शनिवार, 3 मई 2025

गोरी तेरा है रंग सुहाना

 

गोरी तेरा है रंग सुहाना

गोरी तेरा है रंग सुहाना ।
उठने लगी प्यार का तराना ।
कौन हो क्या हो न जाना ।
फिर भी लगे जैसे रिश्ता पुराना।


तेरा रंग तो लगता है ऐसा
जैसा होता है सोने का ।
आंखों से ओझल ना होने दूं
मन नहीं करता तुझे खोने का ।
चोरी चोरी चैन चुराना
मस्ती में मैं मस्ताना ।
गोरी तेरा है रंग सुहाना….


नैनों में काली गाल गुलाबी।
ये रंग भी प्यारे हैं ।
होठों  पर है जो शबनमी लाली ।
जिसके लिए दिल हारे हैं।
भाये मुझको तेरी मुस्कुराना ।
सो अब मिलने को करता बहाना ।
गोरी तेरा है रंग सुहाना ….

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...