अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया
अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया तो
नींदें ना मेरी खराब होगी ।।
अच्छा हुआ जो बतला दिया तो ,
हाथों में अब किताब होगी ।।
पहले होता तेरे लिए बेचैन
तकती रहती दरस को नैन ।
बन गया था पागल दीवाना
एक पल ना आता था रैन।
अब तेरे लिए लबों में ना जवाब होगी।
माना कि तुम खूबसूरत बेमिसाल है ।
पर दिल के मामले में बुरा हाल है।
मेरा तुमसे यह आज सवाल है ।
खुद के बारे में तुम्हारा क्या ख्याल है ।
बड़े मदमस्त हो गए तुमने पी शराब होगी ।
हम ना चाहे थे तुम से बैर
पर जी लेंगे अब तेरे बगैर
कभी तो जीवन में हरियाली आएगी
लंबी रातों की अंधियारी जाएगी ।
अब हाथों में मेरे किसी और के लिए गुलाब होगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें