचार।
बंधुत्व, सौहार्द से बनाएं,
अपना सदव्यवहार।।
जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…
हरियाली से रक्षित हो,
धरती मां का आँचल।
वृक्ष लगाएं, जल बचाएं,
नदियाँ बहे कलकल।।
झीलें, पर्वत, जंगल सब,
हमको दें पुकार।
संयम का लें संकल्प,
लालच का हो संहार।।
हम सबको याद रहे,
आज प्रकृति रक्षा जरूरी।।
जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…
🌿 गीत का उद्देश्य
इस गीत का मूल उद्देश्य है:
समाज में सेवा भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करना
प्रकृति संरक्षण का महत्व समझाना
अनुशासन और कर्तव्यपरायणता को जीवन में लागू करना
बच्चों व युवाओं में देशभक्ति और संस्कारों की भावना विकसित करना
📌 इस गीत का उपयोग कहां करें?
स्काउट-गाइड शिविरों और जम्बूरी कार्यक्रमों में
स्कूल असेंबली, सांस्कृतिक आयोजन या विशेष दिनों पर
पर्यावरण जागरूकता अभियान में
राष्ट्र निर्माण विषयक आयोजनों में प्रेरणादायक गीत के रूप में
चलो ऐसा राष्ट्र बनाएं, जिसकी पहचान, रंग, वर्ण, जाति से ना हो। ना हो संप्रदाय, हमारे मूल पहचान में। बांटें नहीं खुद को नदी पर्वत के बहाने । भाषा, बोली को मानें हम तराने। चलो ऐसा राष्ट्र बनाएं। राष्ट्र तो है दीपक आलोकित होता संपूर्ण विश्व । दीये से दीये जुड़ते जाएं अंधेरा छंट जायें मन की आंखों से । तभी जानेंगे तेरी रोशनी, मेरी रोशनी से फर्क नहीं । आगे बढ़ें एक लक्ष्य लेके हम मानस पुत्र भक्षक नहीं रक्षक हैं अखिल ब्रम्हांड का जो हम सबका परिवार है।
राजनीति और भ्रष्टाचार पहिये हैं एक गाड़ी के । सेवा है राजनीति देशभक्तों का खेल है ये अनाड़ी के ।।
सफेद लिबास में मत जाना, नजरें धोखा खा जायेगी । भ्रष्टता की कालिमा तुझे पीठ पीछे नजर आयेंगी । अब नहीं होते राम विक्रमादित्य चस्का है सबको बंगला गाड़ी के ।।
जहां लड़ा जाये सत्ता पाने को, वहाँ समाज सेवा कोसों दूर है । एक दूजे की टांग खींचे जिसे पाने को उस कुर्सी में कुछ बात जरूर है। खींचातानी, चुगली निन्दा जायज सब पैंतरे, इस खेल में खिलाड़ी के।।
अनपढ़ अपराधी को समाज दूतकारें । पर राजनीति इन्हें सहर्ष स्वीकारें । लोकतंत्र की पांव है राजनीति भ्रष्ट रंग ना चढ़ाओ। नीतियाँ होती आमजन की , जिसको अंतिम पंक्ति ले जाओ। राजनीति पुष्प है, भ्रष्टाचार खरपतवार है बाड़ी के।।
गुलामी की कफ़न जला के, सजाया है गुलिस्तान।
महकता रहे गुल सा, अपना प्यारा हिंदुस्तान।।
आज फिर दस्तक दे न क़यामत की वो घड़ियां,
आगाह करती है, मेरी गीत की दास्तान।।
हम क्या थे, क्या हो चले –
शूरवीरों की शहादत से बनी वजूद खो चले।
आज के दिन का मिलना नहीं था आसान,
अपने ही घर में रह गए थे बनकर मेहमान।
धीमा-धीमा सुलगा अपना स्वाभिमान,
जब भगत, राजगुरु, सुखदेव ने दी
फांसी में झूलकर अपनी जान।
आज फूल को खिलाने के बजाय
कांटे के बीज बो चले,
शूरवीरों की शहादत से बनी वजूद खो चले।
कुछ भटक गए हैं इंसानियत से,
फैला रहे आतंक का साया।
मज़हब का नाम देकर,
डरा-धमकाकर जन्नत को श्मशान बनाया।
फिर से चलनी होगी उन राहों में,
जिन राहों को बापू और बाबा ने दिखाया।
प्रेम की गठरी छोड़ के,
नफरत की बोरी ढो चले।
शूरवीरों की शहादत से बनी वजूद खो चले।।
(1) लोकतंत्र क्या है? स्वतंत्रता का पर्याय । जहाँ होती है जनता राजा, और चलती है उसके बनाये गये कानून । लोकतंत्र में, मंत्री होते हैं सेवक । चुने जाते हैं राजा से हर पाँच साल में। पर सेवा तो , निस्वार्थ भावना है। फिर क्यों होती है लड़ाई? इन सेवकों ने, बना दिया है चुनाव को महाभारत का कुरूक्षेत्र। 🖋_मनीभाई नवरत्न_
(2) “राजा के सेवक हजार” जो खाते हैं मेवा, और रखते हैं जेब में सेवा। उसे दिखाते हैं तभी जब लेते हैं सेल्फी। जो दिखता है दीवार पर टीवी में, अखबार पर। मीडियाकर्मी फेंके जबरदस्त आर्कषण। राजा को होता है जिससे साक्षात् दर्शन। ये तो वही देखता है , सुनता है, समझता है। जो मंत्री चाहता है। राजा में नहीं है संजय सा दूरदृष्टि वो तो धृतराष्ट्र है । 🖋_मनीभाई नवरत्न_
(3) राजा बड़ा रूखा है लगता है कई दिनों से भूखा है। और भूखे को सदा , पेट का सूझता है वो जरा मान-सम्मान को, कम बूझता है। काम की तलाश में सौ कोस दूर चलता है। अधूरे सपने साथ ले, चार आने पर बहलता है । अपने घर में राज करने के बजाय दासता झेल रहे बाहर । आज रास्ते बने हैं इनके आसरे । जहाँ काटते अपना सफर। 🖋_मनीभाई नवरत्न_
गुमनाम है क्यों प्रतिभाएं ? क्या उन्हें अवसर की तलाश है ? या फिर दाने दाने को मोहताज हैं ? क्या बड़ा है उनके लिए? सपना या भूख । बेशक भूख! क्योंकि भूख मिटने से नींद अच्छी आती है और अच्छी नींद में अच्छे सपने आते हैं।
कौन कहता है? हमने तोड़ा नाता जंगल से, क्या हमें पता नहीं कि जंगल में मंगल होता है ।
बेशक! हमारे स्वभाव से न झलके अपनी जंगलियत । पर कई बार उजागर किये कर्मों से पशुता की निशानी ।
जंगल का राजा जो भी हो, पर आज हमारी हुकूमत है। हमारे रहते किसी हिंसक की आखिर क्यूँ जरूरत है?
गांव को नजरअंदाज करके हमने जंगल की सफाई की है। पानी न दे सके तो क्या? आग की लपटें तो दी है? पेड़ न रोप सके तो क्या? हमने जंगल में दिल लगाया है।
शिला तोड़-तोड़ के एक नया जंगल सजाया है। जहाँ ऊँची-ऊँची इमारतें है । धरा की झुर्रियों सी सड़कें दीमक-सी लगती विशाल जन सैलाब उर्वरा भू को बंध्य बनाती “सीमेंट के जंगल” ।
कल से पागल मानसिक विकार से । आज घायल हैं समाज की दुत्कार से। ऐसी कजरा जिसमें श्वास हैं । पागलखाने फुटपाथ ही आवास है ।
जो बसाए रहे घर संसार । वही संसार करती है अस्वीकार। चलते फिरते बने मनोरंजन का साधन। क्योंकि घृणित है भोजन वसन वासन।
हुजूर के लिए आनंददायक पागल शब्द । असभ्य संज्ञा पाकर भी हम निस्तब्ध। तेरे लिए जिंदगी में निराशा की भरमार। हम पर तो जिंदगी ही तनाव का भंडार।
फिर भी समाज के रखवाले कभी तो हमें भी बुलाओ । खोई हुई मान सम्मान मन की शांति दिलाओ । हमें भी समाज की प्रगति करना है । पर पहल यही कि हमें सभ्य समाज में रहना है।
तथाकथित उच्च वर्ग जवाब मांग रहा है, निम्न वर्ग से – ‘रे अछूत ! तुझे लज्जा नहीं आती। आरक्षण के दम पर इतरा रहा है । हमारे हक का खा रहा है । तेरी औकात क्या ? तेरी योग्यता क्या ? भूल गया अपना वर्चस्व , भुला दी तूने , मनुस्मृति की लक्ष्मण रेखाएं । संविधान को कवच बनाकर तू उत्छृंलन हो गया है। पैरों के दासी , अपने पैरों में खड़ा होने की, कोशिश मत कर । हिम्मत है तो, द्वंद कर । आरक्षण का बाना हटा मुझसे शास्त्रार्थ कर ।’
व्यंग्य की बाणों से , जख्मी ने प्रत्युत्तर दिया- ” वाह रे कुलश्रेष्ठ ! तू बोलता है कि मैं ब्रह्मा के मुख से पैदा हुआ हूं । तेरे मुख से ये कुटिल बातें , शोभा नहीं देती । तूने कहा ,जातियां जन्मजात हैं हमने मान लिया । फिर कहा , प्रत्येक जाति के कर्म विधान हैं । हमने स्वीकार लिया । सौभाग्य माना हमने, जन सेवा करके । नव निर्माण करके जग का श्रृंगार किया । अति प्राचीन भारतीय संस्कृति को आधार दिया । सामाजिक नियमों में बांधकर तूने जी भर शोषण किया । धर्म और ईश्वर के नाम पर भयभीत किया । पर अपने लिए नियम लचीला रखा, जब अपनी स्वार्थ पूरी करनी थी। हमने जब सीमाएं तोड़ी , तो नर्क का दंड विधान किया । वो तो खुश किस्मत हुए कि संविधान का रास्ता दिखा । हमारे विकास के लिए एक अवसर दिखा। आज तुम्हें इस बात का कष्ट है- कि हमने शिक्षामृत चखा । वर्षों से छीना गया अधिकार को परखा।
आज तुम्हें तकलीफ है, क्यों हम सेवा क्षेत्र में आरक्षित हैं ? तो सुन तेरे शब्दों में, “शूद्रों के लिए सेवा का क्षेत्र हो , यह भी तो तेरी मनुस्मृति की देन है।” मुझे शौक नहीं कि आरक्षण के नाम पर समाज से सहानुभूति मिले । जातिगत भेदभाव टूटे , समभाव से प्रकृति खिले । योग्य का चुनाव हो , आरक्षण की दीवार हटा दो । परंतु उससे पहले , जाति की अवधारणा मिटा दो। कोई सवर्ण नहीं , कोई अवर्ण नहीं । सब प्रकृति की है संतान । जातियों में बंटकर अलग ही रहेंगे , नहीं बनेगा कभी भी, अपना भारत महान।
ये काव्य युग, सम्मान का युग है। चलो अच्छी बात है। हमें खुशी है एक कवि के होने के नाते, समाज के कुछ तो काम आते। पर ध्यान रहे , सारा श्रेय मुझे ही लेना बेमानी है। चूंकि सम्मान की पीछे और भी कहानी है। कंगूरा सा कवि लालायित है चमकने को जमाने में। नींव सा रचना अभी भी छटपटा रही है पहचान पाने में। बिन नींव के कंगूरे की एक अधूरी दास्तां है। कवि का वजूद भी तो कविता से ही वास्ता है। और कविता का वास्ता ईश्वर, प्रकृति से, सामाजिक रीति से। दीन-हीन की दशा से मौसम-रंग-दिशा से। कवि तो बौना है उस अर्जुन की भांति जो यह समझ लेता कि महाभारत युद्ध अपने दम पर जीता। जानके अनजान रहता काव्य विषय की महत्ता उसका विराट स्वरूप। मनीभाई’नवरत्न’,
हे नारी! तू क्यों शर्मशार है? समाज से भला क्यों गुहार है? मत मांग, इससे कोई दया की भीख । वो सब बातें जिनमें पुरूष का वर्चस्व, उन सबको तू सीख।। हे नारी! तू क्यों शर्मशार है?
है तुझमें भी अदम्य क्षमता कम क्यों आंकती, तु खुद को। इतिहास साक्षी, तेरे कारनामों से । मत समेट अपने वजूद को। चारदीवारी से बाहर आ , खुद से मिलने के लिए । तू कली ! धूप से ना मुरझा तैयार हो खिलने के लिए ।
कोई कब तक लड़ेगा , तेरी हिस्से की लड़ाई । आखिर कब तक चलेगी , पीछे-पीछे बन परछाई । तुझे अबला जान के ही तेरा अपमान हुआ है । देर ही सही हर युग में, मगर तेरा सम्मान हुआ है । चल एक हो अन्याय के खिलाफ । तेरी बिखराव ही तेरी दुर्गति का कारण है ।
मत कोस अपने भाग्य को ये जीवन संघर्ष का रण है। जब हर तरफ तू संबल नजर आयेगी । ये धरा तेरे कर्मों से स्वर्ग बन उभर आयेगी । हे नारी! तू क्यों शर्मशार है?
आगे बढ़ो , आगे बढ़ो ,पीछे ना हटो तुम । रख के खुद से भरोसा,मुश्किलों से निपटो तुम।
उबड़ खाबड़ है तेरी राह । मंजिल पर रहे तेरी निगाह । खोये ना कभी आत्मबल को करना पड़े चाहे आत्मदाह। वतन मांगता है बलिदान वतन के लिए मर मिटो तुम ।।1।।
अन्याय के खिलाफ तेरा विद्रोह हो। पद-प्रतिष्ठा पर कभी ना मोह हो। तोड़ सके ना तुझे कोई लालच इरादे तेरे मजबूत जैसे लौह हो। साजिशें चल रही फूट डालने की आपस में ना बंटो तुम ।।2।।
मिलती नहीं जीत आसान से आस रखो अपने भगवान से ब। बहुत जी चुके बंधनों के दायरे में अब मरना है हमें स्वाभिमान से । बहुत कर चुके क्रांति लाने की बातें अब करो सिद्धांतों को ना रटो तुम।।3।।
पात्र परिचय :- रागिनी – एक कामकाजी लड़की। राजन- अंधा व्यक्ति । राहुल – रागिनी की सहकर्मी ।
(रागिनी अपनी ऑफिस की ओर जा रही थी। रास्ते में एक अंधा आदमी सड़क किनारे खड़ा हुआ सड़क पार करने की कोशिश रहा था ।)
रागिनी : (ऑटो से ही) भैया !अभी मुझे अपने ऑफिस तक नहीं जानी है। मुझे बस यही साइड में ड्राप कर दीजिए। (ऑटो से उतर कर सीधे अंधे आदमी के पास रागिनी पहुंचती है।)
रागिनी : (अंधे आदमी से )क्या मैं आपको रास्ता पार करने में मदद कर दूँ ?
राजन : हां जरूर! रोज कोई न कोई सहारा दे देता है । पर आज …….
रागिनी : (झट से हाथ पकड़ते हुए) आज मैं हूं ना! राजन : धन्यवाद !
रागिनी : वैसे आप सुबह-सुबह कहां गए थे? (दोनों सड़क पार करते हुए )
राजन : जी ! यही पास के मंदिर में ईश्वर दर्शन के लिए ……
रागिनी : (आश्चर्य से) ईश्वर दर्शन ! पर आप ईश्वर के दर्शन कैसे करते होंगे?मतलब आपके आँखें …..
राजन : क्यों? मैं दृष्टिहीन हूं इसलिए ….. पर ईश्वर दर्शन तो मन की आंखों से की जाती है ना । ईश्वर को मन से पुकारा जाता है और मन से ही पूजा की जाती है ।
रागिनी : मतलब ? राजन : मैंने कुछ समय पहले ईश् को स्मरण किया कि वह अपना दूत भेजें और मुझे सड़क पार करा दें। और फिर देखो, उसने आखिर तुम्हें भेज ही दिया ।
रागिनी : पर यहां तो मैं ही हूं।कोई ईश्वर का दूत नहीं ।
राजन : यह तुम्हारी सोच है ।जो तुम अपने अंदर के ईश्वर को नहीं देख पा रही हो। रागिनी :(हंसती हुई )मेरे अंदर में ईश्वर ……
राजन : हां ! पर तुम्हें मेरी बात जल्दी समझ नहीं आएगी क्योंकि तुम्हारे दोनों आंखों ने बाह्यस्वरूप को देखा है। ईश्वर के आंतरिक अनुभूति नहीं कर पाई हो।
( सड़क पार हो चुका था ।इस बीच रागिनी और राजन के बीच पहचान हो जाती है।रागिनी फिर से ऑफिस जाने को होती है ।)
(आफिस में)
रागिनी :(राहुल से ) राहुल ! क्या तुमने ईश्वर को देखा है ?
राहुल : नहीं तो ,पर क्यों ?
रागिनी : आज मैं एक अंधे आदमी से मिली थी । जो यह कह रहा था कि ईश्वर के दर्शन तो मन की आंखों से की जाती है ।(मुस्कराते हुए )और मुझे ईश्वर के दूत की संज्ञा दे रहा था ।
राहुल : फिर तो जरूर तुमने उसके साथ कुछ अच्छा किया होगा ? रागिनी: मैंने तो बस उसे सड़क पार करने में मदद की थी ।शायद इसलिए ………
राहुल : ( दिल्लगी करते हुए) पर हमें तो तुम सामान्य लड़की ही नजर आती हो ,और ईश्वर के दूत तो कभी नहीं ।
रागिनी :(चिढ़ते हुए )और तुम मुझे शैतान….. ( अगला दिन ) राजन वही सड़क किनारे पर खड़ा हुआ था। रागिनी दूसरे दिन भी राजन के पास जाती है ।)
रागिनी : कैसे हो राजन? राजन : कौन रागिनी ? रागिनी : नहीं , ईश्वर का दूत! (हंसते हुए) ( राजन भी हंसता है )
रागिनी: इससे पहले मैंने इतना अच्छा अनुभव कभी नहीं किया था। ऐसा लगा मानो आपकी आंखों से ईश्वर का दर्शन कर लिया हो ।
राजन : पर रागिनी, मेरी तो आंखें नहीं।
रागिनी : पर मन की आंखें तो है ।जिससे मैंने ईश्वर का दर्शन कर लिया।और अब मैं अधिक से अधिक लोगों की सेवा करना चाहती हूं ।
राजन : काश! तुम्हारी जैसे सभी लोगों की दृष्टि बदल जाती तो पूरी श्रृष्टि ही बदल जाती ।
(बातोंबात में राजन और रागिनी के बीच मित्रता के बीज अंकुरित होने लगे थे)
(अगला दिन)
(रागिनी दूर से ही राजन को निगाह डाले हुई थी। पर वह जानबूझकर राजन के पास नहीं जाती है ।वह देखना चाहती थी कि आज राजन किसकी मदद से सड़क पार करेगा ? परंतु जो भी मददगार उसके पास पहुँचता वह सड़क पार करने से मना कर देता। कुछ समय बाद अचानक सड़क पर दुर्घटना से भीड़ जमा हो जाती है।मोटरसायकिल गिरा पड़ा था । रागिनी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच जाती है।)
एक बाइक वाला: (राजन से क्रोधित स्वर में) अंधे होकर भी घर से अकेले क्यूँ निकलते हो? एक दिन खुद तो मरोगे, दूसरे को भी ले डुबोगे ।
(राजन वहीं सकपकाया हुआ चुपचाप खड़ा हुआ था। रागिनी बाइक चालक को शांत कराती है और भीड़ के हटने का इंतजार करती है।)
रागिनी :(राजन से ) इस तरह आप कब तक अकेले सड़क पार करते रहेंगे ? हर दिन ईश्वर अपना कोई दूत तो नहीं भेज सकता ना।
राजन : (रौंधे हुये धीमी स्वर में) आज मुझे ईश्वर के दूत की नहीं बल्कि अपने दोस्त की प्रतीक्षा थी। (रागिनी की आंखें अश्रु से डबडबा जाती है )
रागिनी : (माफी मांगते हुए करूण स्वर में) मैं बहुत शर्मिन्दा हूं।मुझे माफ कर दो, राजन।
राजन: जिनके मित्र होते हैं ,उन्हें किसी ईश्वर की जरूरत नहीं होती है । (राजन और रागिनी दोनों मित्रता के भाव में डूब जाते हैं ।)
★कलम,कागज,कलमकार★ मैं एक अबूझ तुकबंदी कलमकार होता ज्यों व्यथित देता उसे आकार है मेरे सहचर कलम कागज मुखर नहीं मुझ जैसा निशब्द दोनों ही।
मनीभाई”नवरत्न”
मनीभाई के पिरामिड रचना
★मरणासन्न★
ये मेरी कौन सी है अवस्था जहाँ से अब दिखता है सच होने लगा पवित्र कैसी भुलभुलैया अब चला पता मरणासन्न हकीकत जिन्दगी दिखा दी।
“मनीभाई”नवरत्न”
मनीभाई के पिरामिड रचना
★रिश्ते नातों का जाल★
ये
जग अजीब जहाँ पर होती सबकी अलग जिन्दगी तथापि समाहित रिश्ते नातों का जाल खट्टी मीठी यादें आगे बढ़ाती कहानी को हरेक सिरे में। “मनीभाई” नवरत्न, मनीभाई के पिरामिड रचना
★क्रांति का सैलाब ★
है
कष्ट अन्याय सह जाना क्यों नहीं लाते क्रांति का सैलाब एकता मशाल से सबके कमाल से हमारी खामोशी उन्हें बल दे हौसला दे अन्यायी होने की। “मनीभाई”नवरत्न” मनीभाई के पिरामिड रचना
★नैतिकता की पाठ ★
हो
रहे मां बाप असहाय अनैतिकता बढ़ रही आज भारी आवश्यकता नैतिकता की पाठ सभी को पढ़ना मांग बढ़ी प्रबल आज की। “मनीभाई”नवरत्न”
मनीभाई के पिरामिड रचना
★न माने हार ★
ये जान प्रयास है नाकाम न माने हार हसूँ निराधार लोग कहे बावला गम से है हारा बना असभ्य सामाजिक नहीं है अब ये। “मनीभाई”नवरत्न”
मुझे तेरी हर बातें याद आते हैं। तुमसे हुए हर मुलाकातें सताते हैं । क्यों उस दिन अनजान रहा , तेरे चाहत का ना भान रहा । अब जब पता है तू ही लापता है ,
कैसे मिलू तुझे? सोचकर हम घबराते हैं। मुझे तेरी हर बातें ….
बीते कल में चेहरा तेरा खोजू, आजकल मैं तेरी यादों में खोऊँ । ये सारी बातें आम हो गई , प्यार का इकरार खुलेआम हो गई। अब कैसे बताएं कि हम कितना चाहते हैं। मुझे तेरी …. तुझसे जुदा हुआ ,
मंजिले जुदा हुई । तू अगर ना मिला जिंदगी तबाह हुई । झलक तेरे पाने को मन मेरा बेचैन । प्यासे मेरे होंठ नहीं प्यासे हैं नैन।। कैसे बुझे इनकी प्यास, तेरी सूरत की आस लगाए रहते हैं । मुझे तेरी हर बातें…..
भक्ति है जिनके रगों में, आये तेरे दर पे। आशीष दे ओ मंइया …..छाया दे नजर पे। माँ की ज्योति जले जिस घर गम का अंधियारा दूर हो । कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो। सुख शांति फले फूले । तू चाहे तो सब मंजूर हो। कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो। बड़ी शक्ति है माँ तेरी आँखों में।। बिगड़ी बना दे मां तेरी हाथों में।। जग में पावन तेरा नाम… ओ मंइया तेरा नाम बसे अब तो जयकारो में। जिसने मांगी तेरी भक्ति चेहरे में चमक और नैनों में नूर हो। कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो। तेरी भक्ति है मां, मेरी सांसों में । मैंने दिन बिताये मां उपवासों में। हाथों में लिये पूजा थाल …ओ मंइया रात गुजारे मैंने तेरे जगरातों में। जिसने मांगी तुझे सद्भाव से उनकी मनोकामना पूरी जरूर हो। कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो।
लम्हा-लम्हा फिसल चला है ,समय की डोर। छोड़ो भी जाने दो ,आ गई उजली भोर । दिल तो खुशियां चाहे ,ज्यादा ज्यादा मोर । आज अभी जो मिला है ,मिलेगा क्या और? तो चले आओ मेरे निअर, नाचो गाओ मेरे डियर । सेलिब्रेट करेंगे ….बोलके चीअर। हैप्पी न्यू ईयर, हैप्पी न्यू ईयर। ओ माय डिअर , सेलिब्रेट विथ चीयर । हैप्पी न्यू ईयर, हैप्पी न्यू ईयर।
सांसे चलना भूल जाये दिल धड़कना भूल जाये सूरज चमकना भूल जाये पानी बहना भूल जाये कोई परवाह नही,कोई शिकवा नही मगर तू भूल जाये एक पल,एक लम्हा के लिए मुझे यह गवारा नही ना भूलो तुम,ना भूले हम ना भूले ये रिश्ता अपनी बंधन नव वर्ष की अभिनंदन ।
आज लगने लगा मौसम नया , नई कुछ बात है । सूरज की रज को छेड़ती शबनम की बरसात है। खिल उठे सबके मन की कली हुई कैसी करामात है। थिरक रहा गगन पवन गा रहा डाल पात है । जुड़ रहे सब के दिल यहां बंध रहा एक एक नात है। उत्सव मनाता जन-जन मानो इस साल की बारात है। और सही तो है नव वर्ष आया दूल्हे की तरह । और शायद इसी वजह । टूट रहे हैं सबके मन के बंधन। मेरी तरफ से आप लोगों को “नव वर्ष का अभिनंदन”।
माना हम तेरे लायक नहीं मनचाहा फल दायक नहीं । तो भी हमसे मुख मोड़ो ना तन्हा छोड़ो ना ।। यूं तो रिश्ता अपना हर रिश्तों से बढ़कर है । फिर क्यों ये फासला हर फासलों से बढ़कर है। तू रह कर भी रहता नहीं और ना रह कर भी रहता है । मेरा दिल नाजुक शीशे का गिरा के तोड़ो ना तन्हा छोड़ो ना ।। तुमको पाकर पा लिया मैंने अपना हमसफ़र । कतरे कतरे को है पता बस तुझे ही ना खबर । तू कह कर भी कहता नहीं । और ना कहकर भी कहता है। यह जहां है खुदगर्जो का जिनके पीछे दौड़ो ना तन्हा छोड़ो ना।।
हुजूर तुम…. हुजूर तुम हो…. हुजूर तुम हो मेरे रहबर । पास आए …. पास आए तुम…. पास आए तुम मेरे इस कदर। कि जीने की ख्वाहिश मुझे हो चली। कि ढूंढूं तुझे मैं गली गली । तुमसे हूं … तुमसे हूं जिंदा …. तुमसे हूं जिंदा मेरे परवर पाके तुझे … पाके तुझे मैं ….. पाके तुझे मैं गई निखर।
आजकल खुद से ज्यादा , तेरी फिक्र होने लगी है । सपनों में भी ,अपनों में भी तेरी जिक्र होने लगी है ।
मेरी आरजू तू …मेरी चारसू तू … तू ही जुस्तजू मेरी… गुप्तगूं तू अब तो…. अब तो तुम….. अब तो तुम मेरे हमसफर । पास आए…… पास आए तुम …. पास आए तुम मेरे इस कदर।
कर लिया , खुद से वादा चाहूंगा तुझे मरते दम तक । आफतो में भी, राहतों में भी रहूंगा संग मरते दम तक ।
मेरी आशिकी तू , मेरी ऐयारी तू। तू ही बेखुदी ..मेरी , बेदारी तू ।
जान लो … जान लो तुम … जान लो तुम मेरी खबर । पास आए .. पास आए तुम … पास आए तुम मेरे इस कदर।
कोई तो मुलाकात होगी, जो पिया साथ होगी । कोई तो रात होगी ,जिसमें तुझसे बात होगी ।। कोई तो बरसात होगी जिसमें मन भीग जाएंगे । कोई तो हालात होगी जिसमें वो दिख जाएंगे।। यह लमहे ना गुजरे तो फलक मेरा अंधियारा ।।
जीवन मेरा राग है, जिसे तुम सुन लेना । जीवन में सुराग है ,जिसे तुम बून लेना । जीवन मेरा दाग है, जिसे तुम धो लेना । जीवन में आग है, जिसे तुम बुझा देना । जीवन बाग बाग हो जाएंगे जो मिले तेरा सहारा।।
हाये तेरी अदायें,कर लिया मुझपर अख्तियार है…. खातिर जिसके दिल तो, अब तो मरने को तैयार है … दिल्लगी है नहीं ,मेरा प्यार है ….. आज इस पल मेरा इकरार है…. इकरार है…. Oh…Love is life….Love is great… For love’s sake, I won’t wait…..
ख्वाहिश है मुझे , किसी सांझ सकारे मिलने को जाऊं तुझे ,नदिया किनारे रखके सर, तेरी जुल्फों के तले नैनों से अपने, तेरी रूप निहारे गर ऐसा हो कभी …..तो चमत्कार है.
दिल्लगी है नहीं ,मेरा प्यार है ….. आज इस पल मेरा इकरार है…. इकरार है….
ना अजनबी से, ना करीबी से, हम तो लुट गये, यारा, बेफिक्री से। ना अमीरी से, ना गरीबी से, हम तो लुट गये, यारा, बेफिक्री से। आज में जीये, कल को भुलाये। हम ना गये, किसी के बुलाये। मन ने जो चाहा, वही करते गये। जग के उसूल, कभी ना समझ पाये ना नसीब से, ना बदनसीबी से। हम तो लुट गये, यारा, बेफिक्री से।।
निकल पड़े हैं सफर में , मंजिल की ना तलाश है जो हमसफ़र हो तुमसा तो हर मंजिल पास है।। फिर क्यों नाराज है, …. क्यों उदास है…. इस पल में जीत होके भी मन निराश है……
ख्वाहिशों की भूलभुलैया नगरी में क्यों भटके हम जेठ दुपहरी में।। सांसों का , क्या भरोसा जिन्दगी में? ये कभी भी छोड़े दे ,दो घड़ी में।। फिर क्यों जाऊँ ? तुम्हें छोड़के जो नहीं यहाँ कोई, तुमसा खास है।।1।। फिर क्यों नाराज है, …. क्यों उदास है…. इस पल में जीत होके भी मन निराश है……
तू जो कहती है आगे बढ़ मेरे लिये नैनों से तुम कभी, गुम होना ना। पीछे मुड़कर ,मैं जो कभी तुम्हें देखूँ नैनों से नीर बहाते, तुम होना ना। मेरी जिन्दगी अब हो चुकी तेरी मुझे भी तेरी धड़कन का अहसास है।।2।। फिर क्यों नाराज है, …. क्यों उदास है…. इस पल में जीत होके भी मन निराश है……
खो गई जो दोस्ती,खो जाएगी जिंदगी। यारा जब तक जियूं , करूं तेरी बंदगी । हर लम्हा जब तन्हा रहूं तू याद आए। मेरे कानों में तेरी ,आहट सुनाएं। तेरे विचार, सरहद पार होके भी , देखो मुझे आज सिखाएं। फिर तुमसे मिलने की, अरमां है जगी। यारा जब तक जियूं करूं तेरी बंदगी ।।
तू मिलता , है खिलता ,लब पे मुस्कान। खुशी तुमसे हंसी तुमसे, तुमसे ही जान। तू दिलदार, ओ मेरे यार साथ यूं ही रहना मेरे हाथ को थाम। खुद को बदल दिया , देख तेरी सादगी। यारा जब तक जियूं करूं तेरी बंदगी । ✍मनीभाई
चाहत में बड़ी ताकत है। तुझे चाहना ही चाहत है । तू ही है जरूरत मेरी तू ही मन की राहत है । चाहत की दुनिया में आके दुनिया से अब क्या छुपाना । यह चाहत छिपती नहीं कर लो चाहे जितना बहाना । चाहत में तुझको ना चाहा तो लानत है । चाहत में …
जिया चलती नहीं चाहत के बिना । जिया ढलती नहीं चाहत के बिना । हर लम्हा अब मुश्किल है बड़ा पर चाहत सिखाती है मरना जीना। अब हर पल दिल में तेरे लिए दावत है। चाहत में बड़ी ताकत है….
मन ना लागे रे ,लागे ना मन तुम बिन। खुदा ही जाने रे , जाने कैसे हुआ यह मुमकिन। कल तक जो मेरे,दिल को खटके। आज उसी के लिए मन मेरा भटके । खो गया हूं मैं ,उसकी यादों में ,रहने लगा हूं लीन। होते रहते थे , हम दोनों में झगड़े। तू तू मैं मैं के ही,सारे होते लफड़े । कहां गए वो सारे खींचातानी , दिखे ना कोई चिन्ह । ऐसे ना कभी वो दिखती थी। तड़पाकर दिल को ,ना चलती थी । कहां सीख लिये ऐसी अदाएं, लगती है क्वीन । मन ना लगे….
धरती से धुआं उड़े ,छुले वो आसमां को । मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।
आज जागे हैं ऐसी तमन्ना ऐसी आशा । आज भागे हैं मन से बहाना , निराशा । अब मैं ना ठहर पाऊं, फैलाके रख दूं अपनी बाहों को । मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।
सबसे आगे होकर सबको राहे बताऊं । सबको संग लेकर मंजिल तक जाऊं। अब ये कोशिश इरादा । अब ये ख्वाहिश वादा। कि मैं ना अब बैठूं रोककर अपनी आंहो को । मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।
तुम फिर मिले ऐसे , जैसे नदियां समंदर धरती अंबर जैसे । तुम फिर खिले ऐसे जैसे दिन से शाम रात इंद्रधनुषी रंग सात जैसे ।
उजली सुबह की रोशनी तुमसे । पगली पवन की खुशबू तुमसे । तुम से ही यह बनी हो जैसे । तुम फिर मिले ऐसे । तुम फिर मिले ऐसे जैसे सुर से ताल फूल और बाल जैसे ।
तुम फिर खिले हैं ऐसे जैसे भंवरे से कलियां धूप से छैइयां जैसे। आसमा की आसमानी तुमसे । मौसम की रवानी तुमसे। तुम से ही यह बनी हो जैसे ।
तुम फिर मिले ऐसे । तुम फिर मिले ऐसे जैसे प्यासे को पानी राजा को रानी जैसे । तुम फिर खिले ऐसे । जैसे होठों में मुस्कान । मंदिर में भगवान हे जैसे । अरमानों की बरसात तुमसे । ख्वाबों की बारात तुमसे । तुम से ही यह बनी हो जैसे तुम फिर मिले ऐसे
लबों से कह दे आज तू। दिल से कर दे प्यार तू। आंखों से कर दे इशारा तू कुछ भी कर ले हमारा तू। कब से कहा आज फिर कहता हूं । मैं तो तेरे दिल में रहता हूं ।।
मुझसे इस तरह बेरुखी हो जाएंगे । कसम तुम्हारी हम तो चले जाएंगे । आप जो दिल हमारे कर जाएंगे । हम तेरे लिए कुछ भी कर जाएंगे । जानेमन मैं तेरे हर अदा पर मरता हूं ।।
तेरी हर जादू मुझ पर छाने लगा है । तेरी हर बात में मुझे को भाने लगा है । तेरी रंगरूप ख्वाब दिखाने लगा है। अब हम दम मेरा मन गाने लगा है। मैं तुमसे ही मोहब्बत करता हूं ।। मैं तो तेरे दिल में रहता हूं ।।।
भीगे भीगे राहों में भीगे भीगे हम। हाथों में हाथ लेकर चले संग संग। ओ मेरे सनम …ओ मेरे सनम … भर रही रगों में मोहब्बत की रंग । संभल कैसे पाऊं करें मुझको तंग ओ मेरे सनम …ओ मेरे सनम …
आज बातें बन जायेगी वो अपनी हो जायेगी । लगता है ऐसे वो बाहों में आ जायेगी । देर ना कर हम पे मर निकला जाए दम। ओ मेरे सनम …ओ मेरे सनम ….
कह तो रही है गिरती पानी । तू मेरा राजा मैं तेरी रानी । कैसे बताऊं हाल ए दिल ना कह सकूं मैं इसकी कहानी । मैं डर जाऊं हां मर जाऊं क्या असर है कम । ओ मेरे सनम… ओ मेरे सनम ….
प्यार जो किया है तो इजहार करूंगा । यह राज बताने में ना देर करूंगा । साथ दे जो अगर तो आगे बढूंगा । हां पहचान मिल गई वह मान गई , मिट गए हैं गम । ओ मेरे सनम ….ओ मेरे सनम ….
मोहब्बत की क्या होती जादु, समझ ना पाया कोई इसे । सबको कर जाती बेकाबू , पुकार आया ये दिल से ।
प्यार कैसी है बादल ? उड़ती रहती है आसमां में । सब के दिलों में छाया रहता बरसे इस जहां में । जब वह दिखे पल रुके हर लम्हा बीते मुश्किल से । मोहब्बत की ….
प्यार कैसी है आज? यह तो दिल जलाए । धुआं निकले हैं सीने में जब वह दूरियां बढ़ाएं । यह ना बुझे कुछ ना सुझे लगे कभी कातिल से । मोहब्बत की ….
प्यार कैसी है पानी ? होती इसमें जिंदगानी . हो जाए समां सुहानी छुपी है सबकी कहानी । बढ़ जाये बाढ़ आए डुब जाये सलिल से । मोहब्बत की ……
अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया तो नींदें ना मेरी खराब होगी ।। अच्छा हुआ जो बतला दिया तो , हाथों में अब किताब होगी ।।
पहले होता तेरे लिए बेचैन तकती रहती दरस को नैन । बन गया था पागल दीवाना एक पल ना आता था रैन। अब तेरे लिए लबों में ना जवाब होगी।
माना कि तुम खूबसूरत बेमिसाल है । पर दिल के मामले में बुरा हाल है। मेरा तुमसे यह आज सवाल है । खुद के बारे में तुम्हारा क्या ख्याल है । बड़े मदमस्त हो गए तुमने पी शराब होगी ।
हम ना चाहे थे तुम से बैर पर जी लेंगे अब तेरे बगैर कभी तो जीवन में हरियाली आएगी लंबी रातों की अंधियारी जाएगी । अब हाथों में मेरे किसी और के लिए गुलाब होगी ।
अपना दिल तुम किसी से ना देना मेरा दिल टूट जाएगा । थोड़ा सा मेरा इंतजार करना तुझ पर जान लूट जाएगा । यह मत सोचना दिल बर कि मैं तुमको भूल जाऊंगा ।
जुदा रहना दो घड़ी फिर मैं तुम से जुड़ जाऊंगा । आएगी एक दिन नई रोशनी तब बंधन टूट जाएगा । जानता हूं यह सब होगी कठिन। पर आएंगे खुशियों के दिन।
जाने जाना तू ना माना तो मन मेरा टूट जाएगा । तकलीफ तुझे हो अगर । थोड़ा सा इशारा कर देना । खुशियां मेरा लेकर गम हमारा कर देना । मुस्कुरा दे तुम ना तू दिल टूट जाएगा । अपना दिल तुम…..
आज आसमां में दामिनी चमक रही । तू मेरे दिल की रानी बन रही। आज मुझे तो प्रेम दीवानी दिख रही । तू मेरे लिए दिल की रानी बन रही ।
उसकी चमक झपका देती है नैनों को । उसकी खुशबू बढ़ा देती है धड़कनों को । आज मेरी कहानी पूरी हो रही । तू मेरे दिल की रानी बन रही । आज आसमां में ….
वह मुझे सारी दुनिया दिखाए । उसकी आंखों में मुझे अपना दुनिया दिखा । अब रब क्या करें हमारे लिए क्या हमारे भाग्य में लिखा । आज की रात सुहानी हो रही । तू मेरे दिल की रानी बन रही….
आपका चेहरा रंगीला दिल में छुरी चलाती है । आपकी अंगड़ाइयां हमारी होश उड़ाती है ।
आप तो आप ही हैं आप की क्या बात है ? आप है तो मैं भी हूं और यह हसीन रात है । आपकी हर अदाएं मन को लुभाती है। आपकी बातें दिल की प्यास बुझाती है।
सुहाना मौसम है आज , तू भी है अपने पास । जी भरके तंग करेंगे तुझे । हो चाहे आप उदास । आपको छेड़ना शर्म से हमको झुकाती है । आपका दीवानापन हमको पास बुलाती है ।।
रिश्ता है हमारा आपसे दिल का चमकता तारा हो आकाश नील का । तेरी खुशबू हो इन साँसों में । उलझा रहे फूल जैसी बालों में । आपकी हंसी अनजाने में आग लगाती है । आपकी तजुर्बा बिगड़ी बात बनाती है । आपका चेहरा रंगीला…..
महबूबा महबूबा मेरा दिल ले डूबा, वश में नहीं दिल अपना लेना है तो ले जा। महबूबा महबूबा मेरा दिल तूने लुभा, देखा करता है तेरा सपना लेना है तो ले जा।
दिल का धड़कना, सांसो का बढ़ना । यह सब इशारे हैं प्यार होने के । मन का तड़पना, आंखों का लड़ना । यह सब इशारे है प्यार होने के । प्यार होने से जीवन लगता अजूबा ।।
वश में नहीं मेरा दिल… चलते चलते रुकना, रूक कर खो जाना। यह सब इशारे हैं प्यार होने के । आंखों का झुकना झुककर शर्माना । यह सब इशारे हैं प्यार होने के । प्यार ना होने से जीवन लगता है अधूरा।। वश में नही मेरा दिल …
वर्षों से जुड़े हुए कुछ पत्ते आज बसंत में टूट रहे हैं । जरूरत ही जिनकी पेड़ में फिर भी नाता छूट रहे हैं।
यह पत्ते होते तो बनती पेड़ की ताकत । इन की छाया में मिलती सबको राहत । पर सबको मंजिल तक जाना है। सबने बनाई है अपनी-अपनी चाहत । इन की विदाई से डाल-डाल सुख रहे हैं। जरूरत थी जिनकी पेड़ में फिर भी नाता छूट रहे हैं ।
इन पत्तों से ही पेड़ में होती जान । आखिर पत्तों से ही पेड़ को मिलती पहचान। यह पत्ते ही भोजन पानी हवा दिला कर । बनते हैं जग में महान । इनके बिना पेड़ के दम घुट रहे हैं । जरूरत थी जिनकी पेड़ में फिर भी नाता छुट रहे हैं ।
मानो तो जीवन की यही परिभाषा । हर निराशा में छुपी रहती आशा । इनके जगह लेने कोई तो आएगा । यही भरोसा और यही दिलासा। पतझड़ के बाद नई कोपले फूट रहे हैं ।
बरसों से जुड़े हुए पत्ते आज बसंत में टूट रहे हैं। जरूरत थी जिनकी पेड़ में फिर भी नाता छूट रहे हैं।
तुम एक अनार ,हम सौ बीमार । किसको चाहोगी यार किसको दोगी प्यार ।। हम एक थैली के चट्टे बट्टे । कुछ कुछ मीठें कुछ है खट्टे । एक एक की रग जान लो, फिर करना इकरार ।। यूं तो एक और एक ग्यारह होते हैं , पर इस बात से सब किनारा होते हैं। कौन होगा सहारा ,करोगी किसको किनारा , इसका है इंतजार।। हां एक हाथ से ताली नहीं बजती, पर एक म्यान में दो तलवार नहीं रहती। सबको एक आंख से देखूँ मगर सबको करूं तकरार ।। मैं एक अनार तुम सौ बीमार । सबको करूं बेकरार सबको करूँ इनकार।।
मेरी जो अरमान है वह कम नहीं मेरे जो अरमान ,पूरे ना हो तो गम नहीं ।। मेरे अरमान खुशियां दिलाएंगी, यह मुझे ना सताएगी। कभी तो बुलाएगी मुझे ,इसमें कोई उलझन नहीं । हमें बढ़ाना है रोज एक कदम , कभी ना पीछे हटेंगे हम ।। कोई आफत आ जाए फिर भी ना झुकेगे हम । जब मन में है दम ,कोई शरम नहीं ।। कड़ी कड़ी जुड़ने से बनती है, कोई चीज बड़ी । समझ ले जो इस पहेली को, सुंदर चीज उसी ने गढ़ी। तुम चीज बनाओ जमाने को दिखाओ। दिखाने में कोई बंधन नहीं । मंजिल पाने तक ना रहे कोई चैन से ख्वाब टूटे अगर कुछ गिरे नैन से । क्या ऐसा सफर अच्छा है? जिसमें रहो तुम बेचैन से । यह बचपन है कोई यौवन नहीं।। मेरे जो अरमान है ……
तुझमें बातें ऐसी कितनी खास है , जो मेरे दिल के पास है ।। तुमसे ही सारी खुशी के आस है , जो मेरे दिल के पास है ।।
तुमको कैसे बताना, तुमको कैसे समझाना ? तू मेरी चाहत है ।। तेरी हंसी में मेरी खुशी है ,इस जिंदगी है, जिस पर तेरा इनायत है ।। तुझसे ही मेरे गम का नाश है । तुझमें बातें ऐसी खास है…..
आंखों की भाषा से कह दे सारी बात,जोड़ ले सारे नात। तेरे अदा पर मरने वाले, करले मुलाकात, तोड़ ना जज्बात ।। तुम ही हो दिल पर, हम हुए तेरे दास है ।। तुझ में बातें ऐसी खास है ….
एक मौका दे मुझको चाहत दिखा दूँ। प्यार होती है क्या सबको सीखा दूँ। लिख ले अपने लब्ज पर तुझको पता दूँ। मेरी हालत हो गई है क्या ?आ तुझे बता दूं । बिन तेरे कैसे दिल मेरा उदास है । तुझ पर बातें ऐसी कितनी खास है….
मेरा प्यार है मेरा खुदा । पर ना जाने क्यूँ .. तू है खफा।। हरेक सांस तुम पे फिदा । बिन तुमसे ….अब क्या रखा? माना इश्क है जिंदगी … हर खुशी आगे इसके बेरंग सी इश्क़ ना रहे यहां तो, हर पल काटना लगे कोई जंग सी।
मैं ना यहाँ इश्क़ बिन रह सका ।
पर मैं तुम्हें ना कह सका । मेरा प्यार है मेरा खुदा पर ना जाने वो क्यों खफा हर एक सांस जिस पे फिदा पर ना जाने वो क्यों खफा बिन उसके मुझ में .अब क्या रखा
मैं गलतियों पर …गलती करता हूं । फिर चुपके से छुपकर ..आहें भरता हूं। ये क्या हो जाता मुझे समझ में ना आता मुझे ना जाने क्यों ….मैं ऐसा करता हूं ।
पहले अनजान था अपने गलतियों से । सबक सीखा मैंने ये …सिर्फ तुमसे । जब तुम उदास होती , कुछ भी ना भाता मुझे । तेरी बेरुखी बड़ा तड़पाता मुझे। मैं कैसे कह दूं… मैं तुमको डरता हूं ।
मेरी खामोशियों की जुबान समझो , कहता दिल मेरा, मुझे माफ कर दो मेरे सांसो में तुम ही तुम हो चाहो तो आजमा कर देख लो मुझे रहने दे पास तेरे..मैं तुमपे मरता हूं….
तूने मुझे दर्द दिया है। हां बड़ा बेरहम पिया है। चला आया , मुंह उठाके तुमसे मुझे शिकवा गिला मुझसे नजरें ना मिला…….)×4
देखें तेरे जैसे …आशिकों के रेले प्यार के बहाने… दिल से जो खेले हंसी तेरी फरेबी….नजरें भी शराबी चैन मेरा ले ले…..देके सौ मुश्किलें तुझे पता कैसे ना होगा, जानूँ मैं सब लीला… मुझसे नजरें ना मिला…….)×4
दो पल ही सही, संग मेरे चलना था । इश्क तुझे, मेरे साथ,ऐसा ना करना था।
अभी अभी तो, दोस्ती हुई थी खुलके मैंने ,बातें ना की थी बुझ गया दीया ,रोशनी से पहले उजाले मेरे , रातें ना थी धुआं धुआं ,मैं हुआ ,अधूरा ना जलना था।
इश्क तुझे मेरे साथ, ऐसा ना करना था।
तुमसे ही तो जीने की वजह मिली थी तुम ही नहीं तो जीना क्या? बुझती नहीं प्यास इन आंखो की, तुम ही नहीं तो ,पीना क्या? हाथ मेरा थामा क्यों ? जब सफ़र में छोड़ना था।
प्यार ही प्यार है ….. इस दिल में तेरे लिए । जानेमन मेरी जान है कुर्बान तेरे लिए । होश चुराया तुमने ही जानेमन चैन चुराया तुमने ही जानेमन आज खा के कसम कहते हैं दीवाने हुए तेरे सनम। फूलों की बहार है तेरे लिए। दुआएं हजार है तेरे लिए । प्यार ही प्यार है …. नफरत ना कर तू दिल में आग लगे । प्यासा हूं मैं मुझको तेरा प्यास लगे । प्यार में यूं तो अक्सर होता है जो ना प्यार करे उसका दिल रोता है। मेरे दिल की पुकार है तेरे लिए मेरा इंतजार है तेरे लिए। प्यार ही प्यार है….
ओ प्यारी , ओ प्यारी जीत ली तुमने दिल हमारी । आ मिलकर प्यार करें हम देखते रह जाए दुनिया सारी। ओ प्यारी, ओ प्यारी ना मैंने किसी से चाहा था । ना तुमने किसी से प्यार की। मैं अभी तक कुंवारा हूं तू अभी तक है कुंवारी। ओ प्यारी, ओ प्यारी
चंदन जैसी खुश्बू ,पवित्र है गंगा जैसी तू । जिस गली से गुजरेगी वहां की हट जाए महामारी । ओ प्यारी, ओ प्यारी मैं तो अभी तक जवां हूं ,है तू सुंदर कलियों जैसी। मैं कितना मीठा हूं तू है कितनी खारी । आई एम सॉरी ओ प्यारी ओ प्यारी
खिलते हैं होंठ मगर ,हिलते नहीं। दिल में है बात मगर कहते नहीं । वो बेकरार है जानकर अच्छा लगा । मुझसे प्यार है जानकर अच्छा लगा।। चाहते हैं दिल से मगर , जानते नहीं।।
मुझ पर तेरी अदा हमको सच्चा लगा। प्यार से मिलाते होंगे खुदा सच्चा लगा । तरसते हैं मुझ पर, मगर बरसते नहीं ।।
कोरे कागज पे करूं, तारीफों से तेरा साज। हमराही तू मेरा तू ही …मेरा नवाज। रुचता नहीं मुझे अब कोई काज जब से बना हूं मैं नवासाज। (नवासाज )x3 मैं नवासाज . तू ही …मेरा नवाज । तू ही अब मेरी रोजी तुझसे ही जुटेगी रोटी एहसान तेरा मुझ पे.. बस मेरी.. नसीब छोटी। कभी तो भरेगा , दामन खुशियों से कभी तो करेगी ये दुनिया नाज . (नवासाज )x3मैं नवासाज तू ही मेरा नवाज ।
घड़ी ..मुझसे बोले काहे, पर ना खोले । आंखों में बसे तेरे , अंगारे और शोले। हौंसलों की चाबी जरा कस ले .. उम्मीदों से टिकी है दुनिया आज । (नवासाज) x3 मैं नवासाज तू ही मेरा नवाज।
बहके बहके कदम हैं बहके हुए हम। जवानी की इस दौर में दीवाने हुए तेरे हम । चंचला है तेरा मन तितलियों की तरह । नजरें हैं तेरा सनम बिजलियों की तरह । सांसो की सरगम में आ साथ दे जरा ।। बहके बहके कदम हैं….
ख़ामोशी में क्यों है दिल के झरोखे में आजा। साथ दूंगा मैं तेरा अपनी हाथ थामा जा । डरना नहीं करना सनम तू मेरा ऐतबार । बहके बहके कदम है …
जब से तुझे देखा है तब से कुछ ना जाना. छुप छुप के देखा करता हूं तेरी मुखड़ा सुहाना. जवां दिलों की तस्वीर है तू सनम . बहके बहके कदम है …..
गोरी तेरा है रंग सुहाना । उठने लगी प्यार का तराना । कौन हो क्या हो न जाना । फिर भी लगे जैसे रिश्ता पुराना।
तेरा रंग तो लगता है ऐसा जैसा होता है सोने का । आंखों से ओझल ना होने दूं मन नहीं करता तुझे खोने का । चोरी चोरी चैन चुराना मस्ती में मैं मस्ताना । गोरी तेरा है रंग सुहाना….
नैनों में काली गाल गुलाबी। ये रंग भी प्यारे हैं । होठों पर है जो शबनमी लाली । जिसके लिए दिल हारे हैं। भाये मुझको तेरी मुस्कुराना । सो अब मिलने को करता बहाना । गोरी तेरा है रंग सुहाना ….
खो दिया मैंने पाके तुझे । इस से अच्छा यह होता मिलती ना तू मुझे । कोई तरकीब अब ना मुझको सुझे। इस से अच्छा यह होता मिलती है ना तू मुझे । होश मैंने खो दिया ,सुकून मैंने खो दिया। जोश मैंने खो दिया जुनून मैंने खो दिया । खो दिया है मैंने तुझसा कीमती धन , अब एक पल भी मुझसे ना रुचे। गुमसुम हो गए सब ओझल हो गए सब । जिंदगी भी पहले से बोझल हो गई अब। बेआबरू होकर बैठा हूं कोने में कल क्या हो मेरे साथ कुछ ना कुछ ना बुझे ।।
तेरे नैना जब आंसू टपकाती है। ओ दिलरुबा ये आंसू जिगर जलाती हैं। अब कैसे बताऊं मैं क्यों हूं हैरान ? याद कर कर के मैं हूं हो गया हूं परेशान। तेरी खामोशियां ये तन्हाईयां हमको रुलाती है। ओ दिलरुबा ये आंसू जिगर जलाती है। कभी यहां तो कभी वहां । कभी इस पार तो कभी उस पार । ढूंढती तुझको ही मेरे हमसफ़र मेरे दिलदार। जाने जा तुझसे नज़दीकियां खुशियां दिलाती है।। ओ दिलरुबा तेरे आसूं जिगर चलाती हैं।।
रे बदरा !उड़ चला है किस ओर ? रे बदरा !खींचे चला है किस डोर ? मेरे आंसू ले जा नैनों से , बरसा दे उन गलियों पे। जहां छुपा बैठा है दिल का चोर । रे सांवरा !आई ना तेरी शोर ।। रे बदरा!….. भीगा दे उसे, तेरा रंग गहरा । सुध आये छत सा मोरा अंचरा। पाये ना बैरन कही ठौर। रे बावरा! रात हुई रे अब भोर। रे बदरा!…….
जिंदगी हर बार आती नहीं , यादों में आकर तुम जाती नहीं । तुम ना कर जाना इंकार जो तुमसे हो गया है प्यार ।।
यादों में तेरे मैं हर पल छाया रहता । सोचकर मैं तुमको हरदम मुसकाया रहता। अब तो दिल हो गया बेकरार जो तुमसे हो गया प्यार । पूछो यह तुम मेरे सांसो से। सुनो ये तुम कहती है लबों से । जो बजती कहे तुम्हारी पायल की झंकार । जो तुमसे हो गया प्यार ।
अब तो दिल कहता है बार बार । जो मिल गया तुमसे यार । जुदा नहीं कर पाएंगे कोई । कुछ नहीं कर सकेगा हमको संसार । जो तुमसे हो गया प्यार । जो तुमसे हो गया प्यार ।
मुझसे कुछ ना बोलो राज ए दिल ना खोलो सब हो रही है बयां इन आंखों से । रिश्तो में ना तोलो, किस्तों में ना मोलो । सबसे होती है जुदा हर बातों से। एहसास प्यार का, पास यार का । कब सुबह हुई कब शाम आई। जब हम मिले जीक्रो मे तेरे नाम आई। मैं बन गया हूं मतवाला पी गया हूं तेरे नाम का प्याला। महक गई यह मंजर सारा का सारा । तेरे सांसों से..
तेरा प्यार पाके मैंने इस जहां को पा लिया। अब तो कोई चाह नहीं दिल को सुकून मिल गया। हां अब कुछ गम नहीं कोई भी डर नहीं जब से मिला तेरा आसरा तब से मैं बेघर नहीं। यह क्या कम है जो तूने मुझे दे दिया । तेरा प्यार पाके …. आज भी मुझे याद है जब तुम मुझे मिली थी। जीने की चाह न थी उस दिन ऐसी आग लगी थी। धीरे-धीरे तूने ही वह आग बुझा दिया । तेरा प्यार पाके …. आप तो जो कहे वही तो करना है । कर लो जितना सितम आपके दिल में रहना है । तेरे खातिर हर ग़म हंसकर सह लिया। तेरा प्यार पाके …..
जब मैं जागूं ,तुझे पाऊं । सात सुरों के गीत सुनाऊं । तुझे रिझाऊं, तुझे मनाऊं । तुझे रिझाऊं, तुझे मनाऊं ।
हो तुमसे ही वास्ता … तू जिंदगी बने तू ही दास्तां तू जिंदगी बने तू ही दास्तां तू जिंदगी बने तू ही दास्तां तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
मैंने ख्वाहिशें ,अपनी छोड़ दी जीना मुझे, तेरे ख्वाहिशों में । मैंने बंदिशें , सारी तोड़ दी रहना नहीं ,मुझे बंदिशों में । अब एक नजर है ,बस मेरा तू मंज़िल बने , तू ही रास्ता।।
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां तू जिंदगी बने तू ही दास्तां तू जिंदगी बने तू ही दास्तां तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
हां मैं हूँ ,तुमसे दूर पर मैं हूँ, बेकसूर । मुझे परवाह है तुम सबकी इसीलिए मैंने ये कदम ली मुझे बेवफ़ा ना समझना
मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर । ओ मेरे दिल के हूजूर……..
वादा किया था जो तुमसे चांद तारे तोड़ लाऊंगा । दुनिया भर की खुशी को तेरे कदमों में बिछाऊंगा । तू भूल गई है शायद सब पर मैं ना अब तक भूला हूं …. मुझे बेवफ़ा ना समझना
मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर । ओ मेरे दिल के हूजूर……..
है तू घर की आबरू, मेरे हृदय की रानी है । तेरे सपने हैं अधूरे से , कुछ चाहत भी पुरानी है । छोड़ो आया हूं मैं , कलेजे के टुकड़ों को । मेरे हिस्से के प्यार दे देना तू ।
मुझे बेवफ़ा ना समझना मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर । ओ मेरे दिल के हूजूर……..
जानूं तुझे तकलीफ होती है । पर हमारी तकदीर ऐसी होती है । मेरी जिंदगी छोड़ आया तेरे पास जल्दी से आऊंगा, कर ले विश्वास । आस जगाए रखना अपने दिल में , नैन बिछाए रखना, है ये आरजू….. मुझे बेवफ़ा ना समझना मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर । ओ मेरे दिल के हूजूर……..
दुख की घड़ियां है ,दो पल की। फिर क्यों तेरी ,आंखें छलकी ।। याद ना कर ,बातें कल की …. जाने जां …जाने जां … जानेजां …जानेजां… माना दौर है , मुश्किल की । आदत नहीं तेरी ,महफिल की । मुस्कुरा तो जरा ,ख्वाहिश है दिल की…. जाने जां …जाने जां … जानेजां …जानेजां…
हम भी तेरे अपने हैं ,साथ कभी न छोडेंगे। कर ले मेरा एतबार ,रुख ना कभी मोड़ेगे । तुझको जो पसंद हो, ऐसा रंग घोलेंगे । तुमको जो ना पसंद हो ,ऐसी बात ना बोलेंगे । काली रतिया है दो पल की… फिर आएंगी रातें झिलमिल की …. याद ना कर ,बातें कल की …. जाने जां …जाने जां … जानेजां …जानेजां…
खा रहे हैं ये कसम ,मिलते रहेंगे हर जनम । प्यार ना होगा कम ,आंखें भी ना होंगे नम।। जो तू मेरे पास है ,जिंदगी तो खास है । जब तू होती उदास है ,इक पल भी ना रास है । रास्ते हमारे मिलोंमिल की …. फिर भी पता मंजिल की …. मुस्कुरा तो जरा ,ख्वाहिश है दिल की …. जाने जां …… जाने जां ….. जाने जां …… जाने जां …….
उसमें सादगी है उसमें ताजगी है । वह कर देती मुझे दीवाना उसमें दीवानगी है । राहों में जब कदम मिल जाते थे । नजर मिल जाती थी दिल मिल जाते थे । रातों में जो सितारे खिल जाते थे। वो आती मिलने और मन खिल जाते थे। मैं लुटाऊँ उसमे प्यार ऐसा, मानो मेरी यह अदाएगी है।। बाहों में जब हम मिल जाते थे । गम गल जाते और मरहम मिल जाते थे । बागों में जब कलियां खिल जाते थे । वह लगते महकने और तन खिल जाते थे । मैं मिटाऊं उसमें खुद को ऐसा , मानो वह मेरी जिंदगी है।।
चोरी चोरी नजर मिली धीरे धीरे असर हुई . तुझको क्यों ना खबर मिली मुझको मगर हो गई . तन्हा तन्हा यह मौसम तन्हा हुआ मन . अब तन्हाई में क्या करें तन्हा हुआ जीवन . तनहाई का मुझे अब तो डर हुई . चोरी चोरी नजर मिली ….. प्यार में होश कहां है हम पर तुमसे खामोश कहां हैं . तू जहां पर हम वहां पर इसमे मेरा दोष कहां है । तेरे सूरत से घायल जिगर हुई । चोरी चोरी नजर मिली ….. लाखों पाए हमने खुशी पर ना तुझ सा कोई हंसी . तेरी मुझ पर क्या जादू ओ दिलरुबा ओ हमनशी । आंखों से उतर कर तू दिलबर हुई । चोरी चोरी नजर मिली …. आप मेरे पास आ तुझको प्यार दूं . सच कहता हूं मैं तुझे जिंदगी सवार दूं . तेरे लिए तो मस्ताना शहर हुई . चोरी चोरी नजर मिली. ….
तेरे दिल में मेरा प्यार बसाले । तेरे नैनो में मेरा दीदार बसाले । सुनी अगर हो तुम्हारी बाहें, तो मुझे गले का हार बना ले ।
कुछ भी ना कर सोनिए , मुझे नहीं होना तुमसे जुदा । तू ही मेरा दिलबर मेरा सनम मेरी खुदा । और तुमसे क्या कहूं आकर के मेरी रूह में । अपना अधिकार जमा ले ।।
आप के आगोश में आए जब से जीने का मकसद मिला है । कल तक था जो सुखी दरिया उसमें फूल खिला है । अब तुम चाहो तो मेरे सुनापन को फिर से महका दे।। तेरे दिल में….
उग आई है दिलों में प्यार के बीज। प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच । ताकि बढ़ जाए प्यार की यह बेल । और फल लाए रिश्तो का मेल । यूं ना तू अपने आंखों को मींच। प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच।।
तरस रहा हूं प्यार को मैं । यार को मैं दिलदार को मैं । बरस रहा हूं खामोशी से मैं । हंसी से मैं खुशी से मैं । मेरे हाल से तू हाल मिलाना सीख। प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच।।
रिश्ता रहेगा मेरा तेरे आहों से । तेरी निगाहों से तेरी राहों से । मिलता रहूंगा सदा ,चाहे प्यार दे । चाहे करार दे चाहे बेक़रार दे । कभी ना कभी तो ,जानेगी मैं हूं क्या चीज़? प्रेमी तेरे……
तुम हो मुझसे सुदूर ,पर मन में तेरा सुरूर । ओ बेवफा ओ मगरूर ,बन गई हो मेरा गुरुर। तुम्हें क्या बताएं ,कैसे समझाएं, पास भी तो नहीं हो। तुम हो अगर खफा तो मनाए पर उदास भी तो नहीं हो। खत तुम्हें भेजता हूं होके मजबूर ।
तुम भी खत भेजना मेरा प्यार होता हो जो मंजूर ।। जब सहता हूं मैं जुदाई तुम ही तुम याद आती हो । जब सुनता हूं मैं शहनाई तुम ही तुम मुझको भाती हो। कहीं देखी नहीं आंखों में ऐसा नूर । मुझमें मिल जाओ ए मेरे हुजूर ।। तुम हो मुझसे…
ये सफ़र प्यार का सुहाना, मरते दम तक प्यार को निभाना। रोक ले चाहे हमको जमाना, दिलबर से अब दिल है लगाना ।
अब सह न सकूं एक पल जुदाई , सनम से जो है दिल लगाई । सीधी सादी सच्ची है जानेमन , जिनसे करना नहीं हमको बेवफाई । प्यार में सब कुछ कर जाना पिया के हैं जो प्रेम में दीवाना ।।
प्यार है एक तो जादू दिल हो जाता बेकाबू । प्यार से सामना कर सके ना कोई सच्चे मन ही इसमें लागू । आज खुशनुमा मौसम में उनको सताना प्रेमजल से उनके तन को भिगाना ।।
प्यार की एक तू नाजुक कली, खुशियां भरी आंगन में तुम पली । चांदनी से खूबसूरत तुम लली यही धुन गूंजता अब हर गली । अब तो दिल को दिल से मिलाना प्यार क्या होती सब को दिखाना । ये सफ़र प्यार का सुहाना….
राहों में खड़े हैं ,तेरा इंतजार है । तुझको क्या बताएं ,हमें कितना प्यार है ?
क्या हाल कर दिया तूने मेरा । छाने लगी है बस तेरा चेहरा । कभी तो जान जाओ मेरा प्यार गहरा। कभी तो मिलने आओ आशिकों का डेरा । काबू नहीं है खुद पर काबू नहीं है , तू मेरे जिया से खेले, लागू नहीं है । आवारा नहीं है ये आशिक आवारा नहीं है। तेरे सिवा नजरों में नजारा नहीं है । तेरा ही तो है मेरे दिल में बसेरा । कभी तो मिलने आओ आशिकों का डेरा । रोष नहीं है तुझसे रोष नहीं है । मेरे प्यार का तुझे होश नहीं है। सहारा नहीं है बाहों का सहारा नहीं है , तुम मिल लम्हों का गुजारा नहीं है। तेरे आने का इंतजार रहे हर सवेरा। कभी तो मिलने आओ आशिक़ों का डेरा।।
बारिश की झड़ी ,बदन पर पड़ी । छा गई ताजगी छाने लगी दीवानगी। आने लगी याद पिया । ऐ बारिश !तूने क्या किया ? याद उन्हें हम करते ,आंखों में आती नमी । रब से दुआ यही करते,घ भूल जाएं उसकी छवि । पर होती ना कभी छवि धुंधली , वह दिखे सामने खड़ी ।। बारिश की झड़ी …
पत्थरों में बने हुए कोयले से बनी चित्रें। है प्यार की निशानी, उभारती हमारे रिश्ते । ये रिश्ते सदा लिए इनके रंग ना कभी उड़ी।। बारिश की झड़ी …
मरते थे एक दूजे के लिए , भूल ना सकती मुझे वो। मुझसे ज्यादा जानती मेरी बातें, पर छोड़ गई मुझे वो। पर भुला ना मैं जुदाई , जिसकी पीर हर दिन बढ़ी ।। बारिश की झड़ी…..
तुझे देखा तो ना जाने ,मुझे क्या होने लगा है ? बरसों से जिसकी चाहत थी,हमें वो होने लगा है ?
तनहाई के सागर में डूबने को थी कश्ती हमारी । तेरा सहारा मिला हमें लौटा दी तूने मस्ती सारी ।। तेरे आस से लौटा साहस फिर पतवार खोने लगा है। दुनिया के लिए मर चुका था अबके जीवन है तुम्हारी। कल के जीवन से बेहतर है अबकी जीवन है प्यारी ।। यम की दर से लौटाया तूने, अंसुवन मेरे ,चरण तेरे धोने लगा है ।। तूने देखा तो…..
चोरी चोरी इस दिल में आई । हमको पता ना चल सका। आके मेरे तू दिल में समाई । हमको पता ना चल सका। दिल में समा के धड़कन बढ़ाके दिल को चुराई। हम को पता ना चल सका।
चलती है जैसे पवन, बहती है जैसे जल । तेरे छू लेने से ही, हुई दिल में हलचल ।। आज मौसम कुछ कह रहे हमें । हम को ना पता चल सका ।। मुरझाती है जैसे फूल, जम जाती है जैसे धूल। तोड़ देना ना तुम ,प्यार की सारे उसूल। आज धड़कन कुछ कह रहे हैं हमें । हम को ना पता चला ।। चोरी चोरी इस दिल में आई
मेरा जो सनम है ,बड़ा बेरहम है। सब कुछ लुटाया मैंने; फिर भी कम है ।
मेरा जो सनम है ,तोड़े हर कसम है । प्यार में छोड़ गया वो, फिर काहे दम है । तेरे लिए शाम भी मेरे यार । तेरे लिए जान भी मेरे यार । झूठ है ,मत खा ऐसे कसम , समझ लिया मैंने तेरा प्यार ।। तुझे हुआ है धोखा ,तूने है जो सोचा ,सब भरम है । डेट की बातें करके ,हमको वेट कराते हो । ऐसे कोई शाम नहीं जो ना लेट आते हो ।। तेरे लिए हर पल, तेरा है हर कल , फिर यह मत बोलना ,इतना क्यों कमाते हो? तेरे संग रहूं ,तुमसे यह कहूं, आंखें जो तेरी नम है ।। छोड़ो मुझे तुम ,बेहाल रहने दो । आंखें जो तरसे थे इनको बहने दो । तेरे लिए हो आंसू ,मेरे लिए ये मोती । फकीर ना हो जाऊं हम को ये चुनने दो। तेरे इन्हीं बातों पे, इन्ही ख्यालातों पे आए तेरे गली ,मेरे कदम हैं।
चाहा है तुमको यह बात मेरी मान । हो सके तो माफ करना मेरी जान ।
पहली बार मिला था जब तुम थे सोई । तब से तुमने मुझ पर प्यार की बीज बोई । जब मैं सोता हूं तब दिल हो जाता बेचैन । जब तुम सामने आती तो देख ना पाती नैन। तुमको देखा तो मैंने यह जाना । तुम हो सबसे सुंदर मैंने ये माना । दिल धक धक करता है तुम्हारी यादों में । जब मैं तुम्हें देखूं लगता है तुम बाहों में । चाहा है तुम को यह बात मेरी मान।।
गैर पर हो जाए बैर। अपने ना हो गैर । जान ले ओ मेरे यारा हो जाए ना देर । (अपने तो हैं अपने अपने के सपने सब अपने) घर का तू है हिस्सा, घर से जुड़ी है हर किस्सा। फिर क्यों नाराज है अपनों से थूँक दे तेरी गुस्सा । वरना जान ले ,ना होगी तेरी खैर।। बह चला है तू किस ओर ? तोड़ चला है तू ममता की डोर । आजा फिर उसी गली में बिठा ना दिल में चोर ।। कहना मान ले रोक ले अपने पैर ।। धोखा है उस पार, मौका है इस पार। लौट आ मेरे यार, सुन ले मेरी पुकार। बिछा दूंगा तेरे लिए खुशियों का ढेर ।। (सुनी हो जाए ना घर तेरे बगैर)