शनिवार, 3 मई 2025

जब जिंदगी की हो जाएगी छुट्टी

 

जब जिंदगी की हो जाएगी छुट्टी

जब जिंदगी की हो जाएगी छुट्टी ।

तब तू नहीं मैं नहीं रह जाएगी मिट्टी।

प्यार की फैली है खुशबू इस जहां में ।
कल बदल जाएगी क्या रखा है इस समां में ।
जाना होगा तुझे सब छोड़कर
भेज दे वह जब बुलावे की चिट्ठी ।

अपने करीब के माहौल को फिर से सजा लो।
कल क्या होगा किसने जाना आओ मजा लो ।
ढूंढे है तूने सुख चैन क्या वे मिलेंगे तुझे कभी।
जिंदगी की जब हो जाएगी छुट्टी

🖋मनीभाई नवरत्न

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...