धरती से धुआं उड़े
धरती से धुआं उड़े ,छुले वो आसमां को ।
मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।
आज जागे हैं ऐसी तमन्ना ऐसी आशा ।
आज भागे हैं मन से बहाना , निराशा ।
अब मैं ना ठहर पाऊं, फैलाके रख दूं अपनी बाहों को ।
मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।
सबसे आगे होकर सबको राहे बताऊं ।
सबको संग लेकर मंजिल तक जाऊं।
अब ये कोशिश इरादा ।
अब ये ख्वाहिश वादा।
कि मैं ना अब बैठूं रोककर अपनी आंहो को ।
मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।
धरती से धुआं उड़े ……
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें