शुक्रवार, 29 मई 2020

हिन्दी कविता: सीसीई (सतत् व्यापक मूल्यांकन) - मनीभाई नवरत्न

सीसीई (सतत् व्यापक मूल्यांकन) – मनीभाई नवरत्न

सीसीई को बना लो , साथियों अपनी दिनचर्या ।
तभी तो साकार होगी अपनी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या।
अब नहीं परीक्षा का भय, नहीं है रटने पर जोर।
मार्ग खुला सृजन, चिंतन, निर्णय,तर्क की ओर।
तीन घंटे में भाग्य फैसला, लगता था अन्याय ।
प्रश्न पत्र के एक सांचे में , प्रतिभा ढलने ना पाय।
अब बच्चों को सीखने को,मिले समुचित अवसर।
शिक्षक जानेगा कौन मंदबुद्धि और कौन है प्रखर?
मूल्यांकन हो गई है और व्यापक और लगातार।
अब यही बनेगी समाज के नव निर्माण का आधार।
जिम्मेदारी बढ़ी, बदलना होगा आज नहीं तो कल।
हर छात्र का स्तर की खबर ,जाननी होगी पल पल।
निरंतर सुधार होगा , बच्चों के सतत आकलन से ।
रही सही समझ भी पूरी हो जाएगी , पुनर्बलन से ।
जानेंगे रचनात्मक आकलन से ,सीखने की प्रगति ।
योगात्मक, उपचारात्मक के बाद होगी कक्षोन्नति।
गलत प्रतिस्पर्धा रोकने हेतु आई है ग्रेडिंग प्रणाली।
बाल निहित कौशल परखेगी,अब हमारी प्रश्नावली ।
गीत कहानी अभिनय से, जाने सहशैक्षिक गुण को ।
स्व मूल्यांकन से झलके ,व्यक्तिगत सामाजिक गुण को।
परीक्षा से होती थी बच्चों में , पढ़ाई का तनाव ।
अब शिक्षक जानेगा गतिविधि से ,सीखने का भाव ।
खुलीपुस्तक पोर्टफोलियो से खुशबू फैलेगी ज्ञान की।
सर्वे प्रोजेक्ट,प्रदत्त कार्य से समझ बनेगी विज्ञान की।
अब होगी शाला में, होगी चमत्कार पर चमत्कार।
लागू है जब निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार।

मंगलवार, 26 मई 2020

हिन्दी निबंध : कोरोना वायरस (संकलित रचना )

प्रस्तावना :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह कहना की कोरोना अमेरिका पर पर्ल हार्बर और 9/11 के आतंकी हमले से बड़ा हमला है. जो इस बात की पुष्टि करता है कि दुनिया का महाशक्ति कहलाने वाला देश कोरोना के सामने कैसे अपना घुटना टेकते नजर आ रही है.

आज दुनिया में ऐसा कोई भी मनुष्य नहीं है, जो कोरोना शब्द से अपरिचित है. मानव के बाल की तुलना में 900 गुना छोटे से इस जीव ने सम्पूर्ण मानव जाति में त्राहि-त्राहि  मचा कर रख दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस  कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।

 सार्स-कोव २ (नोवल कोरोनावायरस)क्या है ?

सार्स-कोव २ (नोवल कोरोनावायरस) कोरोना वायरस की प्रजाति में से एक है. यह वायरस भी जानवरों से आया है। ज्यादातर लोग जो चीन शहर के केंद्र में स्थित हुआन सीफ़ूड होलसेल मार्केट में खरीदारी के लिए आते हैं या फिर अक्सर काम करने वाले लोग जो जीवित या नव वध किए गए जानवरों को बेचते थे जो इस वायरस से संक्रमित थे। चूँकि यह वुहान, चीन से शुरु हुआ, इसलिये इसे वुहान कोरोनावायरस के नाम से भी जाना जाता है। हालाँकि डब्ल्यूएचओ ने इसका नाम सार्स-कोव २ (SARS- CoV 2) रखा है।

लैटिन भाषा में “कोरोना” का अर्थ “मुकुट” होता है और इस वायरस के कणों के इर्द-गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे ढाँचों से इलेक्ट्रान सूक्षमदर्शी में मुकुट जैसा आकार दिखता है, जिस पर इसका नाम रखा गया था। सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है तो चन्द्रमा के चारों ओर किरण निकलती प्रतीत होती है उसको भी कोरोना कहते हैं।

कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है।

कोरोनावायरस (Coronavirus) कई प्रकार के विषाणुओं (वायरस) का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है। यह आरएनए वायरस होते हैं। इनके कारण मानवों में श्वास तंत्र संक्रमण पैदा हो सकता है जिसकी गहनता हल्की (जैसे सर्दी-जुकाम) से लेकर अति गम्भीर (जैसे, मृत्यु) तक हो सकती है।

गाय और सूअर में इनके कारण अतिसार हो सकता है जबकि इनके कारण मुर्गियों के ऊपरी श्वास तंत्र के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इनकी रोकथाम के लिए कोई टीका (वैक्सीन) या विषाणुरोधी (antiviral) अभी उपलब्ध नहीं है और उपचार के लिए प्राणी की अपने प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। अभी तक रोगलक्षणों (जैसे कि निर्जलीकरण या डीहाइड्रेशन, ज्वर, आदि) का उपचार किया जाता है ताकि संक्रमण से लड़ते हुए शरीर की शक्ति बनी रहे।

कोरोना वायरस के लक्षण :

  • डब्लूएचओ के मुताबिक बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं।
  • अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
  • फिर भी १४ दिनों के बाद इसके लक्षण अधिकांश लोगों में देखने को मिल जाते हैं .
  • इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
  • कोवाइड-19 / कोरोना वायरस में पहले बुख़ार होता है। इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

इन लक्षणों का हमेशा मतलब यह नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है। कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज़्यादा परेशानी, किडनी फ़ेल होना और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। बुजुर्ग या जिन लोगों को पहले से अस्थमा, मधुमेह या हार्ट की बीमारी है उनके मामले में ख़तरा गंभीर हो सकता है। ज़ुकाम और फ्लू में के वायरसों में भी इसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं।

  • इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है. व्यक्ति को शरीर में कंपकंपी भी महसूस हो सकती है.
  • इसके कारण गले में खराश, सिरदर्द और डाएरिया भी हो सकता है. हाल में आए एक ताज़ा शोध के अनुसार कुछ खाने पर स्वाद महसूस न होना और किसी चीज़ की गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है.
  • माना जा रहा है कोरोना वायरस के लक्षण दिखना शुरु होने में औसतन पांच दिन का वक्त लग सकता है लेकिन कुछ लोगों में ये वक्त कम भी हो सकता है.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है.

कोरोना का संक्रमण:

  • कोरोना एक संक्रमित रोग है जिसमें विषाणु छूने से फैल रहे हैं, इसके अतिरिक्त संक्रमित व्यक्ति के  खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए फैलते हैं।
  • अलग अलग परिस्तिथियों में इस विषाणु का जीवनकाल अलग अलग मापी गयी है, रोगी के शौच में विषाणु कई दिनों तक जीवित रह जाते हैं, अतः हमें मक्खियों से भी खतरा है जो हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी हुई चीजों में आकर बैठते हैं. इस हेतु हमें शौचालय के उपयोग पर ध्यान देनी चाहिए खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में ,जहाँ अभी तक लोग बाहर में शौच जा रहे हैं.
  • आये दिन खबरों से यह भी पता चला है कि जानवरों से भी कोरोना का संक्रमण होता है अतः हमें अपने पालतू जीवों से दूरी बनाकर रखना चाहिए.

कोरोना वायरस से इलाज:

  • कोरोना वायरस का इलाज इस बात पर आधारित होता है कि मरीज़ के शरीर को सांस लेने में मदद की जाए और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि व्यक्ति का शरीर ख़ुद वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाए.
  • कोरोना वायरस का टीका बनाने का काम अभी चल रहा है.
  • अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको कुछ दिनों के लिए ख़ुद को दूसरों से दूर रहने की सलाह दी जा सकती है.
  • इस समय कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं।
  • जब तक आप ठीक न हो जाएं, तब तक आप दूसरों से अलग रहें।
  • कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम चल रहा है।
  • इस साल के अंत तक इंसानों पर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा।
  • कुछ अस्पताल एंटीवायरल दवा का भी परीक्षण कर रहे हैं।
  • जो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं उन्हं वेंटिलेटर पर रखा जाता है. यहां सीधे फेफड़ों तक ऑक्सीजन की अधिक सप्लाई पहुंचाई जाती है. इसके लिए मरीज़ के मुंह में ट्यूब लगाया जाता है या फिर नाक या गले में चीरा लगा कर वहां से फेफड़ों में ऑक्सीजन दिया जाता है.

संक्रमण से बचने के उपाय:

  • स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि हमें समय समय पर हाथों को साबुन से धोते रहना  चाहिए।
  • अल्‍कोहल आधारित हैंड रब , सेनीटाईज़र का इस्‍तेमाल पर जोर दिया जा रहा  है।
  • खांसते और छीकते समय नाक और मुंह, रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढंककर रखने को कहा जा रहा है । चुकि वायरस का हमारे शरीर में प्रवेश आँख,कान,मुंह और नाक से हो सकता है.
  • जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखने को कहा गया है ।पर यह पता लगा पाना कि कौन संक्रमित है, अतैव सामाजिक  दूरी बनाये रखने की बात कही जा रही है.
  • वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शरीर में प्रतिरोधकता बनाये रखे जाना बेहद जरुरी है. अतः अपने आहार में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करना आवश्यक है, इसके विपरीत हमें फास्ट फ़ूड , जानवर से जुड़ी हुई भोज्य सामग्री का त्याग करना चाहिए.
  • महामारी के विकराल स्वरुप को देखते हुए अभी लोगों ने मास्क लगाने में बहुत जोर दिया है, और इसके लिए हमारी पुलिस लोगों को समझाने में लगी है.
  • मास्क की माँग  ने अचानक से बाज़ार में मास्क की कमी और इसके कालाबाजारी को जन्म दे दिया था. पर अभी देश में इसके उत्पादन में तेजी ला दी है तो हालत सुधर रहे हैं, वैसे भी मास्क की आवश्यकता संक्रमित लोगों को या उनके पास जानेवालों को जरुरी है.
  • वैसे मास्क लगाने से खतरे को कुछ कम की जा सकती है,पर यह पूर्ण कारगर उपाय नहीं.

हाथों को सही से कैसे धोया जाए

  • कोरोना वायरस यानी ‘कोविड 19’ से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं.
  • जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं. इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं.
  • संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.
  • अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं.
  • ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.
  • चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार फेस मास्क इससे प्रभावी सुरक्षा प्रदान नहीं करते.

कोरोना वायरस : सरकारी प्रयास

  • वैसे इससे लगभग कुछ  साल पहले सार्स वायरस से भी ऐसा ही खतरा बना था। पर इस बार कोरोना वायरस को लेकर लोगों में एक अलग ही बेचैनी देखने को मिली है इस बार एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग हो या फिर लैब में लोगों की जांच, सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई तरह की तैयारी की है।
  • इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाह से बचने, खुद की सुरक्षा के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं जिससे कि कोरोना वायरस से निपटा जा सकता है।
  • भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वेबसाइट पर कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर जानकारी दी गई है.
  • अगर मरीज़ को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है तो वो भारत सरकार के हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या फिर 24 घंटों चलने वाले टोल फ्री नंबर 1075 पर संपर्क कर सकते हैं. देश के विभिन्न राज्यों ने भी नागरिकों के लिए हेल्पलाइन शुरु किए हैं जहां ज़रूरत पड़ने पर फ़ोन किया जा सकता है.
  • इसके अतिरिक्त मोबाइल में आरोग्य सेतु नाम से एप्प को इनस्टॉल करने की सुचना दी जा रही है ताकि लोगों को आवश्यक सूचनाएं दी जा सके.
  • सरकार को बहुत जगहों में इसकी सफलता मिली है और बहुत जगहों में निराशा भी हाथ लगी है, चूँकि महामारी पूर्व निर्धारित नहीं होती , इसलिए सरकार को संभलने का मौका ही नही मिल सका , खास रूप से हमारे भारत देश जैसे विकासशील और घनी आबादी वाले देश में.
  • देश के बज़ट पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है, इस हेतु हमारे देश के प्रधानमंत्री को लोगों से सहयोग की अपील भी की गयी है. पूरा विश्व आर्थिक महामंदी के दौर से गुजर रहा है .
  • भारत में इसके रोकथाम के लिये सभी गैर आवश्यक कार्य रोक दिये गये हैं, और लोगों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिये गये हैं। वर्तमान में बचाव ही इसका इलाज है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी, जिसे बढ़ा कर 17 मई कर दिया गया।
  • अभी भी देश में लॉक डाउन की स्तिथि बनी हुयी है.

कब होती है अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत?

  • जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण है उनमें से अधिकतर लोग आराम करने और पैरासिटामॉल जैसी दर्द कम करने की दवा लेने से ठीक हो सकते हैं.
  • अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत तब होती है जब व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हो जाए.
  • मरीज़ के फेफड़ों की जांच कर डॉक्टर इस बात का पता लगाते हैं कि संक्रमण कितना बढ़ा है और क्या मरीज़ को ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की ज़रूरत है. लेकिन इसमें मरीज़ को अस्पताल के आपात विभाग यानी ऐक्सीडंट ऐंड इमर्जेंसी में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं होती.

कोरोना से किसे ज्यादा खतरा ?

  • कोई भी महामारी सभी वर्गों के लिए समान से जानलेवा होती है फिर भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है.
  • वायरस के संक्रमण का कुप्रभाव उन लोगों पर ज्यादा खतरनाक हो सकती है जिनकी प्रतिरोधकता कमजोर है क्योकि अभी तक इसके बचाव के लिए टीका की खोज नहीं की जा सकी है, हाँलाकि इस पर काम तेजी से चल रहे हैं. लेकिन सौ फीसदी पुष्टि के लिए कुछ महीने इंतज़ार करना ही होगा.
  • कोरोना वायरस के संक्रमण के आँकड़ों की तुलना में मरने वालों की संख्या को देखा जाए तो ये बेहद कम हैं. हालांकि इन आंकड़ों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन आंकड़ों की मानें तो संक्रमण होने पर मृत्यु की दर केवल एक से दो फ़ीसदी हो सकती है

कोरोना के प्रति स्वयं की जिम्मेदारी

  • संक्रमण के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को अपने स्थानीय स्वास्थ्य सेवा अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क करना चाहिए. जो लोग बीते दिनों कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं उनकी जांच की जाएगी, इस हेतु सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि दूसरों को सक्रमित होने से बचाया जा सके. यह जरुरी नहीं कि वे संक्रमित हों या चाहे उनको सामान्य फ्लू भी क्यों न हों. अस्पताल पहुंचने वाले सभी ऐसे लोगों का स्वास्थ्य सेवा अधिकारी परीक्षण करेंगे.
  • परीक्षण के नतीजे आने तक हमको इंतज़ार करने और दूसरों से खुद को दूर रखने के लिए कहा जाएगा. जिसका हमें देश के नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्त्तव्य का पालन करना चाहिए.
  • कोरोना से जुड़ी हुई भ्रामक समाचार को फ़ैलाने से रोकना चाहिए. सामाजिक दुरी बनाना और लॉकडाउन की स्तिथि में  घर में ही रहना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है. सामाजिक सौहार्द्र बनाकर हम इस महामारी को फ़ैलाने से रोक सकते हैं. इसके अतिरिक्त अभी हमें धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठानों का आयोजन नहीं करना चाहिए.
  • कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे डाक्टरों , पुलिसकर्मियों , सफाईकर्मियों और भी स्वयं संगठनों के प्रति आदर और सहयोग की भावना होने चाहिए. अपने कर्मचारियों की इस संकट की बेला में जितना हो सके, मदद करनी ही होगी ताकि उनके भी परिवार का भरण पोषण हो सके.
  • व्यापारिक लेनदेन के लिए कैशलेस मुद्रा मददगार हो सकती है, अतः हमें बैंकों में उन लोगों को भीड़ नहीं रहनी चाहिए जो ऐसी सुविधाओं का उपयोग करना जानते हों.

कोरोना प्रभाव : कहाँ और कितना ?

  • इस वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमरीका, स्पेन, इटली, यूके और फ्रांस में सामने आए हैं. पर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि भारत में ऐसे मामले नहीं आ सकते बल्कि संसार की बड़ी आबादी वाले देश में इसके दुष्परिणाम और भी भयावह और दुखद हो सकते हैं.
  • पूरे विश्व में May 26, 2020, 17:05 GMT की स्तिथि में कोरोना वायरस के केस 5,638,033 जनसंख्या तक जा पहुची है जहाँ मरने वाले की संख्या 349,323 हो गयी है.
  • वही भारत में यह संख्या 150,739 से आगे निरंतर बढ़ रही है अतः एक निश्चित आंकड़ा दे पाना मुश्किल है चूँकि उपरोक्त परिणाम अंतिम नहीं है ,रोज़ दुनिया भर में कोरोना वायरस के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन ये भी माना जा रहा है कि अब भी कई मामले स्वास्थ्य एजेंसियों की नज़र से बच गए होंगे. भारत जैसे देशों में इसके रोगी की संख्या और भी हो सकते हैं .

उपसंहार :

हमारी सृष्टि को पहले विविध प्रकारों के बमों,मिसाइलों आदि अस्त्रों से थी. पूरी दुनिया भावी युद्धों से निपटने के लिए अस्त्र बनाने की होड़ में थी. उसका ध्यान बहुत कम स्वास्थ्य से जुड़ी हुई सुविधाओं के लिए कम ही जाता था. पर इसके बाद यह उम्मीद लगायी जा सकती है कि पूरी दुनिया इस कहर के गुजर जाने के बाद पुनः नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर होगी.

(क्रमश: संकलन , सुधार और लेखन जारी रहेगी ……..)

कोरोना वायरस से सम्बंधित नवीन जानकारी और लेखनीय त्रुटि सूचना हेतु नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिख दें…… आपका मनीभाई नवरत्न , संचालक कविता बहार

शनिवार, 23 मई 2020

मनीभाई नवरत्न के दोहे

मनीभाई नवरत्न के दोहे

1)
मित सुख दे भ्राता- पिता , सपूत भी सुख दे मित।
सुखी होती  वो नारी ,   जो सुख दे पति नित।।
2)
धन संचय कर ना साधु ,धन का नहि होती ठौर।
आज इसके पास है ,कल हो जाए किसी और।।
3)
धन की महिमा है बड़ी, धन से ही विपदा टरे।
धन नहीं आज तेरे संग ,कल को तू भूख मरे।।
4)
आगे बढ़ने की चाह में, टांग खींचे जो कोय।
आगे बढ़ लें कोई औरन और वो पीछे होय।।
5)
जो दिखे सो बिके हैं ,अजब खेल रे माया का ।
मन को देखे ना कोई, ध्यान रहे सबको काया का ।
6)
सब चाहै उड़ने आसमां में, चाहे ना कोई जमीं ।
जिस दिन पर टूटेंगे , गिरेंगे इसी जमी।
7)

तन के सुखै सुख है मन के सुख है सुख।
धन के सुखै  सुख नहि मिटे कभी ना भूख ।

8)
जस पावे तन खावै जस खावै तस गावै।
कपटी मन गावै नहि, पर के ही नित खावें ।

9)
समय जो आया सो जाएगा, समय की ना यारी ।
आज तेरे जो संग है , कल रहेगी उसकी बारी ।

10) खुदा खुदा तो सब कहे, खुदा को जाने ना कोय।
जब मन खुदा जान गया, दीन कभी ना रोय।

साक्षात्कार : निर्मोही जी से व्हाट्सएप गुफ्तगू

साक्षात्कार :  निर्मोही जी से व्हाट्सएप गुफ्तगू

13/07/2017, 14:42:17: मनी भाई: आदरणीय बालकदास ‘निर्मोही ‘ जी
नमस्कार ,
कैसे है आप ? आशा है कि आप सकुशल होंगे।

13/07/2017, 14:44:07: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: सादर नमस्कार सर, मैं सकुशल हूँ और आशा करता हूँ कि आप भी सकुशल होंगे।

13/07/2017, 14:44:49: मनी भाई: जी बिल्कुल सर

13/07/2017, 14:44:59: मनी भाई: लिखना यह था कि हम और आप आदरणीय नवल प्रभाकरजी और आदरणीय  संजय कौशिक “विज्ञात” के द्वारा संचालित “ये शब्द बोलते हैं” ग्रुप में सदस्य के रूप में जुड़े हुये हैं । अभी आप अवगत ही होंगे कि “ये शब्द बोलते हैं “साहित्यिक व्हाट्सएप ग्रुप में अभी साप्ताहिक प्रतियोगिता 10 जुलाई 2017 से 16 जुलाई 2017 के बीच किसी महान साहित्यकार को लेकर साक्षात्कार लिखना है।जो कि एक गद्य की विधा ही है। मेरी दृष्टि से आप एक महान साहित्यकार के साथ ही साथ मेरे प्रेरणा स्त्रोत भी रहे हैं । अतः आपसे अनुरोध है कि मुझे आप अपना छोटी सी साक्षात्कार लेने की अनुमति प्रदान करेंगे ताकि मैं भी प्रतियोगिता में सहभागी बन सकूं।

13/07/2017, 14:46:02: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: अवश्य

13/07/2017, 14:46:20: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: सहमति देता हूँ, आपको हृदय से धन्यवाद आपने मुझे महान साहित्यकार जैसे शब्दों से नवाजा ये आपकी भावनाओं में बसे हुए मेरे प्रति प्यार और लगाव मात्र है, हृदय से धन्यवाद।

13/07/2017, 14:48:04: मनी भाई: सर आपको बताना चाहूँगा ; इस साक्षात्कार की खास बात यह रहेगी कि आपको व्हाट्सएप के जरिए ही अपनी बात रखनी होगी । अतः आपसे विशेष अनुरोध है कि मेरे लिए कुछ समय प्रबंध करने की कृपा करेंगे ।

13/07/2017, 14:49:49: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जी हाँ, आप सवाल कीजिए

13/07/2017, 14:52:31: मनी भाई: बहुत बहुत धन्यवाद आपका महोदय।
सबसे पहले मैं आपका हृदय से अभिनंदन करता हूँ ।आपने जो मेरे लिए अपना अमूल्य समय , अपने व्यस्ततम जिन्दगी से निकाली है ।इसके लिये मैं सदा आभारी रहूँगा ।

13/07/2017, 14:53:00: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: शुक्रिया

13/07/2017, 14:54:39: मनी भाई: सर्वप्रथम पाठकों को आपके बारे में संक्षिप्त रूप से बताना चाहूँगा कि आप उत्कृष्ट कवियों और लेखकों में आपका नाम शुमार किया जाता है ।इसके साथ ही आप सरल हृदय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं । बाकी का परिचय आप अपने और परिवार के बारे में पाठकों को अपने श्रीमुख से स्वयं अवगत करायें।

13/07/2017, 14:55:34: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जी, अवश्य

13/07/2017, 15:00:23: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: मेरा पूरा नाम बालक दास गर्ग है किंतु अपनी रचनाओं में *बालक ‘निर्मोही”* लिखता हूँ, मेरा जन्म 01 जुलाई 1971 को ग्राम अकलतरा, तहसील व थाना भाटापारा, जिला रायपुर (वर्तमान में जिला बलौदाबाजार है) (छ. ग.) में एक गरीब कृषक परिवार में हुआ था। माताजी का नाम श्रीमती रामबाई एवं पिता जी का नाम स्व. श्री सुकुल गर्ग है, दो बड़ी बहन एवं पांच भाईयों में मैं सबसे छोटा हूँ, मैं विवाहित हूँ तथा मेरी तीन होनहार बेटियाँ है जो कि मेरे आन बान और शान हैं, बड़ी बेटी कला संकाय में स्नातकोत्तर शिक्षा के साथ ही, डी. सी. ए. तथा पी. जी.डी. सी. ए. कर चुकी है तथा गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर चुकी है, दूसरी बेटी कम्प्यूटर साईंस में इंजीनियरिंग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लगी हुई है तथा तीसरी बिटिया कॉमर्स विषय के साथ स्नातक कर रही (अन्तिम वर्ष) हैं, मेरी धर्म पत्नि घर की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कदम से कदम मिलाकर मेरी मदद करती हैं वह एक निजी अस्पताल में नर्स है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल में मैं तृतीय श्रेणी कर्मचारी हूँ। तथा बिलासपुर ही मेरा वर्तमान निवास स्थान है। लिखने का शौक बचपन से है, लेखन के अलावा मुझे गायन एवं वादन में भी बचपन से रुचि है, स्वरचित, सस्वर छत्तीसगढ़ी लोकगीत आकाशवाणी के बिलासपुर (छ. ग.) केंद्र से प्रसारित होती है। डॉ० बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को मैं आदर्श मानता हूँ क्योंकि अभावों, और विपरीत परिस्थितियों, विपत्तियों और चुनौतियों से संघर्ष कर ऊपर उठने की प्रेरणा मिलती है।

13/07/2017, 15:02:49: मनी भाई: हर साहित्यकार अपने भावनायें व्यक्त करने हेतु साहित्य के विविध विधाओं का सहारा लेता है। आपने अभी तक साहित्य के क्षेत्र में कौन कौन से विधा में कलम चलाई है और आप किस विधा में याद रखे जाना पसंद करेंगे?

13/07/2017, 15:08:49: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: वैसे तो मूल रूप से छत्तीसगढ़ी में ही लिखता हूँ किन्तु हिंदी में अभी तक छन्द घनाक्षरी, माहिया, दोहा, और मात्र दो कुण्डलियां ही लिख पाया हूँ जो कि गिनती में बहुत ही कम है इसके साथ साथ सजल तथा तुकांत अतुकांत सामान्य कविताएं लिखता हूँ जैसे- मैं बादल हूँ, हो न जाये महाविनाश, हे मन, हे कवि, माँ, उम्र सत्तर नज़र कमजोर, नाहक ही तुझे मीत माना, हे कलमकार, तुम कौन हो, काश्मीर समस्या पर आधारित सजल लगा ट्रिगर पर देखो तो मानवता का ताला है, बढ़ा चढ़ाकर हाँकने में क्या जाता है इत्यादि मेरी रचनाएँ है और भी कविताएं है किंतु समयाभाव के कारण पूर्ण विवरण दे पाना संभव नहीं है। जैसा कि मैने पहले ही बताया मेरी शिक्षा सिर्फ और सिर्फ बारहवीं तक ही है इसलिए मेरी कविताओं में कोई कठिन शब्द नहीं होते हैं और ईमानदारी से सच कहूँ तो मेरे मन मस्तिष्क में विधाओं की बाध्यता नहीं है, साहित्य के क्षेत्र में मैं अभी विद्यार्थी हूँ इसलिए हर एक विधा को सीखने और लिखने की इच्छा है, किसी भी एक विधा को ही लेकर चलने को मैं सोचा भी नहीं हूँ।

13/07/2017, 15:09:58: मनी भाई: जैसा कि आपने बताया कि आप रेलवे के कर्मचारी हैं ।फिर भी अपने व्यस्त दिनचर्या में साहित्य सेवा के लिए समय प्रबंधन कैसे कर पाते हैं ?

13/07/2017, 15:13:18: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: लेखन कार्य से मुझे अत्यधिक शांति मिलती है, और मेरी थकान भी दूर हो जाती है इसलिए रात में भोजन पश्चात 10 बजे से 12 बजे तक कभी कभी तारीख और दिन भी बदल जाते हैं कहने का अर्थ यह है कि, 1.00 और दो बजे तक भी लिखता हूँ , शनिवार और रविवार को कार्य पर नहीं जाना होता है इसलिए अधिकांश लेखन कार्य शुक्रवार और शनिवार रात को ही करता हूँ, बाकी दिन नहीं के बराबर लिख पाता हूँ।

13/07/2017, 15:13:41: मनी भाई: आप अपने बिलासपुर अंचल के किस- किस साहित्यिक मंचों से जुड़े हुए हैं ?

13/07/2017, 15:17:15: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: आपने बहुत ही अच्छा सवाल किया, मै मुख्य रूप से राष्ट्रीय कवि संगम से विगत दो वर्ष से जुड़ा हुआ हूँ और बिलासपुर मण्डल के कोषाध्यक्ष के रूप उत्तरदायित्व भी निभा रहा हूँ, इसके पूर्व मेरे भीतर का रचनाकार कहीं खो गया था, जिसे राष्ट्रीय कवि संगम में ढूंढ़ पाया। इसके अलावा साहित्य कला परिषद (सीपत) और समन्वय साहित्य परिषद के सदस्यों से भी जुड़ा हुआ हूँ किन्तु विधिवत सदस्यता नहीं लिया हूँ। व्हाट्सएप समूह की बात करूं तो, राष्ट्रीय कवि संगम, बिलासपुर कवि संगम, कलम के सिपाही, हम तेरे सफर, साहित्य साधना और तीन प्रमुख समूह है जिनमे देश भर के जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार जुड़े हुए हैं वो है, साहित्यकार समूह, ये शब्द बोलते हैं, तथा अखिल भारतीय हाइकु मंच, इसके अलावा फेसबुक के छत्तीसगढ़ी साहित्य मंच है।

13/07/2017, 15:19:01: मनी भाई: क्या आपको कभी किसी काव्य सम्मेलनों में प्रतिभागी बनने का सौभाग्य मिला है और ऐसे सम्मेलन , साहित्यिक जीवन को किस तरह से प्रभावित करता है ?

13/07/2017, 15:25:39: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: काव्य गोष्ठी की बात करूं तो, विगत दो वर्ष से प्रति माह किन्तु सम्मेलन में एक ही बार जा पाया हूँ, सच्चाई यही है कि सम्मेलन के लायक स्वयं को परिपक्व नहीं मानता हूँ, अभी कुछ दिन और….
साहित्यिक सम्मेलन के प्रतिभागी बनने पर निश्चित रूप से मनोबल में वृद्धि होती है और लोकप्रियता के साथ ही लेखन क्षमता भी बढ़ती है ऐसा मैं मानता हूँ।

13/07/2017, 15:26:09: मनी भाई: वैसे साहित्यकार पुरस्कार पाने के लिये नहीं रचता परन्तु उसको मिला सम्मान उसे अच्छे रचना लिखने के लिए प्रेरित जरूर करती हैं ।क्या आपको कभी सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है?

13/07/2017, 15:31:16: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: “सम्मान” कैसे परिभाषित करूँ? अवश्य ही काबिलियत के अनुरूप मुझे सम्मान मिला है श्रीफल के रूप में, साक्षात्कार हेतु आपने मुझे चुना इसे भी मैं अपना सौभाग्य और सम्मान समझता हूँ किन्तु, आपका तात्पर्य यदि बड़े मंचों में भारी भरकम सम्मान, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र है तो मैं कहूँगा नहीं।

13/07/2017, 15:31:35: मनी भाई: आपके काव्य का मुख्यतः वर्ण्य विषय क्या होता है ?

13/07/2017, 15:35:43: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: विषय की व्यापकता है किंतु मुख्य विषय राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र जागरण, नारी, गरीब, गरीबी,बेटियाँ, बलात्कार पीड़िता, किसान, और विशेष रूप से पर्यावरण।

13/07/2017, 15:36:28: मनी भाई: आपकी अब तक कौन कौन सी रचनाएँ स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है ?

13/07/2017, 15:46:17: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: किसी भी दैनिक समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित कराने की मैने आज तक अपने तरफ से कोई प्रयास ही नहीं किया किन्तु फिर भी राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक पत्रिका “कविता कुञ्ज” तथा “एहसास” (वार्षिक) पत्रिका और श्री अजय जैन जी के द्वारा संचालित वेब पत्रिका मातृ भाषा डॉट कॉम पर हो न जाये महाविनाश मेरी कविताएं प्रकाशित हो चुकी है।

13/07/2017, 15:46:38: मनी भाई: आपको ऐसी कौन-कौन सी रचनाएँ हैं जिसे आप समाज के लिये बहुत प्रभावी मानते हैं और जिसे पढ़कर पाठकों का प्यार आपको मिला है ? क्या कुछ पंक्तियाँ हमारे पाठकों के लिए शेयर करना चाहेंगे ?

13/07/2017, 15:49:18: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जी हाँ , अवश्य आपके पाठकों के लिए एक छन्द प्रस्तुत है, इसे मैं आमजन के लिए अत्यधिक प्रभावी मानता हूँ क्योंकि इसमें संदेश है।
*बेटियाँ बचाओ यारों*

बेटियाँ ही आन बान बेटियाँ ही सब कुछ,
लाडली पिता की वो तो घर के भी लाज हैं।
वीरता से भरी पड़ी बेटियों की गाथा यारों,
लोहा लेती बेटियाँ ही कल और आज है।
फूलों की महक जैसे पंछी की चहक जैसे,
संगीत की शोभा जैसे सुर और साज है।
बेटियाँ बचाओ यारों नाज़ करो उन पर,
कर रही बेटियाँ तो सारे काम काज है।

13/07/2017, 15:54:44: मनी भाई: साहित्य के क्षेत्र में अभी आप किस उद्देश्य को लेकर चल रहे हैं ? तात्पर्य यह है कि अभी आपको किस विषय पर कलम चलाने की ख्वाहिश बची है ?

13/07/2017, 16:02:27: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि, विषय व्यापक है, अलावा छत्तीसगढ़ी गीत भी लिखना चाहता हूँ। एकांकी या नाट्य विधा पर लिखना चाहता हूँ, और प्रयासरत भी हूँ, किन्तु समयाभाव और इस विधा का पूर्ण ज्ञान न होने के वजह से कुछ कर पाने में असफल हो जाता हूँ। एक बात अवश्य है कि, आज से 5- 6 वर्ष पूर्व “नासूर का अंत” नाम से संवाद सहित एक पटकथा लिख चुका हूँ, समापन करने में एक पेज बाकी है जिसे आज तक पूर्ण नहीं कर पाया हूँ, आपको यह भी अवगत कराना चाहता हूँ कि, संकोच और झिझक के वजह से आज तक मैंने किसी के समक्ष समीक्षा हेतु रखा भी नहीं, जैसा कि मैने पूर्व में भी बताया कि, शिक्षा 12वीं मात्र है और व्याकरण में मैं अधिक कमजोर हूँ यह कहते हुए मुझे जरा भी संकोच नहीं है जबकि मुझे ज्ञात है कि आप मेरा साक्षात्कार ले रहे हैं और इसे सब पढ़ेंगे भी बढ़ा चढ़ाकर कहना मुझे कतई पसंद नहीं है। श्रीमान, मैं कुछ भी लिखने बैठता हूँ तो व्याकरण का डर पहले दस्तक़ दे जाते हैं।

13/07/2017, 16:03:07: मनी भाई: अपने समकालीन कवियों या लेखकों में से आप किसके रचना से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और उनमें क्या खास बात होती है ?

13/07/2017, 16:04:48: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से जब कभी पढ़ता हूँ तो आदरणीय श्री राजेश जैन ‘राही” जी के दोहे, आदरणीय श्री विजय कुमार राठौर जी और आदरणीय श्री अरुण कुमार निगम जी के लगभग सभी विधाओं में लिखे रचनाओं से प्रभावित हूँ, इसके अलावा श्री सतीश सिंह, सुजीत कुमार सिंह , कवि शिव विनम्र, श्रीमती रजनी तटस्कर जी के गजलों से वीर रस के लिए कवि दिनेश दिव्य जी से अत्यधिक प्रभावित हूँ।

13/07/2017, 16:05:02: मनी भाई: आपने अपना उपनाम “निर्मोही ” रखना पसंद क्यों किया? इसके पीछे की तथ्य संक्षेप में बताने का कष्ट करेंगे ।

13/07/2017, 16:07:11: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: आपने यह तो अवश्य सुना या पढ़ा होगा कि, नाम बड़ा या काम, नाम बड़े और दर्शन छोटे, ऊँचा दुकान फीका पकवान…. स्वभाव से मैं अत्यधिक भावुक,और सभी से प्यार करने वाला हूँ इसके ठीक विपरीत “निर्मोही” मुझे सटीक लगा मैं औरों की तरह सरल लिखकर कठोर हो या बहादुर लिखकर कमजोर हो ये मुझे नापसंद है।

13/07/2017, 16:07:46: मनी भाई: लोगों के समक्ष आप किस रूप में याद किया जाना पंसद करेंगे ?

13/07/2017, 16:08:58: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: देश प्रेमी

13/07/2017, 16:10:10: मनी भाई: हो सकता है अभी आपका साक्षात्कार पढ़ने के बाद किसी पाठक के मन में आपसे बातचीत या मिलने की जिज्ञासा उत्पन्न हो तो , क्या उन्हेंं आप अपना संपर्क व पता शेयर करेंगे ।

13/07/2017, 16:12:00: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: अवश्य, ये मेरा व्हाट्सएप नंबर है 08319497141, शनिवार और रविवार सुबह 10.00 से रात 11.00 बजे तक कभी भी बाकी के दिनों में रात्रि 08.00 से 10.00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं, पता- रेलवे आवास क्रमांक, 1257/2, टाईप-II, एन. ई. कालोनी, बिलासपुर, (छ. ग.)
495004

13/07/2017, 16:17:05: मनी भाई: बहुत बहुत धन्यवाद!
आपने मेरे लिये व्यस्ततम जिन्दगी से अपना डेढ़ – दो घण्टे से अधिक का बहुमूल्य समय दिया । आपका यह अहसान जीवन भर नहीं भुलाया जा सकता। ईश्वर करे कि आप साहित्य के आसमान में सितारे की तरह प्रदीप्तमान रहें।
आप उन बुलन्दियों को छू पाये जहाँ सभी पहुँचने के लिए प्रयासरत है ।

13/07/2017, 16:19:17: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: सादर शुक्रिया, नमस्कार आप से बात करके मैं भी अत्यधिक प्रफुल्लित हुआ।

13/07/2017, 16:19:51: मनी भाई: जी ! मेरी यह खुशनसीबी है । आप दिन मंगलमय हो । धन्यवाद 

13/07/2017, 16:20:30: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: पुनः धन्यवाद आपको।

13/07/2017, 16:20:52: मनी भाई:

 “अभी आपने बहुमुखी प्रतिभा के धनी,   मिलनसार, स्पष्टवादी  और निश्छल आदरणीय श्री बालकदास ‘निर्मोही’ के बारे में पढ़ा कि उनका जीवन किस तरह संघर्षों से भरा हुआ था  । गुदड़ी के लाल होते हुए भी  उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद  साहित्य साधना में लगे रहे ।आज वे अपने अंचल के एक प्रतिष्ठित साहित्यकारों में शुमार किए जाने लगे हैं ।
उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी घमण्ड छू तक नहीं पाया है और अनवरत सीखने की ललक बनी हुई है ।
मैं मनीलाल पटेल “मनीभाई ” उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ।”

साक्षात्कारकर्ता :-
मनीलाल पटेल ” मनीभाई “
भौंरादादर बसना महासमुंद ( छग )

14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष कविता

14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष कविता-भीमराव रामजी आम्बेडकर (14 अप्रैल, 1891 – 6 दिसंबर, 1956), डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे।[1] उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

indian great leader personalities great man and women
महान व्यक्तित्वपरहिन्दी कविता

14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष कविता

तुम-सा वीर विद्वान पाके, भारत है धनी।
हे भारत विधि विधाता! हम तेरे  हैं ऋणी।

घनघोर निरक्षरता की अंधेरा
था काल बना समक्ष खड़ा।
ज्ञान की मशाल लिए भीम तू,
निडर निष्पक्ष  हो के, आगे बढ़ा।
तेरी कर्मठता से आधुनिक भारत है बनी ।
हे संविधान निर्माता ! हम तेरे हैं  ऋणी।

मानवता हमसे  हो रही थी ,
ऊँच-नीच से कोसों दूर।
जात-पाँत और कर्मकांड में,
फंस गये थे होके मजबूर ।
भीम कहे, अब हमें अन्याय नहीं सहनी ।
हे दलित कष्टहर्ता! हम तेरे हैं  ऋणी ।

करके तुने अस्पृश्यता का अंत,
दिलाई हमें धार्मिक स्वतंत्रता ।
महिला विशेषाधिकार दिलाई,
उन्मूलन की आर्थिक असमानता ।
हम दलितों के लिए तू, प्रेम-वत्सला जननी।
हे आडम्बर मुक्तिदाता! हम तेरे हैं  ऋणी । ।

अंधविश्वास  की तोड़ रस्में ,
विज्ञानवाद का सहारा लिया ।
पंचशील,अनीश्वरवाद दर्शन से
पहले भारतीय बनने का नारा दिया।
हे महामानव!अनुसरण करें तेरा ये”मनी”।
हे विधिवेत्ता !  हम तेरे हैं  ऋणी ।
-मनीभाई नवरत्न

सुधारू बुधारू के गोठ -मनीभाई नवरत्न

सुधारू बुधारू के गोठ (छत्तीसगढ़ी व्यंग्य)

बुधारू ह गांव के गौंटिया के दमाद के भई के बिहाव म जाय बर फटफटी ल पोछत राहे।सुधारू ओही बखत आ धमकिस।
अऊ बुधारू ल कहिस -“कइसे मितान!तोर फूफू सास के नोनी ल अमराय बर (कन्या विदाई ) जात हस का जी।”
बुधारू कहिस -“लगन के तारीक ह एके ठन हे मितान ।फुफा के समधी ह सादा व्यवस्था करे हे अऊ गौंटिया के दमाद ह आज रंगीन व्यवस्था करे हे।अऊ बिहाव म मोला रोना-धोना बिलकुल पसंद नईये।तिकर पाय आज रंगीन प्रोग्राम बन  गय हावे “
बुधारू के  गोठ सुनके सुधारू ह असल बात ल समझ गय रहिस कि आजकल रिश्ता-नता के अहमियत ले जादा बिहाव म खानापीना के व्यवस्था म वजन रईथे ।


(लिखैय्या :- मनी भाई )

गीता एक जीवन धर्म

गीता एक जीवन धर्म

गीता महज ग्रंथ नहीं, है यह जीवन धर्म ।
अमल कर उपदेश को,जान ले ज्ञान मर्म।
गीता से मिलती , जीने का नजरिया।
सुखमय बनाती जो अपनी दिनचर्या।
ज्ञान झलके व्यवहार में।
सहारा बने मझधार में ।
कहती गीता, फल मिलेगी , कर लो निस्वार्थ कर्म।
गीता महज ग्रंथ नहीं…….

मनीभाई नवरत्न

गीता सार पर कविता

गीता सार पर कविता

नाहक तू शोक मनाय ,     डरता तू अकारन।
आत्मा अजर अमर बंधु, कौन सकता मारन?


जो होता अच्छा होता, मत कर तू संताप।
खोखला कर दे मनुवा ,भूत का पश्चाताप।।


क्या खो दिया जो लाया, किस बात की विलाप।
यही लेकर दिया तुने,      कर भगवन का जाप ।।

मुट्ठी बंद कर आया तू, जाना खाली हाथ ।
आज तुम्हारे पास में, कल न रहे वो साथ ।।


लगा रहे जीवन मरण , यही सांसारिक नियम ।
छोटा बड़ा को तज के , अपना ले तू सयंम।।


ये शरीर ना तुम्हारा , नहीं शरीर के तुम ।
पञ्चतत्व में मिलेगा , प्राण जायेगा गुम।।


भगवान को कर अर्पण ,     यह सहारा उत्तम।
जो जाने इस बात को , ना भय-चिंता, ना गम।।

मनीभाई नवरत्न

हनुमान जंयती

हनुमान जंयती

  “धरव -पकड़व -कुदावव”
अउ सब्बो झन तोआवव।
चढ़गय बेंदरा रूख म त,
ढेला घलव बरसावव।
अइसने करम करत हावे,
आज के मनखे।
मनावत हे “हनुमान जयंती”
सीधवा अस बनके।
सबों जीव के रखबो जी
जूरमिल के मान
बेंदरा घलव ल तो
जानव हनुमान
बड़ सुघ्घर नता हावे,
बेंदरा अऊ इनसान के।
बड़ भारी सेना रहिन ,
श्रीराम भगवान के ।
हनुमान-राम के नता ल,
सब्बोझन जानथे।
बेंदरा तभ्भे मनखे ल,
अपन राम मानथे
फेर बेंदरा ल हनुमान
मनखे कहाँ मानथे
वाह – वाह रे मनखे
बेंदरा के चीरफाड़,
परयोग बर करथे
अउ कोनो दूसर नही
हमरे संही मनखे।
मनावत हे “हनुमान जयंती”
सीधवा अस बनके।

मनीभाई नवरत्न

शौचालय विशेष छतीसगढ़ी कविता

शौचालय विशेष छतीसगढ़ी कविता

सुधारू केहे-“कस रे मितान!
तोला सफई के,नईये कछु भान।
तोर आस-पास होवथे गंदगी
इही च हावे सब्बो बीमारी के खान।”

बुधारू कहे-“मय रेहेंव अनजान।
लेवो पकड़त हावों मोरो दूनों कान।
लेकम येकर सती, का करना चाही संगी ?
अहू बात के,  कर दो बखान।

सुधारू कहे-“हमर सरकार ल
महतारी मोटियारी के चिंता हावे।
शौचालय बना लेवो जम्मो
ये मे अब्बड़ सुभीता हावे ।


रात-बिकाल के संशो नी,बिछी-कुछी के डर।
सफ्फा रेहे हामर घर, अऊ सफ्फा रेहे डहर।
बीमारी होही अब्बड़ दूर ,खुसियाली छाही।
देस-बिदेस म हामर गाँ भी प्रसिद्धि पाही।”

सुधारू के कहे म बुधारू
एक चीज मन म पालय हे।
अऊ चीज हावे रे संगी
“जहाँ सोच हे वहाँ शौचालय हे।”

manibhainavratna
manibhai navratna

(रचयिता:- मनी भाई)

12 मई नर्स दिवस पर विशेष कविता

12 मई नर्स दिवस पर विशेष कविता

मौत की दहलीज में ,जब कोई हो पड़े-पड़े।
खून से लथपथ ,अंग भंग हो के सड़े-सड़े ।
अपने तक तरस खाते,देख दूर खड़े-खड़े ।
तब एक महिला ,पस-दुर्गंधों से लड़े-लड़े।
अस्पताल में महत्वपूर्ण है इसकी भूमिका ।
“सिस्टर”कहते सब जिसे,वो है परिचारिका।


बीमारी की पहचान में डॉक्टर करता काम।
पर निदान प्रक्रिया में नर्स दे सफल अंजाम।
छुपी नहीं आज जग में नर्सों की काबिलियत।
“12 मई नर्स दिवस” मनाते जान अहमियत।
आज के दिन जन्मीं थी नर्सिंग की जन्मदात्री ।
जो थी साक्षात् दया व सेवा भाव की प्रतिमूर्ति ।
“फ्लोरेंस नाइटिंगल “थी   एक ब्रिटिश महिला ।
“क्रीमिया युद्ध” में जानी गई “लैंप वाली महिला”।


दिन तो क्या?सेवा में रात भी जाती लैंप लेकर ।
मरीजों की हाल जानने को, वो देवदूत बनकर।
दुर्गंध और चीख-पुकार से कभी ना मुख मोड़ा।
उच्चकुल की होके भी दुखियों से नाता जोड़ा ।
पहले घटिया समझा जाता था , नर्सों का पेशा ।
काम माना जाता अनपढ़ और चरित्रहीन जैसा ।
“लेडी विथ द लैंप” ने बदली , इसकी परिभाषा।
घायल पीड़ितों  में लाए , नव जीवन की आशा।
अस्पताल में सेवा करके, जीवन को करते आबाद  ।
“मनी भाई “ने  दिया कविता से नर्सों को धन्यवाद ।।

मनीभाई नवरत्न

शहीद दिवस विशेष कविता

शहीद दिवस विशेष कविता

March 23 Martyrs Day
March 23 Martyrs Day

क्या शहीद दिवस मना लेना;
इस पर कोई कविता बना लेना;
तस्वीर स्मारक में फूल चढ़ा देना;
बच्चों को उनके बारे में पढ़ा देना;
सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है?

क्या आज जरूरत नहीं हमें,
भगत,सुखदेव,राजगुरू बनने की;
भारतमाँ के लिये सर्वस्व लुटाने की;
उनके विचारों को अमल में लाने की;
उनके सपनों के भारत बनाने की ?

हम चाहते तो हैं देश आगे बढ़े;
हम चाहते तो हैं दुश्मनों से लड़ें;
हम चाहते तो हैं इतिहास  गढ़े,
जिसे बच्चा बूढ़ा जवान फिर से पढ़े।

पर क्या हम चाहते हैं तकलीफें उठाना;
वतन के लिये अपना सर्वस्व लुटाना ?
हमें अपने कामों से फुरसत कहाँ ?
शहीदों सा देश के लिये मुहब्बत कहाँ?

अरे मनी! छोटा-सा घर से बाहर निकल।
और देख जरा ! एक बड़ा घर “देश”,
जहाँ मनती है धूमधाम से दीवाली और ईद।
जिसके खातिर फाँसी चूमें अपने वीर शहीद।

(रचयिता:- मनी भाई )

गरमी महीना छत्तीसगढ़ कविता

गरमी महीना छत्तीसगढ़ कविता

किंदर किंदर के आवथें बड़ेर,
“धुर्रा-माटी-पैरा-पान” सकेल।
खुसर जाय कुरिया कोती अन,
लकर-लकर फेरका ल धकेल।
हव! आगे ने दिन बिन-बूता पसीना के।
ए जम्मो चिन्हा हावे गरमी महीना के।।


डम-डम डमरू बजावत,आवत हे ठेलावाला।
रिंगी-चिंगी चुसकी धरे,दिखत हे भोलाभाला।
लईका कूदे देखके ओला।
पईसा दे दाई जल्दी से मोला।
अऊ दाई देय चाउर,भर-भर गीना के।
ए जम्मो चिन्हा हावे गरमी महीना के।।

सुटूर-साटर घूमत घामत,
लईका कहत आथें-“ए माँ!”
सील-लोड़हा म नून-मिरचा पीसदे
कुचरके खाहा कइचा आमा।
अऊ ताश खेले मंझनिया पहाये।
तरिया म डुबकत संझा नहाये।
नोनी-बाबू के सुध नईये खाना-पीना के।
ए जम्मो चिन्हा हावे गरमी महीना के।।

मोहरी बाजत हे कनहू कोती,
अऊ डीजे म छत्तीसगढ़ी गाना।
बर-बिहा के सीजन आगिस
मौजमस्ती म बेरा पहाना।
गंवई घूमे बर नवा कुरता सिलात हें।
घाम बाँचे बर टोपी-चसमा बिसात हें।
फैन्सी समान के गादा होगे हसीना के।
ए जम्मो चिन्हा हावे गरमी महीना के।।

(रचयिता :-मनी भाई,
भौंरादादर,बसना,महासमुन्द)

हे नारी तू खास है

चोका:- नारी तू खास है
★★★★★

हर युद्ध का
जो कारण बनता
लोभ, लालच
काम ,मोह स्त्री हेतु
पतनोन्मुख
इतिहास गवाह
स्त्री के सम्मुख
धाराशायी हो जाता
बड़ा साम्राज्य
शक्ति का अवतार
नारी सबला।
स्त्री चीर हरण से
कौरव नाश
महाभारत काल
रावण अंत
सीता हरण कर
स्त्री अपमान
हर युग का अंत।
आज का दौर
नारी सब पे भारी
गर ठान ले
दिशा मोड़े जग का
सहनशील
प्रेम त्याग की देवी
धैर्य की धागा
बांधकर रखती
देवों का वास
तेरे आस पास है।
हे नारी तू खास है।

✍मनीभाई”नवरत्न”

आओं खेलें सब खेल

आओं खेलें सब खेल

poem on kids game

आओं खेलें सब खेल ।
बन जाओ सब रेल।
छुक छुक करते जाओ ।
सवारी लेते जाओ ।
कोई छुट  ना जाए ।
हमसे रूठ ना जाए ।
सबको ले जाना जरूरी ।
तय करनी लम्बी दूरी ।
सबको मंजिल पहुंचायेंगे ।
घुम फिरकर घर आयेंगे ।

मनीभाई नवरत्न

ओ नारी- मनीभाई नवरत्न

ओ नारी- मनीभाई नवरत्न

जिन्दगी चले ना, बिन तेरे ओ नारी!
उठा ली तूने,  सिर अपने  ऐसी जिम्मेदारी ।

मर्दों ने नाहक किये खुद पे ऐतबार ।
सच तो यह है कि नारी होती जग की श्रृंगार ।
महक ऐसे , फूल जैसे खिल उठे क्यारी क्यारी ।
रोशन होता रहे तेरा जी,  फैले ज्ञान की चिनगारी ।।

संयमित रह, सुशोभित रह
तुझे ईश्वरीय वरदान है ।
घर बनाती हरेक मकान  को।
तेरे साये में, तेरा परिवार है।


समाज की बीड़ा उठाने को तोड़ चली चारदीवारी ।
रोशन होता रहे तेरा जी,  फैले ज्ञान की चिनगारी ।।

नारी! तू चीज नहीं कोई उपभोग की ।
तुमसे टिकी है मर्यादा आज भी लोग की ।
ना बढ़े तेरे कदम  उस ओर पे
जिस पथ पर आधुनिकता  है ढोंग की।


तेरे एक गलत के फिराक में है यहाँ कई शिकारी ।
रोशन होता रहे तेरा जी,  फैले ज्ञान की चिनगारी ।।

विश्व दूरदर्शन दिवस पर कविता

विश्व दूरदर्शन दिवस पर कविता

समाज का एक वर्ग
इतराता नहीं ये कहने से,
मूल्यों के विघटन में
दूरदर्शन का हाथ है ।
पर पवित्र ना हो
दृष्टिकोण तो
लगता है दिन भी
घनघोर रात है ।।

कहीं चूक है अपनी जो
मित्र दूरदर्शन हो रहा दोषी ।
वरना ताकाझांकी चलती सदा
कि क्या कर रहा अपना पड़ोसी?

ज्ञान है, विज्ञान है
मनोरंजन की खान है दूरदर्शन ।
निर्माण हुआ इसका ताकि
यंत्र ना बने अपना जीवन ।
इस बात से इनकार नहीं
कि “अति” ने फैला दी सांस्कृतिक प्रदूषण ।
प्रकृति से नाता तोड़ रहा
धीरे धीरे अपना बचपन ।।

मनीभाई नवरत्न

पृथ्वी दिवस विशेष : ये धरा अपनी जन्नत है

ये धरा अपनी जन्नत है

ये धरा,अपनी जन्नत है।
यहाँ प्रेम,शांति,मोहब्बत है।

ईश्वर से प्रदत्त , है ये जीवन।
बन माली बना दें,भू को उपवन।
हमें करना अब धरती का देखभाल।
वरना पीढ़ी हमारी,हो जायेगी कंगाल।
सब स्वस्थ रहें,सब मस्त रहें।
यही “मनी” की हसरत है॥1॥


ये धरा ……

चलो कम करें,प्लास्टिक का थैला।
उठालें झाड़ु हाथों में,दुर करें मैला।
नये पौधे लगायें, ऊर्जा बचायें।
रहन-सहन बदल के, पर्यावरण सजायें।
खुद जीयें और जीने दें।
यही तो खुदा की बरकत हैं॥2॥

ये धरा…..

आज विकट संकट है प्रकट हुआ।
ओजोन छतरी में काला चोट हुआ।
ताप बढ़ रही,नदियाँ घट रहीं।
भोग विलास के साधन में,वन चौपट हुआ।
हरा-नीला धरा,श्वेत-श्याम हो रहीं।
इंसान तेरी ही ये हरकत है॥3॥


ये धरा…..

सतनाम पिरामिड रचना

सतनाम पिरामिड रचना

हे
नर
तज तू
नशाखोरी
जाति प्रपंच
चोरी, व्यभिचार
असत,हिंसा,हत्या
अपना   सतनाम
करूणा निधान
देगा सम्मान
वही सच्चा
महान
धर्म
है।


#मनीभाई”नवरत्न”

स्काउट जम्बुरी गीत

स्काउट जम्बुरी गीत

सबसे अपना गहरा नाता है ,
सबसे अपनी है प्रीति।
आओ एक दूजे को मान दें ,
समझे सबकी संस्कृति ।।
स्काउट गाइड सीखाता
अनुशासन का पाठ ,
चलो हिलमिल जायें हम सब
मिटाके आपस की दूरी।।
जम्बूरी….. मिलके रहना सीखायेंं…
जम्बुरी…..सेवा भाव जगायें…..
जम्बुरी….. हम सबके लिए यादगार बनें
आज प्रकृति रक्षा के लिए , है जरूरी….

मनीभाई नवरत्न के सेदोका

मनीभाई नवरत्न के सेदोका

सेदोका – पंछी की दिशा

पंछी की दिशा
बता रही है सदा
होने को महानिशा। 
लौट आओ रे
घर से जाने वालों
मंजिल बुला रही। 

🖊मनीभाई नवरत्न

समुद्री हवा

समुद्री हवा
एक होके बूंदों से
बारिश की तीरों से
बरस रही
मदमस्त गिरि को
धीरे से घिस रही। 

🖊मनीभाई नवरत्न

जूते

बिखरे हुए
कई अकेले जूते
हमसफ़र ढूँढे।
पुछता नहीं
कोई हाल उनकी
साथी न हो जिनकी।
🖊मनीभाई नवरत्न

दिन की शुरुआत

बड़ी मधुर
सुबह का भजन
दिन की शुरुआत
हंसते गाते
गुज़रे ये जिंदगी
इससे ज्यादा नहीं।

🖊मनीभाई नवरत्न

मान्यता

हिलता नहीं
जो निज मान्यता से।
धंस चुका जड़ सा।
नहीं सीखेगा,
उसने पर्दा डाला।
अपने ही आंखों में।
🖊मनीभाई नवरत्न

सूखती लता

लटकी हुई
सूखती लता संग
वो जीवन का फल
बेताब है वो
टूट जाने के लिए।
निहारने को कल।
🖊मनीभाई नवरत्न

ख्वाहिश

बैठा रहता
बेवजह गली में
सब हाल जानता
लिखता उसे,
किसी से न कहता
बस यही ख्वाहिश।
🖊मनीभाई नवरत्न

आकांक्षाएँ

मन में दबी
कुंठित आकांक्षाएँ
पनपती रहती
निकल आती
स्वप्न चलचित्र में।
सत्य का उजागर।

🖊मनीभाई नवरत्न

अनकही

मैंने समझा
जो वो कही नहीं थी।
पर क्यों मान लिया?
जैसे वो कही
और मैंने ही सुना
वो बातें अनकही।
🖊मनीभाई नवरत्न

चार मेंढक

चार मेंढक
जाने क्या बतियाते?
हर रोज टर्राते।
पास जाते ही
डबरे में कूदके
हर राज़ छिपाते।

🖊मनीभाई नवरत्न

पंछी की दिशा

पंछी की दिशा
बता रही है सदा
होने को महानिशा
ओ मेरे राही !
लौट आना तू घर
मंजिल बुला रही ।

🖊मनीभाई नवरत्न

समुद्री हवा

समुद्री हवा
एक होके बूंदों से
बारिश की तीरों से
बरस रही
मदमस्त गिरि को
धीरे से घिस रही।

🖊मनीभाई नवरत्न

फूल में शूल

फूल में शूल

बड़ी बात नहीं है

यही तो प्रकृति है। 

अचंभित क्यों? 

जीवन का रीत ये

है बड़ी सीख ये। 

🖊मनीभाई नवरत्न

हवा में शोर

हवा में शोर

जैसे बावला हुआ

कुछ तो कह रहा। 

बेजुबां नहीं

यही इसका ढंग है। 

ये जीने का रंग है। 

🖊मनीभाई नवरत्न

चमके पानी 

चमके पानी 

जैसे खिलखिलाती

हंसती-गाती-जाती। 

उमंग भरी

मचलती सरिता। 

सागर से मिलने। 

🖊मनीभाई नवरत्न

इंसानियत

भरा पड़ा है

पत्थर से दुनिया

घर, देव, मंदिर। 

इंसानियत

सब बेजान दिखे, 

शक्ल है पत्थर सा। 

🖊मनीभाई नवरत्न

बारिश

मिट्टी महके

बारिश बूंदे मिले, 

जीवन खिल जाये। 

धन्य हो धरा

बीज बने पादप

सहज स्वर्ग लाये। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – तुलसी चौरा

तुलसी चौरा

गृह सुधा कलश। 

देव ग्राम सर्वस्व। 

कल्प वृक्ष ये

पूर्ण मनोकामना

सुख, शांति, आरोग्य। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – गुलाबी शीत 

निखार बसा

हर एक पग में। 

ठंड आई जग में। 

गुलाबी शीत 

मन रखे गुलाब । 

चेहरा आफताब। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – वसंत ऋतु

वसंत ऋतु

कोयल कलरव

आम्रवृक्ष के बौर। 

प्रेम मिलाप, 

चितवन में छाई। 

शोभा की अगुवाई। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – आंसू

वर्षा ही तो है

आंखों में आंसू आना

गालों का गीला होना। 

कालिमा झर

निर्मल नभ सा हो

मन का हल्का होना। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – वैश्विक ताप

ग्रीष्म बताता

आनेवाला संकट

आ गई है निकट

संभल जाओ

वैश्विक ताप वृद्धि

मानव लगा बुद्धि। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – प्रकृति पुत्र

भोला कृषक 

सच्चा प्रकृति पुत्र

नहा रहा स्वेद से। 

जग के लिए

अपना जग भूला 

धीरे धीरे वो घुला। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका- समय

सब जा फंसे

काम की ट्रेफिक में

बाह्यर्जगत पर। 

चलती सदा, 

घड़ी की टिक टिक

समय है आजाद। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – बच्चे

बच्चे बीज हैं, 

संस्कार की खाद से

जब फसल पके। 

साकार होते, 

हर देखा सपना। 

जीवन ये अपना। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका- गाँव

मुर्गे की बांग,

गइया की पुकार

पंछी के कलरव। 

चले जा रहे, 

विलुप्ति की दिशा में, 

गाँव स्वर्ग बचाओ। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – भीड़

 खुद से मिलो

भीड़ से निकलके

जरा ठंडी सांस लो। 

तेरी जिन्दगी

तेरे बिन अधुरा। 

हो ले आज तू पूरा। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सन्यासी

कहाँ सन्यासी?
किस वन में स्थित
उनकी तपोभूमि?
बाना कौशेय
जग ने धरा जब,
अदृश्य हैं तब से।

मनीभाई नवरत्न छत्तीसगढ़

हैप्पी हैप्पी क्रिसमस टू यू - मनीभाई नवरत्न

हैप्पी हैप्पी क्रिसमस टू यू – मनीभाई नवरत्न

रंग बिरंगी शाम है ,
जो ईश्वर के नाम है ।
आए थे मिलने हमें,
इसी दिन यीशु
हैप्पी हैप्पी क्रिसमस टू यू ,
मेरी मेरी क्रिसमस टू यू.


दोस्तों को ,बच्चों को या रिश्तेदार को
चलो उनके लिये कोई नया उपहार हो
उनकी खुशी से ही हमारी खुशियां
प्यार से भर देंगे ,ये हमारीे दुनिया ।
सांता क्लॉज बनके फिरे मैं और तू।
हैप्पी हैप्पी क्रिसमस टू यू ,
मेरी मेरी क्रिसमस टू यू….


क्रिसमस ट्री सजाएं हम दिये रोशनी सेI
सारा चर्च संवारे , फूल और झांकियों से
मौज मस्ती करें ,लबों पर मुस्कान हो
यीशु को याद करे मन में सम्मान हो
सर्दी का त्यौहार ये, भीगे मैं और तू ..
हैप्पी हैप्पी क्रिसमस टू यू ,
मैरी मैरी क्रिसमस टू यू….


मिलके करें दुआएं ,सबका कल्याण हो ।
सद्भावना से भरा , ये  जहान हो।
आओ यीशु के सामने ,करें ये प्रार्थना।
हमारी सारी गलतियाँ, हे प्रभु मिटाना ।
माफ करेगा वो , उसके बेटे मैं और तू।
हैप्पी हैप्पी क्रिसमस टू यू ,
मैरी मैरी क्रिसमस टू यू….

मनीभाई नवरत्न के गीत

मनीभाई नवरत्न के गीत

ओ मतवाले

अपनी जिंदगी को मौत से मिला ले ।
ओ मतवाले ओ दिलवाले।
खुद को कर दे देश के हवाले ।
ओ मतवाले ओ दिल वाले ।।

ये मिट्टी हमारी जन्नत है ।
ये मिट्टी हमारी दौलत है ।
ये खुशहाल रहे, ये मालामाल रहे
यही हमारी मन्नत है ।


इस मिट्टी पर हम अपना शीश नवा ले ।
ओ मतवाले ओ दिलवाले।।

हम को आगे बढ़ना है।
हमको नव देश गढ़ना है
प्रीत  दिल में समाई रहे
हिंदू मुस्लिम भाई रहे ।
हम को ना लड़ना है ।


सब इंसानियत का अपना धर्म निभाले।
ओ मतवाले ओ दिलवाले…

  • मनीभाई नवरत्न

वरिष्ठता

वैसे तो लगता है
सब कल की बातें हो,
मैं अभी कहां बड़ा हुआ?
पर जो अपने बच्चे ही,
कांधे से कांधे मिलाने लगे।
आभास हुआ
अपने विश्रांति का।

उनकी मासुमियत,
तोतली बातें
सियानी हो चुकी है।
वो कब
मेरे हाथ से
उंगली छुड़ाकर
आगे बढ़ चले
पता ही नहीं चला।

मैं उन संग
रहना चाहता हूं,
खिलखिलाना चाहता हूं।
पर क्यों ?
वो मुझे शामिल नहीं करते
अपने मंडली में।
जब भी भेंट होती उनसे,
बाधक बन जाता,
उनकी मस्ती में।
शांति पसर जाती
मेरे होने से
जैसे हूं कोई भयानक।
अहसास दिलाते वो मुझे
मेरे वरिष्ठता का।

मैं चाहता हूं स्वच्छंदता
पर मेरे सिखाए गए उनको
अनुशासन के पाठ
छीन लिया है
हमारे बीच की सहजता।
मैंने स्वयं निर्मित किये हैं
जाने-अनजाने में
ये दूरियां।

संभवतः ढला सकूं
अपना सूरज।
और विदा ले सकूं
सारे मोहपाश तोड़ के।
जिससे उन्हें भी मिलें,
अपना प्रकाश फैलाने का अवसर।

✍मनीभाई”नवरत्न”

क्या हम हिंदी हैं -मनीभाई ‘नवरत्न

घर में मिले जो , सम्मान नहीं है
राष्ट्रभाषा का अब ध्यान नहीं है

कैसे बचेगी  हिंदी की अस्मिता ?
क्या हम हिंदी हैं ?पूछती कविता

यूं तो बड़ी सरल प्यारी सी है भाषा.
राष्ट्र की एकता के लिए बनी आशा .

विकसित देशों की होती स्वतंत्र भाषा
पर देश ने स्वयं को गुलामी में फांसा ?
क्या अब गीता,
मानस में अभिमान नहीं है ?
घर में मिले जो , सम्मान नहीं है
राष्ट्रभाषा का अब ध्यान नहीं है

ज्ञान है भाषा में , विज्ञान भी समाया
दूर-दूर देशों तक , नाम भी कमाया ।
संतों की भाषा , संस्कृति को  बचाया
सात सूरों के , गीत संगीत भी रचाया
अनेकों है भाषा पर ,
हिंदी सा जुबान नहीं है।
घर में मिले जो , सम्मान नहीं है
राष्ट्रभाषा का अब ध्यान नहीं है

 मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

जाग रे कृषक ( किसानों के लिए कविता)

जाग रे! कृषक, तू है पोषक ,नहीं तेरा मिशाल रे।
अपनी कृषि पद्धति की हर नीति हुई बदहाल रे।

गाय-बैल अपने सखा  जैसे।
हम संग मिलके काम करते।
गोबर खाद की गुण  निराली
पोषक तत्वों की खान रहते ।
खेत में रसायन मिलाके हमने
किया किसान मित्र ‘केंचुआ’ का हलाल रे ।।
जाग रे !कृषक ….

धरती मां में सौ गुण समाए ।
हर पौधे के बीज को उगाए ।
पौधों भी कृतज्ञता से पत्ते को
गिराके भूमि उपजाऊ बनाए ।
समझ ना पाया तू प्रकृति चक्र
किया आग से धरा को तुमने लाल रे ।।
जाग रे! कृषक ….

भीषण पावक से अपनी धरा
खो देती है अपनी भू  उर्वरा।
मर जाते हैं फिर कीट पतंगा
खाद्य श्रृंखला चोटिल गहरा ।
खेत सफाई की चाह में तुमने
भू जलाके बंजर बनाके खुद से की सवाल रे।।
जाग रे! कृषक. . . .

चलो हिंदी को दिलाएं उसका सम्मान

मां भारती के माथे में ,जो सजती है बिंदी।
वो ना हिमाद्रि की श्वेत रश्मियां ,
ना हिंद सिन्धु की लहरें ,
ना विंध्य के सघन वन,
ना उत्तर का मैदान।
है वो अनायास, मुख से विवरित हिन्दी।
जननी को समर्पित प्रथम शब्द ‘मां’ की ।
सरल ,सहज ,सुबोध ,मिश्री घुलित हर वर्ण में ।
सुग्राह्य, सुपाच्य हिंदी मधु घोले श्रोता कर्ण में ।
हमारा स्वाभिमान ,भारत की शान ।
सूर तुलसी कबीर खुसरो की जुबान।
मिली जिससे स्वतंत्रता की महक।
राष्ट्रभाषा का दर्जा दूर अब तलक ।
चलो हिंदी को दिलाएं उसका सम्मान।
मानक हिंदी सीखें , चलायें अभियान।।

 मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

सत्य अभी दूर है

मैं सत्य मान बैठा प्रकाश को ,
पर वह तो रवि से है।
जैसे काव्य की हर पंक्तियां
कवि से है ।

धारा, किनारा कुछ नहीं होता ।
नदी के बिन।
नदी का भी कहां अस्तित्व है?
जल के बिन।

प्राण है तो तन है ।
ठीक वैसे ही,
तन है तो प्राण है ।
भूखंड है तो विचरते जीव।
वायु है तो उड़ते नभचर ।
मानव है तो धर्म है ।
वरना कैसे पनपती जातियां ,
भाषाएं ,रीति-रिवाजें,
खोखली परंपराएं ।

रात है तो दिन है ।
सुख का अहसास गम से है ।
मूल क्या है ?
खुलती नहीं क्यों ?
रहस्यमयी पर्दा।
असहाय,बेबस दे देते
ईश्वर का रूप।
कुछ जिद्दी ऐसे भी हैं
जो थके नहीं ?
तर्क- वितर्क चिंतन से।
खोज रहे हैं राहें ,
अंधेरी गलियों में
सहज व सरल ।

कुछ खोते ,कुछ पाते।
विकास की नींव जमाते।
फिर भी सत्य अभी दूर है ।
जाने कब सफर खत्म हो
और मिल जाए हमें,
सत्य रूपी ईश्वर..
ईश्वर रूपी सत्य…

✍मनीभाई”नवरत्न”

शिक्षक से है ज्ञान प्रकाश ।
शिक्षक  से बंधती है आस।
शिक्षक में करुणा का वास।
जिनके कृपा से चमके अपना ताज।
चलो मनाएं , शिक्षक दिवस आज।

शिक्षक दिलाते हैं पहचान ।
शिक्षक से ही बनते  महान ।
शिक्षक होते गुणों की खान।
निभायेंगे हम ये सम्मान का रिवाज।
चलो मनाएं , शिक्षक दिवस आज।

जग में सुंदर,  गुरू से नाता।
बिन गुरु ज्ञान कौन है पाता?
गुरु ही होते हैं  सच्चे विधाता ।
शीश नवाके आशीष पाऊंगा आज ।
चलो मनाएं , शिक्षक दिवस आज।

शिक्षक होते हैं रचनाकार ।
ज्ञान से करते हैं चमत्कार ।
बंजर में भी ला देते हैं बहार।
वो जो चाहे वैसे बन जायेगी समाज।
चलो मनाएं , शिक्षक दिवस आज।

प्रेम तो मैं करता नहीं

(रचनाकाल:-१४फरवरी २०१९,प्रेम दिवस)
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
यूं किसी पे ,मैं मरता नहीं।
हां! प्रेम तो,मैं करता नहीं।

प्रेम होता तो,
ना होता खोने का डर।
प्रेम के सहारे
कट जाता मेरा सफर।
दुख दर्दों से
रहता  मैं कोसों दूर।
मैं ना होता
कभी विवश मजबूर।
विरह मुझको,खलता नहीं।
छुपके आहें,मैं भरता नहीं।
हां! प्रेम तो ,मैं करता नहीं।

सताती नहीं
लाभ हानि की चिंता।
सदा ही जीता
जो कह गई है गीता।
ना शिकवा होती
ना ही किसी से आशा।
पर क्या है प्रेम?
समझा नहीं परिभाषा।
अर्थ इसके,  टिकता नहीं।
गर है तो,क्यूं दिखता नहीं?
हां! प्रेम तो ,मैं करता नहीं।

जहां प्रेम है
वहां धर्म,जाति किसलिए?
रंग रूप भेद
सरहद-दीवार किसलिए?
राग द्वेष निंदा
प्रेम के शब्दकोश में कहां?
और ईर्ष्या बगैर
प्रेम का अस्तित्व भी कहां?
प्रेम में वश मेरा चलता नहीं।
प्रेम कर हाथ मैं मलता नहीं।
हां! प्रेम तो ,मैं करता नहीं।।

✍मनीभाई”नवरत्न”

हम भारत के वीर

हम भारत के वीर, वीर हैं हम भारत के ,हम भारत के वीर ।
सुंदर सुगठित शरीर ,धीर हैं अपने मन के, हम भारत के वीर ।

इतनी बड़ी धरती में मोती सी अपनी धरती।
धरती की खुशबू छुपी अपने प्यारे भारत में ।
मंद मंद समीर मानसून बरसाए नीर हमारे भारत के।।
हम भारत के वीर,वीर हैं हम भारत के ,हम भारत के वीर।

हिमालय का ताज पहने नदियां मानो इसके गहने ।
तीनों ओर धोते हैं पाद समंदर के क्या है कहने ?
हरे मैदान के चिर लक्ष्मी सी तस्वीर हमारे  भारत के ।
हम भारत के वीर,वीर हैं हम भारत के ,हम भारत के वीर।

मनीभाई ‘नवरत्न’,छत्तीसगढ़, 

सीखें दूसरों की गलती जानकर

होड़ आगे बढ़ने की,
सदा से ही दुखदाई .
खतरा होते पग पग में,
कहीं पत्थर ,कहीं खाई.

अच्छा है पीछे चलो .
देखो सामने वाले की भूल .
जो भी देखा ,उसे जान.
दोनों हाथों से करो कबूल.

नहीं कहता थम जाओ
और छोड़ दो ,आगे को बढ़ना.
पर सहज बनो ,सरल बनो
छोड़ दो जमे पत्थरों से हिलना.

मिला जो सांस्कृतिक विरासत
उसे जान अपना लेना, कम तो नहीं ?
पाश्चात्य संस्कृति पीछे पलट देखे,
सोचे स्वर्ग पीछे न छोड़ आए कहीं ?

हम भाग्यशाली हैं ,
कदम हमारे स्वर्ग के द्वार पर.
दहलीज लांघ जाएं नहीं ,
सीखें दूसरों की गलती जानकर.
( रचनाकाल: 5 अप्रैल 2020)
?*मनीभाई नवरत्न, छत्तीसगढ़*

 मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

अन्न की कीमत

एक एक दाना बचा ले।
जो खाया खाना पचा ले।
क्यूँ बर्बादी करने को तुला है?
स्वार्थी बन इंसानियत को भुला है।

क्या हुआ कि तेरा पैसा है?
गरीब की भूख भी तो
हम ही जैसा है ।
आखिर क्या मिलता ?
जूठाकर फेंकना ।
जरूरत से ज्यादा हमें,
रोटी क्यूँ सेंकना ?

मत भूल कि,
ये किसानों की गाढ़ी कमाई है।
जिसने पसीने से सींचकर,
ये सोना पाई है।
स्वाद के वशीभूत होके ,
जिह्वा का कहा मत मान ।
ठूंस-ठूंसकर खाके
उदर को पाख़ाना न जान ।

मितव्ययिता का अर्थ
कब तुझे समझ आयेगा ?
आधी आबादी ही जब
भूखा मारा जायेगा ?

तू पूजा करता
 धन को देवी बनाकर ,
अन्न भी तो देवी स्वरूप है।
अब तो जाग,
मत बन भोगी
उतना ही थाल में रख  ,
जितना तेरा भूख है।

लक्ष्मण-रेखा
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
जब भी देखता हूं
उसका चेहरा
उन्माद छा जाता मुझमें
उसमें जो बात है
वो उसकी छायाचित्र में भी
रंच कम नहीं।

उंगलियों से यात्रा करता
उसे पाने को तस्वीर में,
मंजिल तलाशता।
इस राह में पर्वतश्रृंखला है
तो गहरी खाईयां भी।
जिसमें बार-बार चढ़ता
बार-बार गिरता
बिखरता
खुद को बटोरता
उसकी मुस्कान की
टेढ़ी नाव लेकर
नैनों की झील पार करता।
माथे के सितारे से
अंधेरी गलियों से निकलता।

परन्तु उफ़!
ये रक्त-सी लक्ष्मण-रेखा माँग ।
मेरी मनोवृत्ति को
झकझोर दिया।
फिर मैंने गौर किया-
ये वासना थी
जो सदैव बहकाती
रति के वेश में
प्रेम तो बिल्कुल नहीं।
✍मनीभाई”नवरत्न”

सायली -मनीभाई'नवरत्न'

सायली -मनीभाई’नवरत्न’

hindi vividh chhand || हिन्दी विविध छंद
hindi vividh chhand || हिन्दी विविध छंद

चलचित्र
सारा आकाश
विविध रूप लिये
मैं निहारता
अपलक।
•••••••••••••••••••••••
समय
बेलगाम सा
बीत रहा बेपरवाह
छोटी होती
जिंदगी।
•••••••••••••••••••••••
मजदूर
जग निर्माता
कलयुग का विश्वकर्मा
कैसा देवता?
अभागा।
•••••••••••••••••••••••
मानव
प्रकृति रक्षक
भक्षक बन रहा
लालची बन
विडंबना।
•••••••••••••••••••••••
✒️ मनीभाई’नवरत्न’
•••••••••••••••••••••••

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 10

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 10

1
मानवाधिकार
जब जग ने जाना
राष्ट्र संयुक्त।

2
वैश्विक ताप
संकट में है राष्ट्र
सुधरो आप।

3
विश्व की शांति
पृथ्वी की सुरक्षा
आतंक मिटा।

4
अस्त्र की होड़
विकास या विनाश
अंधे की दौड़।

5
भारत आया
रंग भेद खिलाफ
संसार जागा।

6
चुनौती देता
पर्यावरण रक्षा
हे राष्ट्र!जुड़ो।

7

“मैं” और “तुम”
खींच गई लकीर
चलो “हम” हों।
8

अस्त्र होती है
हिंसा की प्रतिमूर्ति
लेती हैं शांति।

9

अस्त्र करती
हिंसा प्रतिबाधित
देती हैं शांति।

10

धर्म संकट
अंधायुग में ज्योति
युयुत्सु गति।

11

आत्महत्याएं
है असमाजिकता
संभल जाओ।

12

हैं आत्महत्या
समाजिक बंधन
घातक रोग।

13

अनिच्छा जीना
निरूद्देश्य घूमना
ज्यों आत्मघात।

14

गिद्ध विलुप्त~
मानव ने धर ली
उनका रूप।

हाइकु: बाजरा

15

किसान खु्श~
निकले फूलझड़ी
बाजरा बाली।
✍मनीभाई”नवरत्न”

16

बाजरा खड़ी~
पोषण भरपूर
पके खिचड़ी।
✍मनीभाई”नवरत्न”

17
पोषण भरी~
बाजरे की रोटियां
कैल्शियम से।
✍मनीभाई”नवरत्न”

हाइकु : रसभरी

18/
मीठी गोलियां~
पेट को लाभ देती
रसभरियां।
✍मनीभाई”नवरत्न”

19/
बेवफा नहीं~
रसभरी होठों से
चूमे चिठ्ठियां।
✍मनीभाई”नवरत्न”

20/
मीठी व प्यारी~
रूह को मिठास दे
ये रसभरी।
✍मनीभाई”नवरत्न”

हाइकु : नागफनी

21/

विषम दशा~
साहसी नागफनी
जीके दिखाता।
*,✍मनीभाई”नवरत्न”*
22/
जुदा कुरूप~
गमला में सजता
मैं नागफनी।
*,✍मनीभाई”नवरत्न”*
23/
कंटीला बन
वजूद से लड़ता
ज्यों नागफनी।
*,✍मनीभाई”नवरत्न”*
24/
जालिका वस्त्र~
शूल बना श्रृंगार
नागफनी की।
*,✍मनीभाई”नवरत्न”*
25/
हाथ बढ़ाता~
डसता नागफनी
फन उठाके।
*,✍मनीभाई”नवरत्न”*

हाइकु : सीप

26/
दर्द उत्पत्ति~
रेत मोती में ढले
अद्भुत सीप।

27/

बादल सीप~
तेज आंधी के साथ
गिराये मोती।

✍मनीभाई”नवरत्न”

शीत प्रकोप – मनीभाई नवरत्न

धुंधला भोर
कुंहरा चहुं ओर
कुछ तो जला.
जाने क्या हुई बला
क्या हुआ रात?
कोई बताये बात।
ख़ामोश गांव
ठिठुरे हाथ पांव
ढुंढे अलाव।
अब भाये ना छांव
शीत प्रकोप
रात में गहराता
ना बचा जाता।

Manibhai Navrtna

हाइकु : परछाई

28/

हर सफर~
बनके परछाई
चलना सखि।
*✍मनीभाई”नवरत्न”*

29/

शुभ विवाह~
मंडप परछाई
हल्दी निखरा।
*✍मनीभाई”नवरत्न”*

30/

भीषण गर्मी~
पीपल परछाई
गंगा की घाट।
*✍मनीभाई”नवरत्न”*

31/

चंद्र ग्रहण~
परछाई धरा की
केतु है माया।
*✍मनीभाई”नवरत्न”*

32/

सूर्य ग्रहण~
परछाई धरा की
राहू की साया।
*✍मनीभाई”नवरत्न”*

हाइकु: श्रावण

33/
सजे कांवर
सावन सोमवार
शिव के धाम।
34/
गेरुआ रंगा
सावन का महीना
शिव का बाना।
35/
सर्पों की पूजा
श्रावण शुक्ल पक्ष
नागपंचमी ।
36/
रक्षाबंधन
सजती रोली संग
थाली में राखी ।
37/
श्रावण मास
पुत्रदा एकादशी
संतान सुख।।
38/
प्रकृति पर्व
हरेली अमावस
श्रावण मास ।

39/

फैली भू पर
शेष वर्ण प्रखर
वंदे जै गंगे।

मनीभाई नवरत्न

40/

नागपंचमी~
सपेरे हाथ नाग
रोटी जुगाड़।
✍मनीभाई”नवरत्न”

हरित ग्राम

हरित ग्राम~
हरी दीवार पर
पेड़ का चित्र।
छाया कहीं भी नहीं
दूर दूर तक।
नयनाभिराम है
महज भ्रम।
खुद आंखों में झोकें
धुल के कण।

✍मनीभाई”नवरत्न”

41/

अस्त्र होती है
हिंसा की प्रतिमूर्ति
लेती हैं शांति।

42/

अस्त्र करती
हिंसा प्रतिबाधित
देती हैं शांति।

43/

धर्म संकट
अंधायुग में ज्योति
युयुत्सु गति।

44/

आत्महत्याएं
है असमाजिकता 
संभल जाओ।

45/

हैं आत्महत्या
समाजिक बंधन
घातक रोग।

46/

अनिच्छा जीना
निरूद्देश्य घूमना
ज्यों आत्मघात।

 शुभ विवाह

47/

बेचैन वर
प्रतीक्षारत वधु
शुभ विवाह।

48/

हरिद्रालेप
पीतांबर के संग
शुभ विवाह।

49/

देवपूजन
मंडप पे रसोई
शुभ विवाह

50/

दूल्हे के सिर
इतराता सेहरा
शुभ विवाह।

51/

चांद मुखड़ा
घुंघट में दुल्हन
शुभ विवाह।

52/

बंटे मिठाई
बजती शहनाई
शुभ विवाह।

53/

कन्या विदाई
पिता नैनन अश्रु
शुभ विवाह।

54/

प्रेम विश्वास
सुख दुख के साझे
शुभ विवाह।

✍मनीभाई”नवरत्न”

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...