शनिवार, 3 मई 2025

छोटी उम्र की मुलाकात

 

छोटी उम्र की मुलाकात

छोटी उम्र की मुलाकात,
याद आती है तेरी बात ।
तुझको ही मैं पुकारूं,
क्या करूं जो तू नहीं है साथ ।

दो पल में ही प्यार हो जाएगा
हमें कब था मालूम ?
जीवन के लम्हे तुम से जुड़ जाएगा
हमें कब था मालूम ?
कब था मालूम छूट जाएंगे हमारे हाथ।

जुदा होकर फिर मिलेंगे
क्या ऐसा होगा?
कदमों के तेरे निशान में चलेंगे
क्या ऐसा होगा ?
क्या ऐसा होगा ,कोई करामात।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...