मैं गलतियों पर गलती करता हूं
मैं गलतियों पर …गलती करता हूं ।
फिर चुपके से छुपकर ..आहें भरता हूं।
ये क्या हो जाता मुझे
समझ में ना आता मुझे
ना जाने क्यों ….मैं ऐसा करता हूं ।
पहले अनजान था अपने गलतियों से ।
सबक सीखा मैंने ये …सिर्फ तुमसे ।
जब तुम उदास होती ,
कुछ भी ना भाता मुझे ।
तेरी बेरुखी बड़ा तड़पाता मुझे।
मैं कैसे कह दूं… मैं तुमको डरता हूं ।
मेरी खामोशियों की जुबान समझो ,
कहता दिल मेरा, मुझे माफ कर दो
मेरे सांसो में तुम ही तुम हो
चाहो तो आजमा कर देख लो
मुझे रहने दे पास तेरे..मैं तुमपे मरता हूं….
मनीभाई नवरत्न
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें