आज आसमां में दामिनी चमक रही
आज आसमां में दामिनी चमक रही ।
तू मेरे दिल की रानी बन रही।
आज मुझे तो प्रेम दीवानी दिख रही ।
तू मेरे लिए दिल की रानी बन रही ।
उसकी चमक झपका देती है नैनों को ।
उसकी खुशबू बढ़ा देती है धड़कनों को ।
आज मेरी कहानी पूरी हो रही ।
तू मेरे दिल की रानी बन रही ।
आज आसमां में ….
वह मुझे सारी दुनिया दिखाए ।
उसकी आंखों में मुझे अपना दुनिया दिखा ।
अब रब क्या करें हमारे लिए
क्या हमारे भाग्य में लिखा ।
आज की रात सुहानी हो रही ।
तू मेरे दिल की रानी बन रही….
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें