शनिवार, 3 मई 2025

यह असर है दोस्ती का तेरा

 

यह असर है दोस्ती का तेरा

आती है खुशी, थोक में ,तेरे आने से ।
झरती है हंसी, लबों में, मुस्कुराने से ।
यह असर है ,दोस्ती का तेरा

जो दी है तुने , तुमसे दिल लगाने से ।।

इंतजार रहता है, तेरा सबसे ज्यादा ।
भूलूंगा कैसे अब, तुमसे की वादा ।
कब छुपी है ये प्यार, लाख छुपाने से ।।

यह असर है ,दोस्ती का तेरा
जो दी है तुने , तुमसे दिल लगाने से ।।

गुलाबी गुलाब सा ,तेरे चेहरे की रंगत ।
शराबी हालात सा, पाकर तेरी संगत ।।
अब लगने लगा मुझे, दीवाना हूँ जमाने से।।

यह असर है ,दोस्ती का तेरा
जो दी है तुने , तुमसे दिल लगाने से ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...