General लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
General लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 मई 2025

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 1

हाइकु अर्द्धशतक

१/
बसंत नाचे
गाये गीत फाग के
प्रेम राग के।

२/
बासंती चिट्ठी
संवदिया बन के
आया बयार।

३/  बासंती  हवा  

रंग  बिखर गया।

निखर गया।

४/
फलक तले

खिले सरसों फुल
बसंत पले।

५/
पी का दीदार
नशा ज्यों हो शराब
दिल गुलाब ।

६/ नदिया तीर
खड़ा है जो गंभीर
शिव मंदिर।

७/ मस्जिद पर
अल्लाहु अकबर
रब का घर ।

८/ हर जगह
वाहेगुरू फतह
जै गुरूद्वारा।  

९/ गली चौबारा
मंदिर है मस्जिद
है गुरूद्वारा।

१०/ पिय दर्शन
हिय घंटी वादन
जिय प्रसन्न।

११/
कहाँ है रब?
सुनता क्या अजान?
मैं अनजान।

१२/
वात्सल्य मूर्ति
बनी जग विद्रोही
बेटा हेतु माँ।।

१३/
पिता की डाँट
कड़ुवी गोली सम
प्रेम का ढंग।

१४/ भाई बहन
चाहे मां पिता पर
एकाधिकार।

१५/
नारी की हठ
जैसे लक्ष्मण रेखा
दृढ़ अकाट्य।

१६/ कठिन श्रम
पुरूष का श्रृंगार
काहे को शर्म।  

१७/ छोड़ती घर
बेटी बाबुल घर
बसाने घर।

१८/ पति है सखा
जीवन करे साझा
हर मोड़ पे।

१९/ भेजा ना पत्र
जो नैन भाखा जाना
वो मेरा मित्र।

२०/ जीने की कला
मैंने गले में डाला
प्यार की माला।
 

 २१/ सच्चा सहारा
ज्यों नाव मझदार
वो परिवार।

२२/
पंछी है मन
चाहे खुली गगन
शांत निर्जन।

२३/ पंछी आशियाँ
झुलसने लगे हैं
ये बर्बादियाँ।

२४/ स्वप्न गठरी
बांध खड़ा कतार
देश बेकार।  

२५/ गगन खोज
उड़ाने को सपने
तू हर रोज।

२६/ रूप आकृति
विविध रंग प्रकृति
फैली विस्तृत।

२७/ मन हर्षाये
सौरभ बिखराये।
शाख में फूल।

२८/ तरू नाचता,
हावभाव कमाल
हवा दे ताल।

२९/ दर्पण पानी
सजती मनमानी
कमल रानी।

३०/ सरिता धार ।
पर्वत शिला मार
चली हुंकार।   

३१/ दीन के द्वार
खुशी आये बनके
ईद की चांद।

३२/
आग का गोला
सृष्टि का है इंजन
देता जीवन ।

३३/
चांदनी रात
नदी खिलखिलाके
दिखाये दांत।

३४/ सृष्टि के स्तम्भ
निहारिका बनाते
तारे पालते।

३५/ कल का युग
घिरा विज्ञान साया
ईश्वर माया ।

३६/
अहं का भाव
दौड़ाता दिन रात
बुझे ना तृषा ।


३७/                    

ऐसा हो कर्म
लोभ तृषा से दूर
मोक्ष हो धर्म।

३८/ अंत अध्याय
जीव बंधनमुक्त
मोक्ष पर्याय ।।

३९/                     
करते युद्ध
लपेट ध्वज कफन
वीर जवान।

४०/
होकर जुदा
मिटा लो सब भ्रांति
सहज शांति।

४१/ महिमा
वही गाये जो जाने
भूख की पीड़ा।


४२/ रक्त रंजित
हिमालय की भूमि
वीर लाल से।

४३/ देखे विनाश,
विकास आस लिए
मौन है धरा।

४४/ चमक उठी~
नैनों में बन मोती
प्रेम की ज्योति।

४५/ मृत्युशय्या में~
चलचित्र उभरे
स्मृति  रेखाएं।

४६/ क्षितिज पर~
भू अंबर मिलन।
हो आलिंगन।

४७/ सब अकेला~
सिखाती अनायास
वियोग बेला।

४८/ छाये बसंत
खिलता पुष्पकली
झूमे भ्रमर।  

४९/ बंधी है पुष्प
काटें सलाखों बीच
विकल चुप।

५०/ मधुबन में~
पुष्प है गोपबाला
कृष्ण भ्रमर।

भक्ति है जिनके रगों में

भक्ति है जिनके रगों में

भक्ति है जिनके रगों में, आये तेरे दर पे।
आशीष दे ओ मंइया …..छाया दे नजर पे।
माँ की ज्योति जले जिस घर
गम का अंधियारा दूर हो ।
कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो।
सुख शांति फले फूले ।
तू चाहे तो सब मंजूर हो।
कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो।
बड़ी शक्ति है माँ तेरी आँखों में।।
बिगड़ी बना दे मां तेरी हाथों में।।
जग में पावन तेरा नाम… ओ मंइया
तेरा नाम बसे अब तो जयकारो में।
जिसने मांगी तेरी भक्ति
चेहरे में चमक और नैनों में नूर हो।
कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो।
तेरी भक्ति है मां, मेरी सांसों में ।
मैंने दिन बिताये मां उपवासों में।
हाथों में लिये पूजा थाल …ओ मंइया
रात गुजारे मैंने तेरे जगरातों में।
जिसने मांगी तुझे सद्भाव से
उनकी मनोकामना पूरी जरूर हो।
कष्ट संकट दूर हो, कोई ना मजबूर हो।

✍मनीभाई”नवरत्न”

माना हम तेरे लायक नहीं

माना हम तेरे लायक नहीं

माना हम तेरे लायक नहीं
मनचाहा फल दायक नहीं ।
तो भी हमसे मुख मोड़ो ना
तन्हा छोड़ो ना ।।
यूं तो रिश्ता अपना हर रिश्तों से बढ़कर है ।
फिर क्यों ये फासला हर फासलों से बढ़कर है।
तू रह कर भी रहता नहीं
और ना रह कर भी रहता है ।
मेरा दिल नाजुक शीशे का
गिरा के तोड़ो ना
तन्हा छोड़ो ना ।।
तुमको पाकर पा लिया
मैंने अपना हमसफ़र ।
कतरे कतरे को है पता
बस तुझे ही ना खबर ।
तू कह कर भी कहता नहीं ।
और ना कहकर भी कहता है।
यह जहां है खुदगर्जो का
जिनके पीछे दौड़ो ना
तन्हा छोड़ो ना।।

विदाई के पल पर कविता

विदाई के पल पर कविता

वर्षों से जुड़े हुए कुछ पत्ते
आज बसंत में टूट रहे हैं ।
जरूरत ही जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छूट रहे हैं।

यह पत्ते होते तो बनती पेड़ की ताकत ।
इन की छाया में मिलती सबको राहत ।
पर सबको मंजिल तक जाना है।
सबने बनाई है अपनी-अपनी चाहत ।
इन की विदाई से डाल-डाल सुख रहे हैं।
जरूरत थी जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छूट रहे हैं ।

इन पत्तों से ही पेड़ में होती जान ।
आखिर पत्तों से ही पेड़ को मिलती पहचान।
यह पत्ते ही भोजन पानी हवा दिला कर ।
बनते हैं जग में महान ।
इनके बिना पेड़ के दम घुट रहे हैं ।
जरूरत थी जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छुट  रहे हैं ।

मानो तो जीवन की यही परिभाषा ।
हर निराशा में छुपी रहती आशा ।
इनके जगह लेने कोई तो आएगा ।
यही भरोसा और यही दिलासा।
पतझड़ के बाद नई कोपले फूट रहे हैं ।

बरसों से जुड़े हुए पत्ते
आज बसंत में टूट रहे हैं।
जरूरत थी जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छूट रहे हैं।

मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

बुधवार, 11 नवंबर 2020

छत्तीसगढ़ी कविता - तरिया घाट के गोठ

छत्तीसगढ़ी कविता
छत्तीसगढ़ी कविता

तरिया घाट के गोठ – छत्तीसगढ़ी कविता

गोठ बात चलत हे,गाँव भर के मोटियारी के ।
काकर निंदा,काकर चुगली, कनहू के सुआरी के ।
सबो झन सबो ल, बात बात म दबावत हे।
खिसियावथें कनहू ल, मन म कलबलावत हे।
सबो हावे अपन आप म रोंठ ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥ 1

माईलोगिन के भेद हर,तरिया घाट म खुलथें।
इक कान ले दूसर कान म, ओ भेद हर बुलथें।
“सोशल मीडिया” कस रोल म, होथें तरिया घाट ।
“कन्टरवरसी” होवत हे,कोनो ल कोनो संग करके साँठ।
काकर जोही सांवर हे, काकरो हावे मोंठ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥2

काकर घेंच म कतका तोला, काकर माला हे कै लरी।
काकर घर म मछरी चूरे, कोने दिन पहाये खाके बरी ।
काकर लुगरा कतक दाम के,अऊ कती दुकान के चूरी ।
कोनो मंदरस घोल गोठियाये, काकरो गोठ लागे छुरी ।
नवा बोहासिन कलेचाप सुनथे,ओकर सास करथे चोट ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ ॥3

धोबिनिन कस सबो महतारी,निरमा ल डाल के।
कपड़ा कांचे गोठ करत,पानी ल बने मताल के।
गां के लबर्री के गोठ म जम्मो झन भुला गय हे।
लागथे ओकर समधिन तको,तरिया नहाय आय हे।
अब्बक होके सुने बपरी,समझें मोर समधिन हावे पोट।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥ 4

-मनीभाई नवरत्न

manibhainavratna
manibhai navratna

( यह कविता कुछ ग्रामीण महिलाओं के स्वभाव को दर्शाती है जहाँ उनकी दिखावटीपन, आभूषण प्रियता, बातूनीपन और कुछ अनछुए पहलू को बताने की कोशिश की गई है ।)

छत्तीसगढ़ी कविता - जड़कल्ला के बेरा

छत्तीसगढ़ी कविता
छत्तीसगढ़ी कविता

जड़कल्ला के बेरा -छत्तीसगढ़ी कविता

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

रिंगीचिंगी पहिरके सूटर,नोनी बाबू ल फबे हे।
काम बूता म,मन नई लागे, बने जमक धरे हे।
देहे म सुस्ती छागय हे,घाम लागे बड़ मजा के।
दाँत ह किटकिटावथे,नहाय लागे बड़ सजा के।

नानकून दिन होगे रे संगी, संझा पहिली अंधेरा॥1॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

हाथ कान बरफ होगे, सरीर ल कँपकँपावत हे।
सेहत बर बिहनियाँ घुमई, अब्बड़ मजा आवत हे।
लईकामन के दसा मत पुछ “मनीभाई” परीक्षा दिन आगे।
पर नीचट टूरामन अलसूहा हावे,रजई म जाके सकलागे।

अऊ चेतभूत के सूरता नईये , मुहु म लांबत हे लेरा॥2॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

फेर ए सीतहा मौसम, हावे रे अब्बड़ सुहाना।
गरमागरम चाहा सुरक, अऊ भजिया गबागब खाना।
बजार म, ताजा साग सब्जी के, सस्ती होगे न।
नालीडबरा सुखाके, साफ सुथरा बस्ती होगे न।

ऐसो फेर मनाबो तिज तिहार, देवारी अऊ छेरछेरा॥3॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

manibhainavratna
manibhai navratna

Manibhai Navratna

12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस पर कविता

dandi yatra
दांडी यात्रा

12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस

नव-चेतना का आह्वान किया।
नमक कानून के खिलाफ पदयात्रा किया।
जीना सिखाया हमें स्वाभिमान से,
“महात्मा”बुलाते हम सम्मान से,
घनघोर अँधेरा में बने आशा की किरण,
सत्यअहिंसा की मिशाल बने जिनका जीवन।
आज उन्हीं के काम के मान दिवस है।
12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस है।।

चल पड़े थे अपने मकसद में अकेले,
कुछ सहयोगी भी उनके संग हो लिये,
धीरे-धीरे कारवाँ बढ़ता गया।
गाँधी फिरंगियों पर भारी पड़ता गया।
कानून तोड़ा इंसानियत के नाते,
वरना विरोध करना हम कहाँ सीख पाते?
स्वदेशी की अहमियत का पहचान दिवस है।
12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस है।।

(रचयिता:-मनी भाई)

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 9

हाइकु अर्द्धशतक भाग 9

४०१/
शम्मी के पेड़
धनिष्ठा वसु व्रत
मंगल स्वामी


४०२/
मंडलाकार
सौ तारे शतभिषा
राहु की दशा।

४०३/ रोपित करें
पूर्व भाद्रपद में
आम्र का वृक्ष।

४०४/
मांस का दान
उत्तरा भाद्रपद
पूजा निम्ब के ।

४०५/
कांसे का दान
रेवती पूषा व्रत
महुआ पूजा।

४०६/
श्रीराम जन्म
अभिजीत जातक
है भाग्यशाली ।  

४०७/ सांध्य का तारा
शुक्र बन अगुआ
लड़े अंधेरा ।

४०८/
तरू की मुट्ठी
धंस चली धरा में
बचाने पृथ्वी ।

४०९/
सौर मंडल
बुध लगे अनुज।
गुरू अग्रज।

४१०/ बने नौ ग्रह
हुआ महाविस्फोट
सृष्टि कोख में ।

४११/
पूर्णिमा रात
प्रतिशोध में केतु,
लगाये घात।

४१२/
अमावस में
राहू बैरभाव से
है तलाश में ।

४१३/
जन विस्फोट
पृथ्वी हांफती लदी
मंगल आश।

४१४/ अनोखा शनि
नजारा है सुंदर
नजर बुरी।

४१५/ धन तेरस
बाजार की चमक
स्वर्ण के जैसा ।

४१६/
रास पूर्णिमा
चाँद सोलह कला
अमृत वर्षा।

४१७/ ऋषि पंचमी 
चुनरी ओढ़े सृष्टि
पीताम्बर की।

४१८/
आठें कन्हैया
जन्मदिन प्रभु का
बंशी बजैया।

४१९/ भातृ द्वितीया
यमी स्नेह से भरी
यम के प्रति ।

४२०/
करवा चौथ
दीर्घायु हो सुहाग
निर्जला व्रत

४२१/
कृपा आपकी
छत्रछाया आपका
गुरु की सदा

४२२/ राम नवमी
पावन तीर्थ स्नान
हो पुण्य भागी।

४२३/
है स्वतंत्रता
बचा नहीं बहाना
तू आगे बढ़।

४२४/ घना अंधेरा
पर जुगनू की लौ
मिटेगी नहीं ।।

४२५/ सपने देखो
तुम जागते हुए
वही फलेंगे।।

४२६/ युवा चेतना
गिर पड़ा खाई में
कौन उबारे?

४२७/
प्रेरणा पथ
खुले पग पग में
चलें परख ।।

४२८/ मीठी जुबानी
चुम्बकीय खिंचाव
शीतल छांव।।

४२९/ है स्वाभिमान
सबसे बड़ी पूंजी
जीवन कुंजी ।।

४३०/
फल की खोज
बिन कर्म फूल के
संभव नहीं ।  

४३१/ जिन्दगी घड़ी
फिसलती रेत सी
मुट्ठी से दूर।।

४३२/ बादल आये
जग को नहलाने
प्यास बुझाने ।।

४३३/ मानव यंत्र
भूल चला है जीना
घिसता पुर्जा।।

४३४/ दाना दिवाला
पौधा न बन सका
हुआ निवाला।

४३५/ नभ के खग
नापते रहते धरा
ढूँढते सिरा ।।

४३६/ सब एक हैं  ।
निरा मानव छोड़के
कैसी है बुद्धि ?

४३७/ सर्वविदित
गुरूओं की महत्ता
  पग वंदन।

४३८/ मिटे दुविधा
गुरू की संगत में
निर्भय मन ।

  ४३९/ शिष्य की राह
गुरू की दिशा ज्ञान
बिछे चमन।

४४०/ नहीं सहज
मिलते सच्चे गुरू
कर्म मगन।

४४१/ शरद ऋतु

अमृत की फुहार

भीगे संसार।


४४२/ ये कैसी शिक्षा?
बना रही बेकार
है भटकाव।


४४३/
मन – लालसा
सीमाहीन गगन,
भरे उड़ान ।                                 ✍मनीभाई”नवरत्न”

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 8

हाइकु अर्द्धशतक

३५१/ धरा की ताप
हरते मौन वृक्ष
तप करते

३५२/ झुलस जाये
तन मन जीवन
ऐसी तपन।


३५३/ है ऐसी धुप
नैन चौंधिया जाये
तेजस्वरूप ।


३५४/   लू की कहर
खड़ी दोपहर में
  धीमा जहर


३५५/
मेघ गरजे
बिजली सी चमके
रूष्ट हो जैसे ।


३५६/
बादल छाया
एकाकार हो गये
धरा अंबर।


३५७/
मेघ ढाल सा।
बिजली की कटार
बूंदों की बौछार ।


३५८/
मेघ घुमड़े
बारिश की चादर
धरती ओढ़े ।

३५९/
गिरते मोती
बादल बनी सीपी
अमूल्य निधि ।


३६०/ प्रेम की पाती
मेघ बना है दूत
जाये पी घर।


३६१/ सांध्य का तारा
शुक्र बन अगुआ
लड़े अंधेरा ।


३६२/ तरू की मुट्ठी
धंस चली धरा में
बचाने पृथ्वी ।

३६३/
सौर मंडल
बुध लगे अनुज।
गुरू अग्रज।


३६४/
बने नौ ग्रह
हुआ महाविस्फोट
सृष्टि कोख में ।


३६५/ पूर्णिमा रात
प्रतिशोध में केतु,
लगाये घात।


३६६/
अमावस में
राहू बैरभाव से
है तलाश में ।

३६७/
जन विस्फोट
पृथ्वी हांफती लदी
मंगल आश।


३६८/ अनोखा शनि
नजारा है सुंदर
नजर बुरी।


३६९/ आषाढ़ मास
मानसून की आंधी
बेहद खास।

३७०/
रेतीली आंधी
बनाती है थार में
बालू की ढेरी।


३७१/ चले तूफान
ना डर , ऐ जिंदगी !
खिले मुस्कान ।


३७२/
घास की छत
मशरूम कप सी
बहे बाढ़ में ।


३७३/
भूकंप आया
सृष्टि बनी कहर
मातम छाया ।


३७४/
धरा बेहाल
जल अमृत बिन
हुआ अकाल।

३७५/ आई सुनामी
मानव तेरे प्राण
क्षणभंगुर ।


३७६/ घाटी चौकन्नी
भूस्खलन का भय
पग पग में ।


३७७/
नेत्र है लाली
फूटती ज्वालामुखी
प्रचण्ड काली।


३७८/ प्रलय घड़ी
धैर्य की हो परीक्षा
मुश्किल बड़ी ।


३७९/ आंवला वृक्ष
अश्विनी का प्रतीक
अश्व पुरूष ।


३८०/
यम का व्रत
भरणी में पूजन
युग्म वृक्ष के ।


३८१/ दक्ष की पुत्री
कार्तिकेय की धातृ
नाम कृतिका।


३८२/
विशाल नैन
रोहिणी है सुंदर
चंद्र की चैन।


३८३/
खैर के वृक्ष
मृगशिरा प्रतीक
मंगल स्वामी ।

३८४/ वर्षा आरंभ
आर्द्रा में है आर्द्रता
छठा नक्षत्र ।


३८५/
बांस की झाड़ी
पुनर्वसु प्रतीक
अदिति देव।


३८६/ पुष्य पोषक
गोरस सा सरीखा
नक्षत्र माता।


३८७/
सर्प का व्रत
अश्लेषा में पूजित
नागकेशर।


३८८/ मघा बरसे
ज्यों माता के परोसे
संतृप्त मन।


३८९/
पूर्वा फाल्गुनी
स्वामी शुक्र से बैर
अधिक दशा ।


३९०/
शय्याकार में
है उत्तरा फाल्गुनी
सूर्य है स्वामी ।


३९१/
हाथ का पंजा
परोपकारी हस्त
चंद्र देवता।


३९२/
उग्र स्वभाव
चित्रा महत्वाकांक्षी
शुभ नक्षत्र ।


३९३/
स्वाति नक्षत्र
सीपी में ओस बूंद
हो गये मोती।


३९४/
इन्द्राग्नि देव
विभाजित शाखा है
विशाखा अर्थ।


३९५/
अधिदेवता
अनुराधा में मित्र
दे सफलता।


३९६/
ज्येष्ठा नक्षत्र
इन्द्र व्रत पूजन
चीड़ प्रतीक।


३९७/
मूल नक्षत्र
साल वृक्ष है शुभ
राक्षस व्रत।


३९८/
धनु है राशि
शुक्र स्वामी जिसका
है पूर्वाषाढ़ा।


३९९/
उत्तराषाढ़ा
कटहल रोपित
गृह है शुभ।


४००/
शुभ श्रवण
गृह सौदा के लिए
देवता चंद्र ।

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 7

हाइकु अर्द्धशतक

३०१/
आज के नेता
है जनप्रतिनिधि
नहीं सेवक।


३०२/
है तू आजाद
बचा नहीं बहाना
तू आगे बढ़।

३०३/.
मित्र में खुदा
करे निस्वार्थ प्रेम
रिश्ता है जुदा।

३०४/ छाया अकाल
जल अमृत बिन
धरा बेहाल।

३०५/ सांध्य सितारा
शुक्र बन अगुआ
लड़े अंधेरा।

३०६/ स्वाभिमान ही
सबसे बड़ी पूंजी
जीवन कुंजी।


३०७/ बानी हो मीठी
चुम्बकीय खिचाव
शीतल छांव।

३०८/ प्रेरणा पथ
खुला पग पग में
परख चल।


३०९/
अच्छे करम
परलोक संपत्ति
जीवन बीमा।


३१०/ एक जिन्दगी
लाख सपने बुनें
कैसी बंदगी?

३११/
फल की खोज
बिन कर्म फूल के
होती बेमानी।

३१२/ माया का फंदा
फैला कर है रखा
ढोंगी का धंधा।


३१३/
रक्षाबंधन
बहन असुरक्षित
भाई तू कहाँ?


३१४/ आज की पीढ़ी
दुर्व्यसनी हो, चढ़े
मौत की सीढ़ी।

३१५/.
होती बेटियाँ
रिश्तों की है कड़ियाँ
मोती लड़ियाँ।


३१६/ नन्हीं चिड़िया
छोड़ चली आशियाँ
पाके आसमां।

३१७/ बना बंजारा
सारी दुनिया घर
आसमां छत।


३१८/ पी का दीदार
बजती हर बार
दिल सितार।  

३१९/ चांद तुकड़ा
लगती प्यारी बेटी
फूल मुखड़ा।

३२०/ टेढ़ी मुस्कान
हृदयाघात करे
तीर कमान।

३२१/ हिन्दी दिवस
एक संकल्प दिन
हिन्दी के लिए।

३२२/ बाती हिन्दी की
जलती रहे सदा
पीढ़ी को दे लौ।

३२३/ मां, बापू, गुरू
नमस्ते, शुभ दिन
सबमें हिन्दी।

३२४/ आज ये हिन्दी
घर में ना हो बंदी
आ हिन्दी बनें।


३२५/ जीवन विद्या
एक जीवन शैली
आज की मांग।

३२६/ आज के नेता
है जनप्रतिनिधि
नहीं सेवक।  

३२७/ कर्म ही पूजा
परिवार मंदिर
बच्चे देवता।


३२८/ भूमि खजाना
अन्न ,जल ,आश्रय
अस्तित्व मेरा।

३२९/ जीवन मेरी
हवा आवागमन
मैं कुछ नहीं।


३३०/ माटी पुतले
टुटते बिखरते
माटी में मिले।

३३१/ छांव,शीतल~
शहर से है दूर
गांव, पीपल


३३२/ अवैध कब्जा~
इंसानों से बेबस
जंगल राजा।

३३३/ ताश का घर~
हवा का झोंका आया
गयी बिखर।


३३४/ विज्ञान पढ़ा~
कबाड़ से जुगाड़
जिसने गढ़ा।  

३३५/ नभ में चांद ~
कोयले की खान में
चमके हीरा।


३३६/ आंखे छलकी~
बोझिल सी जिन्दगी
हो गई हल्की।

३३७/
प्रेम दर्दीला,
प्रेम बड़ा बेढब ,
फिर भी प्रेम ।

३३८/
उधारी मोल,
कल की सौदेबाज़ी,
जी का जंजाल ।

३३९/
नारी जीवन,
आभूषण प्रियता,
पर है टिकी ।

३४०/
कवि से बचो
कहीं कैद करले
कविता में ही।

३४१/
प्रेरणा-पथ
हर पग पग में
परख चल।

३४२/ कलमकार,
समाज को दिशा दे,
तू कर्णधार ।  

३४३/ रचनाकार,
नवनिर्माण करे
बन आधार ।

३४४/ जो चाटुकार,
झूठी शान से जीये
होके लाचार ।

३४५/ ओ मेरे यार
तू ही जीवन मेरा
बाकी बेकार ।

३४६/ पहरेदार ,
तू जगे हम सोये
है उपकार।

३४७/ तू सरकार
एकता तेरी बल,
होती अपार।

३४८/ हाईकूकार
चंद शब्दों में रचे
असरदार ।

३४९/ धुप में छाया
होता अमृत तुल्य
हरा हो काया ।


३५०/ गर्मी की मार
दो धारी तलवार
हुए लाचार ।  

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 6

हाइकु अर्द्धशतक


२५१/ रात की सब्जी~
जय वीरू की जोड़ी
आलू बैंगन।


२५२/ पंचफोरन~
बैंगन की कलौंजी
प्लेट में सजा।


२५३/ बाजार सजा~
डलिया में बैंगन
इतरा रहा।

२५४/ सब्जी का राजा~(बैंगन)
ताज भांति सिर में
डंठल सजा।  

२५५/ रात की सब्जी~
जय वीरू की जोड़ी
आलू बैंगन।


२५६/ पंचफोरन~
बैंगन की कलौंजी
प्लेट में सजा।


२५७/ विषम दशा~
साहसी नागफनी
जीके दिखाता।


२५८/ जुदा कुरूप~
गमला में सजता
मैं नागफनी।


२५९/ कंटीला बन
वजूद से लड़ता
ज्यों नागफनी।

२६०/ जालिका वस्त्र~
शूल बना श्रृंगार
नागफनी की।


२६१/ हाथ बढ़ाता~
डसता नागफनी
उठाके फन ।


२६२/ किसान खु्श~
निकले फूलझड़ी
बाजरा बाली।

२६३/ बाजरा खड़ी~
पोषण भरपूर
पके खिचड़ी।


२६४/ पोषण भरी~
बाजरे की रोटियां
कैल्शियम से।


२६५/ दर्द उत्पत्ति~
रेत मोती में ढले
अद्भुत सीप।

२६६/ बादल सीप~
तेज आंधी के साथ
गिराये मोती।


२६७/ सो जा मनुवा
ये रात्रि बेला तेरी
तेरी ख्वाब की।


२६८/ महके मिट्टी~
धधकती धरा पे
पहली वर्षा।


२६९/ घास पे बुंदे~
बिछी मोती जड़ित
हरी चुनर।


२७०/ टूटे हैं तना~
आंधी ने उसे तोड़ा
जो है तना।  

२७१/ चीटीं चलती
अथक अविराम~
जीवन सीख।

२७२/ छत पे दाना~
चुग गई गौरेया
अपना खाना।

२७३/ खेल तमाशा~
खिलौने का संसार
मीना बाजार।

२७४/ झींगुर शोर~
खामोशी से सुनती
मेरी तन्हाई।


२७५/ घर महके~
गृह लक्ष्मी आने के
संकेत मिले।

२७६/  रिश्तों का जाल~
खाट का ताना बाना
उलझा सिरा।


२७७/ फूलों की माला~
दादा की तस्वीर पे
यादों की पीर।


२७८/ घूमर,पर्दे …..~
दीदी जोड़ी हरेक
घर का कोना ।  

२७९/ घर से दूर~
याद आये भुख में
मां की रोटियां।

२८०/
मां का आंचल~
जेठ दुपहरी में
छाये बादल।

२८१/ अनाथ बच्चे
अचरच तांकते~
खिलौने जिद्द।

२८२/ वट पूजन ~
परिक्रमा करें स्त्री
बन सावित्री।

२८३/ सूत के धागे~
पति दीर्घायु भव
स्त्री की कामना।

२८४/ ज्येष्ठ तेरस~
वट सावित्री व्रत
हिंदू संस्कृति।

२८५/ व्रत पूजन~
सत्यवान की कथा
वट के तले।

२८६/ दिल आईना
टूट बिखर गया~
शोर हुई ना।  

२८७/ सूखा दरिया~

हो रहे हैं बर्बाद

कृषि जरिया।


२८८/ विलासी युग

शांत न कर सके~

मानव भूख।

२८९/  टार्च कटारी

चक्रव्यूह भेदती~

तम पे भारी।

२९०/ हिलती रही

रात भर किवाड़~

जगती रही।

२९१/ बसंत ऋतु

कोयल की पुकार

उमड़े प्यार।

२९२/ ग्रीष्म की ऋतु

सूर्य तेज तर्रार

गर्मी की मार।

२९३/ वर्षा की ऋतु

धरा करे श्रृंगार

लाये बहार।

२९४/ हेमंत ऋतु

लाये तिज त्यौहार

हरेक द्वार।

२९५/ शिशिर ऋतु

खिले फूल मदार

लगे अंगार।

२९६/
कलमकार
सबको राह दिखा
तू कर्णधार।

२९७/ धरा की ताप
हरते मौन वृक्ष
तप करते।

२९८/ पिता के बीज
मां की कोख है धरा
प्रेम से सींच।

२९९/ माटी पुतले
टुटते बिखरते
माटी में मिले।

३००/ शरद ऋतु
अमृत की फुहार
भीगे संसार।

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 5

हाइकु अर्द्धशतक

२०१/ प्रभात बेला~  

शहर में सजती

रंगीन मेला।

२०२/ हिलते पात~

दिवस सुधि लेते

आई प्रभात।

२०३/ खनिज खान~
पठार की जमीन
चौड़ा सपाट।

२०४/
रूई बिछौना~
पामीर के पठार
संसार छत।

२०५/ फंसा पतंगा

फूल की लालच में

लोभ है जाल।

२०६/ पिरो के रखा~  

एकता के सूत्र में

अंतरजाल।  

२०७/ बारिश बूंदें~
उगी है मशरूम
छतरी ताने।

२०८/
राजसी शान~
मशरूम आसन
बैठा मेढ़क।

२०९/ ताजगी देता~
अदरक की चाय
मन को भाय।

२१०/ खांसी की दवा~
अदरक का काढ़ा
भगाये जाड़ा।

२११/ बांस सी पत्ती
हल्दी सा तना शल्क
है अदरक।

२१२/ फल आम के,
बरगद के पत्ते।
रूप आक के~

२१३/ मात्रा का फेर~
उचित मात्रा दवा
आक  विषैला।

२१४/ अंतर लाल
श्वेत कटोरी फूल~
रक्तार्क आक।

२१५/ एकता सूत्र~
मुण्डक पुष्पक्रम
गेंदा का फूल।

२१६/ नभ के तारे~
धरती में खिले हैं
गेंदा बन के।

२१७/ जीवन  छीना~
तड़प रही मीन
जल के बिना।

२१८/ माया का जाल ~
निगली  बंशी कांटा
लाचार मीन।

२१९/ विद्रोही बन~
ना हो द्रोहभावना
किसी के प्रति।

२२०/ भम्र का भूत~
संबंधों में दरार
तोड़ता प्यार।

२२१/ नवजीवन~
अण्डा पड़े दरार
निकला चूजा।

२२२/ जल संकट~
जमीन में दरार
छाया अकाल।  

२२३/ भूमि स्खलन
झुर्रीदार दीवार
पड़ी दरार।

२२४/ सुखते ताल
पड़ गई दरार
पानी की मार।

२२५/ वो घुंघट में~
कलसी पानी भरे
पनघट में।

२२६/ जल जीवन~
पनघट है दूर
जाना जरूर।

२२७/ मिली आजादी~
जाती हैं पनघट
हाल सुनाती।

२२८/ वो घुंघट में~
कलसी पानी भरे
पनघट में।

२२९/ जल जीवन~
पनघट है दूर
जाना जरूर।

२३०/ मिली आजादी~
जाती हैं पनघट
हाल सुनाती।

२३१/ देश की शान~
सीढ़िया नुमा खेत
चाय बागान ।

२३२/ सेब बागान~
हिमाचल गोद में
रत्नों की खान।

२३३/ आंतकी वृद्धि~
विस्तृत जलकुंभी
संपूर्ण ताल।

२३४/ घड़ा सा तना~
जलरागी पादप
है जलकुंभी।

२३५/ जल खतरा~
बंगाल का आतंक
है जलकुंभी।

२३६/ औषधालय~
संजीवनी पाकर
मन हर्षाये।

२३७/ औषधालय~
डाक्टर की पर्ची में
दलाली बंधा।

२३८/ भटका नाव~
रहस्यमयी टापू
पास बुलाये।

२३९/ सृष्टि का अंत~
विनाश संकेतक
डुबता टापू ।

२४०/ दूर सितारे~
हमारी करतूत
वो देख रहा।

२४१/ पिया लजाई~
चमकते प्रेम से
नैन सितारे।

२४२/ हरी चादर~
शैवाल ने घोला है
अपना रंग।

२४३/ लहर उठी~
फट गया शैवाल
भय खाकर।

२४४/ पौष्टिक खाना~
समुद्री चारागाह
बना शैवाल।

२४५/ अनभिज्ञता~
औंधे मुंह गिराया
शैवाल श्लेष्मा।

२४६/ हर सफर~
बनके परछाई
चलना सखि।

२४७/ शुभ विवाह~
मंडप परछाई
हल्दी निखरा।

२४८/ भीषण गर्मी~
पीपल परछाई
गंगा की घाट।

२४९/ चंद्र ग्रहण~
परछाई धरा की
केतु है माया।

२५०/ सूर्य ग्रहण~
परछाई धरा की
राहू की साया।

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 4

हाइकु अर्द्धशतक

१५१/ शांत तालाब
पाहन की चोट से
बिखर चला।

१५२/ मुस्कुरा गई
नव वधु के लब
मैका आते ही।


१५३/ बच्चे मायुस
बिजली आते उठी
खुशी लहर।

१५४/ अपनी सीमा
कमजोरी तो नहीं
प्रभाव जमा।

१५५/ बाल संवारे
दीदी आज भाई का
सहज प्रेम

१५६/ भूले बिसरे
यादों में झिलमिल
असल पूंजी।

१५७/ आकाश गंगा
तारों की टिमटिम
तम की आस।

१५८/ भीषण शीत
लब गुंजित करे
शास्त्रीय गीत।

१५९/ मुड़ा भास्कर
उत्तरायण गति 
हुई संक्रांति।

१६०/ उत्तरायणी
हो चला दिनकर
राशि मकर।


१६१/ किया तर्पण
भगीरथ गंगा से
संक्रांति दिन।


१६२/ संक्रांति तिथि
शरीर परित्याग
महान  भीष्म।

१६३/ ये तो खराबी~
औंधे मुंह राह पे
गिरा शराबी।


१६४/ जानो, ना मानो
खुदा को पहचानो
जग सयानो।


१६५/ रजत वर्षा
बिखरे धरा पर
प्रभात काल


१६६/ पीले व धानी
वस्त्र ओढ़ है सजी
बसंती रानी ।

१६७/  बाल संवारे~
कांधे लटका थैला
स्कूल को चलें।

१६८/ दीपक की लौ
जलती रात भर
तम में आस।

१६९/ पिय के बिन
अधुरी है पूनम
तन्हा है चांद।

१७०/ कैसा आलाप!
झरना झर रहे
वन विलाप….

१७१/ बूंद टपका
नेत्र बना झरना
धुलता मन।


१७२/  नैनों ने जाना
धडकनों ने माना
हो गया प्यार।

१७३/ शांत वन में~
बहे अशांत होके
निर्झर गाथा।

१७४/ खिले सुमन
बिखरते सौरभ
उड़े तितली।

१७५/ झोपड़ी तांके
महल की ऊंचाई
देख ना पाये।


१७६/ मेघ गरजे~
अटल महीधर
शांत व स्थिर


१७७/  मेघ गरजे~
अटल महीधर
सहता रहा।


१७८/ उड़ता धुंआ
जलते महीधर
पतझड़ में।


१७९/  दूर क्षितिज
रंगीन नभ बीच
बुझता रवि।


१८०/ नभ सागर
गोता लगाये रवि
पूर्व पश्चिम।

१८१/ तन घोंसला
उड़ जाये रे पंछी
कौन सा देश?

१८२/ निभाता फर्ज~
बुनता है मुखिया
प्यारा घोंसला।

१८३/ वजूद खोती
कदमों के निशान
सागर तट।


१८४/ उठा सुनामी~
सागर हुआ भूखा
खाये किनारा।

१८५/ उथला टापू~
बेबस दिख रहा
सागर बीच।

१८६/ दूर सागर~
दिखता दिनकर
सिंदूरी लाल।


१८७/  हवा हिलोरे
हिले पुष्प डालियां
महके वादी।


१८८/ टूट चुका है
जड़ के धंसते ही
रूखा चट्टान।

१८९/ टूट जाता है~
चट्टान का दिल भी
व्यंग्यकारों से।


१९०/ हर कदम
आशीष हो गुरू का
शुभ जीवन ।  

१९१/ छुपा के रखे~
चट्टान सा पुरूष
नरम दिल।


१९२/ खुशी व गम~
प्रतीक्षा है करता
खेल मैदान।

१९३/ खेल मैदान~
सबक है सिखाता
जीवन अंग।


१९४/ प्रौढ़ जीवन~
डाल में लटकी है
वो लाल बेर।

१९५/ अतुल्य प्रेम~
बेर चख शबरी
भोग लगाये।


१९६/ बारिश बूंदें~
उगी है मशरूम
छतरी ताने।


१९७/ राजसी शान~
मशरूम आसन
बैठा मेढ़क।

१९८/ कैद हो गया~
मेरा गेहूँ का दाना
बारदाने में।

१९९/ धरती सजी~
गेहूं का आभूषण
स्वर्ण जड़ित।


२००/ गेहूं के खेत~
कंचन बिछा रखा
आ मिलो प्रिये।

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 3

हाइकु अर्द्धशतक

१०१/ विकासशील
जगत का नियम
हरेक पल

१०२/अनुकूलन
अस्तित्व का बचाव
कर पहल


१०३/वातावरण
करता प्रभावित
चल संभल

१०४/ बच्चों के संग
मिल जाती खुशियाँ
अपरम्पार।  

१०५/ जीवन कम
समय फिसलता
ख्वाब हजार।

१०६/ सूक्ष्म शरीर
मन की चंचलता
चांद के पार।

१०७/ सर्वसमता
नेकी बदी की छाया
हरेक द्वार।

१०८/ शहर शोर
हो जुदा तू कर ले
मौन विहार।

१०९/ स्वर्ण बिछौना 
बिछाये धरा पर
रवि की रश्मि।

११०/ आ चढ़ा जाये
अस्तित्व की हाजिरी
अल्प जीवन ।

१११/ जन विस्फोट
अस्तित्व को खतरा
होगी तबाही ।

१०२/ शेष रहेंगे
प्लास्टिक की थैलियाँ
सृष्टि अंत में ।  

१०३/ गुरू की दिशा
अमृत समतुल्य
पानी दे सदा।

१०४/ किस दौड़ में ?
घिसते कलपुर्जे
मानव यंत्र।

१०५/ जीवन चक्र
बिस्तर से बिस्तर
क्यूँ तुझे डर

१०६/ हो जा बेफिक्र
जलती दुनिया में
हो तेरा जिक्र ?


१०७/ नीचा दिखाये
तरस खा उनपे
तू ऊपर है।

१०८/ मृत्यु भोज है
दावत का पर्याय
क्या यह न्याय?

१०९/ दिल जज्बाती
पिघलता मोम सा
ना दीया बाती


११०/ दूर क्षितिज
रंगीन नभ बीच
बुझता रवि।  

१११/ नभ सागर
गोता लगाये रवि
पूर्व पश्चिम।

११२/ तन घोंसला
उड़ जाये रे पंछी
कौन सा देश?

११३/ निभाता फर्ज~
बुनता है मुखिया
प्यारा घोंसला।

११४/ वजूद खोती
कदमों के निशान
सागर तट।

११५/ उठा सुनामी~
सागर हुआ भूखा
खाये किनारा।

११६/ उथला टापू~
बेबस दिख रहा
सागर बीच।


११७/ घुमड़े घन
गरजता सागर
दोनों में पानी

११८/ दूर सागर~
दिखता दिनकर
सिंदूरी लाल।  

११९/ मेघ गरजे~
अटल महीधर
शांत व स्थिर

१२०/ झोपड़ी तांके
भवन की ऊंचाई
देख ना पाये।

१२१/ पुष्प शर्माते
मधुकर हर्षाते
फल को पाते

१२२/ सजा प्रकृति
रस रंग स्वाद से
साक्षात स्वर्ग।

१२३/
ग्रंथ महान
भारत संविधान
करें सम्मान

१२४/ विश्वास पूंजी
पति पत्नी के बीच
रिश्तों की डोरी

१२५/ चिन्तन में है
हर प्रश्न का हल
कर मनन।

१२६/ भावी दम्पति
मंडप पे सजता
पवित्र रिश्ता

१२७/ पीले व धानी
वस्त्र ओढ़ है सजी
बसंती रानी ।

१२८/ लो तन गई
चादर की झोपड़ी
बाल संसार।

१२९/ शेर  बंदर
मुखौटे सर पर
बाल संसार

१३०/ आ करीब आ
प्यार से तन भिगा
मुझे तू खिला

१३१/ दुनिया छोटी
थोड़ी सी है जिन्दगी
प्यार के आगे।

१३२/ दुनिया गोल
प्यार है अनमोल
मीठा तू बोल ।

१३३/ घन के सेज
नीले आसमां तले
कौन बिछाये?

१३४/ मुड़ा भास्कर
उत्तरायण गति 
हुई संक्रांति।

  १३५/ उत्तरायणी
हो चला दिनकर
राशि मकर।

१३६/ किया तर्पण
भगीरथ गंगा से
संक्रांति दिन।

१३७/ संक्रांति तिथि
शरीर परित्याग
महान  भीष्म।


१३८/ संक्रांति पर्व
तिल लड्डू, पतंग
नदी संगम।

१३९/ संक्रांति रंग
कटती हैं पतंग
जीवन ढंग।

१४०/ तिल के लड्डू
सर्दियों का अमृत
बचाये शीत।

१४१/ गुफा मंदिर~
रहस्यों का खजाना
दबाये हुये।

१४२/ अमर छाप~
गुफा में रेखांकित
विकास यात्रा।  

१४३/ खुशी व गम~
प्रतीक्षा है करता
खेल मैदान।

१४४/ खेल मैदान~
सबक है सिखाता
जीवन अंग।

१४५/ छुपा के रखे~
चट्टान सा पुरूष
नरम दिल।

१४६/ छुपा के रखे~
चट्टान सा पुरूष
नरम दिल।

१४७/ तपती धरा~
दिन में रेगिस्तान
धुप है खरा।

१४८/ शीतल भरा~
रात में रेगिस्तान
ठंड गहरा।

१४९/ सूरज चढ़ा
दूर पनिहारिन
घड़े पे घड़ा

१५०/ मुर्गे की बांग
कानों में रस घोली
अंखियां खुली।  

शनिवार, 15 अगस्त 2020

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 2

हाइकु अर्द्धशतक

५१/ बिखरे पुष्प
बंसत सुगंधित
भ्रमर गीत।

५२/ कबूल
फूल हो चाहे धुल
प्यार है मूल।

५३/ प्यार जीवन
मिट्टी की दुनिया में
बाकी कफन।

५४/ पत्थर दिल
पिघलता प्यार से
नहीं मुश्किल। 

५५/ मुड़ा भास्कर
उत्तरायण गति 
हुई संक्रांति।

५६/ उत्तरायणी
हो चला दिनकर
राशि मकर।  

५७/ किया तर्पण
भगीरथ गंगा से
संक्रांति दिन।

५८/ संक्रांति तिथि
शरीर परित्याग
महान  भीष्म।


५९/ बाल संवारे~
कांधे लटका थैला
स्कूल को चलें।


६०/ वो बेसहारे

करते है जो कर्म

बिना विचारे

६१/ चार दिनों में ~
दो दिन हँसना है

दो दिन रोना

६२/ अति तनाव
विनाश का कारण
विकास बाधा।

६३/ ना मकान है
आसमान बसेरा
क्या खोना मेरा?

६४/ मनाने चला ~

खट्टी मीठी यादो को

भुलाने चला  

६५/ शब्द लकीर~
ये बताने चला है
दिल का पीर।

६६/ हर निवाला
ईश्वर का प्रसाद
आनंद भोग।

६७/ सहनशील
होता महान गुण
देवत्व प्राप्ति।


६८/ मताधिकार
लोकतंत्र की जान
दे पहचान।

६९/ है शर्मनाक
कन्या भ्रूण की हत्या~
विचारणीय।

७०/ हैलो नमस्ते
मधुर सम्बन्ध के
भाव जताते

७१/ ऊर्जा संचय
प्रकृति का संरक्षण
भावी सुरक्षा।

७२/ स्वतंत्र होना
मानव अधिकार
प्राथमिकता।  

७३/ सीखता चल
संकट हर पल
भाग्य बदल


७४/ बेशर्म नेता
राष्ट्र के हिटलर
लुटी अस्मिता

७५/ बिन योग्यता
बन जाते हैं नेता
देश दुर्दशा ।

७६/ जिंदगी मौत
किया जो बेसहारा
कौन हमारा?


७७./ अति अवज्ञा
अति परिचय से
गर हो त्रुटि


७८/ की बांग
कानों में रस घोली
अंखियां खुली।

७९/ शांत तालाब
पाहन की चोट से
बिखर चला।

८०/ मुस्कुरा गई
नव वधु के लब
मैका आते ही।  

८१/ बच्चे मायुस
बिजली आते उठी
खुशी लहर।


८२/ भूले बिसरे
यादों में झिलमिल
असल पूंजी।


८३/ बिछड़ा वर्ष
यादों की झरोखा दे
शुभ विदाई ।

८४/ विदा ले साल
किये कई कमाल
वक्त की चाल

८५/ चीक से देखे
वो पड़ोसन मेरी
हाय ! शर्माये।

८६/ सौ चोट सहे
हिले डुले डबरा
फिर संभलें।

८७/ खोज ली चींटी
छान पत्थर मिट्टी
अजब दीठि।

८८/ पौष पूर्णिमा
कृषक अन्न दाता
विश्व विधाता।  

८९/ माया गठरी
बांध चला मनुवा
ढूंढे ठिकाना।

९०/ दादी कहानी
जो किताबी हो चली
होती रूहानी।

९१/ अभ्यास गुरू
करो मार्ग आसान
बनो सुजान।

९२/ आकाश गंगा
तारों की टिमटिम
तम की आस।

९३/ छटा निखरी
ताल में स्वर्ण थाल
आभा बिखरी

९४/ अंधे की लाठी
निज सपूत कांधा
विश्वास बांधा।

९५/ भीषण शीत
लब गुंजित करे
शास्त्रीय गीत।

९६/ खेल जिन्दगी
जरा जोर लगाके
हारे या जीते।  

९७/ खेल भावना
चरित्र का आधार
जीत या हार।

९८/ बाल संवारे
दीदी आज भाई का
सहज प्रेम


९९/ दिन बदले
कैलेण्डर बदले
तू भी बदल!

१००/ परिवर्तन
जीवन परिभाषा
निकाल हल

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

आक्रोश पर निबंध - मनीभाई नवरत्न

आक्रोश पर निबंध – मनीभाई नवरत्न

“कभी रोष है ,तो कभी जोश है।

मन में उफनता , वो ‘आक्रोश’ है।

मदहोश यह, तो कहीं निर्दोष है।

परदुख से उत्पन्न ‘आक्रोश’ है।”

मनीभाई नवरत्न

मानव अपने जन्म से लेकर मृत्युशैय्या तक किसी ना किसी घटनाओं से उद्वेलित होता रहता है।जिसके इर्दगिर्द ही उसके मन में भावनाओं का सागर समय और दशा के अनुरूप उमड़ता रहता है।अपनी भावनाओं को मानव कभी प्रेम, विश्वास, तो कभी शंका,घृणा व आक्रोश आदि कई रूपों में प्रकट करता है । इन सभी भावनाओं में  आक्रोश भाव का महत्वपूर्ण स्थान होता है । अक्सर आक्रोश की उत्पत्ति कार्य की अक्षमता व मनोवांछित कार्य न हो पाने की स्थिति में होता है ।लेकिन कभी कभी अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिये प्रयुक्त की जाती है। जिससे परिवर्तन के मार्ग खुलने लगते हैं।  

आक्रोश का सामान्य अर्थों में किसी स्थिति के प्रति उत्तेजना या आवेश व्यक्त करने से होता है।इसके साथ आक्रोश में आवेश के साथ चीख-पुकार या किसी को शापित करना भी शामिल किया जा सकता है। आज गंभीर प्रश्न यह है कि आक्रोश भाव  अच्छी आदत की श्रेणी में रखा जाय कि बुरी आदत की श्रेणी में रखा जाय।

आक्रोश  की परिणाम  स्थिति,समय और आक्रोशी के इरादों से सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आक्रोश का प्रकटीकरण दो रूपों में होता है। एक तो जब आवेश प्रकट करने में आक्रोशी को जोर देना नहीं पड़ता । वह स्वतः स्थिति,स्थान और परिणाम का पूर्वानुमान लगाये बिना प्रकट हो जाता है।जो बाद में किसी की उपेक्षा का शिकार होता है । जिससे मानव जीवन का पतन होने लगता है। इस प्रकार का आक्रोश मानव के दुर्गुण पक्ष को उजागर करता  है और दूसरे प्रकार के आक्रोश प्रकटीकरण मानव अपने दिलोदिमाग से परदुःखकातरता भाव लेकर करता है यह मनुष्य को जिंदादिल इंसानियत की धनी बनाती है। इतिहास में उनका नाम  स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है ; जैसे कि मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकुमत के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया था और अंग्रेजी शासन की नींव हिलाकर रख दी थी।

आक्रोश के वशीभूत होकर व्यक्ति अपनी अमूल्य धन को खो देता है जिसका पछतावा उसे जिन्दगी भर होता है। जिस तरह मंथरा ने कैकेयी के मन में ईर्ष्या भरकर क्षण भर के लिए उसके प्रिय पुत्र श्री राम के प्रति आक्रोशित कर दिया था और कैकयी ने श्रीराम को वनवास का आदेश दे दिया था। वैसे “राम वनवास” के पश्चात कैकेयी का मन सबसे अधिक व्यथित हुआ था । आक्रोश के बारे में वर्णन करते हुए द्रोपदी की चित्रण करना आवश्यक हो गया है कि उसने किस तरह से पाण्डवों के मन में कौरवों के खिलाफ आक्रोश को अपना हथियार बनाकर अपने प्रति हुए अपमान का प्रतिशोध लिया था।वैसे महाभारत जैसे हर युद्ध के पर्दे के पीछे में किसी एक व्यक्ति विशेष के मन में  उपजे आक्रोश की भावना छुपी रहती है ।

कई महापुरुषों ने आक्रोश पर अपने भिन्न भिन्न विचार प्रस्तुत किये हैं जैसे कीटो का कथन कि “एक आक्रोशित व्यक्ति अपना मुंह खोल देता है और आंख बंद कर लेता है।” इस पर महात्मा गांधी ने भी कहा है “आक्रोश और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं ।” परंतु आक्रोश ने अरस्तू के विचार में कुछ नयापन देखने को मिलता है ।उनका कहना था कि “कोई भी आक्रोशित  हो सकता है- यह आसान है, लेकिन सही व्यक्ति से सही सीमा में सही समय पर और सही उद्देश्य के साथ सही तरीके से आक्रोशित  होना सभी के बस कि बात नहीं है और यह आसान नहीं है.”

जब कभी मनुष्य को उसके सोच के अनुरुप कार्य होता प्रतीत ना हो और उस पर बदलाव लाने के लिए उसका मन उद्धत हो तो मन में आक्रोश भाव की उपज होने लगता है । जब कभी मनुष्य आक्रोशित होता है तो उसकी बुद्धि में आवेग भर जाता है और सही निर्णय कर पाने में अक्षम होता है फलस्वरुप उसकी कार्य की सफलता पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है ।कभी कभी  बात बात में तिलमिलाना उसके सामाजिक स्थिति  को बिगाड़ने का कार्य करती है । आक्रोश में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को खतरे में डालता है । और कभी कभी आक्रोश की लपटें दूसरों को भी अपने चपेट में लेकर भस्म कर सकता  है ।

आज आक्रोश प्रदर्शन का तरीका मात्र व्यक्तिगत न होकर सामुहिक रूप ले रहा है । किसी का विरोध करते हुए एक जनसैलाब जगह-जगह आक्रोश मार्च निकालते हैं । सड़क-जाम करके आवागमन को बाधित करके लोगों के परेशानी को बढ़ाते हैं  । कभी-कभी स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि भीड़ दंगे का रूप ले लेती है ,जिससे देश को जान माल की हानि उठानी पड़ती है । इस प्रकार के आक्रोश प्रदर्शन को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है । आक्रोश सहज नैसर्गिक मनोभाव है ।
आक्रोश को विषम दशा में एक सहज अभिव्यक्ति प्रतिक्रिया के रूप में कहा गया है जिससे कि हम अपने ऊपर आरोपों से अपनी सुरक्षा कवच तैयार करते हैं ।
तात्पर्य यह है कि अपनी वजूद की रक्षा के लिए आक्रोश भी जरुरी होता है ।आक्रोशित व्यक्ति का समाज में  स्थान क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित करता है।हर बुराईयों पर अपना विरोध प्रकट करता है। आज के युग को  व्यग्रता का युग कहा जाने लगा है।आक्रोश के वक्त दैहिक  स्तर पर हृदय की स्पंदन बढ़कर रक्तचाप बढ़ने लगता है ।इस प्रकार की घटना मानव के लिए हर तरह से हानिप्रद है ।अतः इस पर नियंत्रण नितांत आवश्यक है ।

आक्रोश व्यक्त करना धैर्य क्षमता की कमी का संकेतक है । आज जीवनशैली तनाव ग्रस्त हो गई है। विलासिता की युग में सभी के मस्तिष्क पर बाजारीकरण हावी होने लगा है । लंबे समय तक कार्य और अनियंत्रित जीवनशैली से मानव में चिड़चिड़ापन आने लगी है ।अकेलापन में आदमी अपनी भावना दुसरों को प्रकट न कर पाने से आक्रोशित होने लगता है । हिंसात्मक बयानबाजी सुनकर और टीवी शो व मूवी देखकर युवा असंवेदनशील होने लगे हैं। जिससे युवाओं  में  आक्रोश बढ़ता जाता है । वैसे आक्रोश के मूल कारणों को समझे बिना यह बताना मुश्किल है कि आक्रोश का दमन और निदान कैसे संभव है? पर यथासंभव प्रयास यह की जानी चाहिए  कि जिससे हम पर आक्रोश की भावना हावी न होने पाये।किसी पर अति अपेक्षा करने से भी बचना   चाहिए, नहीं तो इच्छा के अनुरूप काम न होने से मन में आक्रोश सवार होने लगता है । अति आक्रोश से बचने हेतु धैर्य,ध्यान और विश्राम  का सहारा लेने का प्रयास करनी चाहिए।

“आक्रोश संघर्ष का बिगुल है।

आक्रोश खिलाफत का मूल है।

आक्रोश युवाओं का  शक्ति है।

विरोध, स्वर का अनुपम युक्ति है।”


• • • • • • • • • • • • • • • • • • •
✒ निबंधकार :-
मनीलाल पटेल “मनीभाई “
भौंरादादर बसना महासमुंद ( छग )
Contact : 7746075884
Mlptl281086@gmail.com
• • • • • • • • • • • • • • • • • • •

रविवार, 21 जून 2020

गीता ग्रंथ है पवित्र पावन- मनीभाई नवरत्न

गीता ग्रंथ है पवित्र पावन- मनीभाई नवरत्न

गीता ग्रंथ है पवित्र पावन, गीता ज्ञान का सागर ।
श्रीकृष्ण ने सुनाई अर्जुन को,वह युग था द्वापर ।।
समय बदल गया पर, बदली ना गीता की महिमा ।
आज भी घटती जग में देखो,तोड़ काल की सीमा ।
कलयुग में घट जायेगी , धर्म, कर्म और मानवता ।
न्याय मिले उसी को ही , जिसके पास हो धनसत्ता।
डूबेगा सकल सृष्टि , चिंता के सागर में ।
व्याधि होगी विभिन्न,तन के इस गागर में ।
माता-पिता अनादर होंगे, पूजी जाएगी पत्थर।
तीस वर्ष ही जी सकेंगे, उम्र कम होगी घटकर ।
दूषित होगा जल, हर तरफ पड़ेगी सूखा।
भोगी होगा मानव, फिर भी रहेगा भूखा ।

(मनीभाई नवरत्न)

गुरुवार, 11 जून 2020

मर गया कवि सम्मान के चक्कर में - मनीभाई नवरत्न

 

मर गया कवि

मर गया कवि
सम्मान के चक्कर में।
अब मिठास कहाँ
गुड़ जैसे शक्कर में।
ये कैसा काव्य युग,
अजीब कवियों की पीढ़ी है।
कागजी टुकड़े को समझता
अपनी मंजिल की सीढ़ी है।
जिसके लेखनी उगलते
दिन रात जात-पात की गरल।
निर्भाव अभिमानी बनके
स्वविचार थोपे हर पल।
गायब हैं काव्य में
दीन हीन की कराह।
ये तो वही लिखेगा
जिसमें मंच कहे वाह-वाह।
पंत,निराला,अज्ञेय
दिनकर, बच्चन… को पढ़ लीजिए।
तब कुछ समझ आये
तो काव्य गढ़ लीजिए।
यूं ना अधुरे सच का
खुल के दुष्प्रचार कीजिए।
सत्य की तह जाइये
तब तक इंतजार कीजिए।
काव्य होती भावपरक
भाव का गला ना घोटिये।
यूं ना दंभ, क्रोध में आके
मुख मोड़के ना लोटिये।
कवि है साधक,
ज्ञानदीप से आलोक करें।
क्या हुआ जो मंच ने भुला दिया
तनिक भी इसका ना शोक करें।
काव्य रंग से रंगे
समाज की हर दीवार।
रब ने यह हुनर दिया
ये तो कम नहीं मेरे यार।
पर चंद पंक्ति लिख देने से
तू कहाँ और कब माना है?
करेगा वही
जो तेरे दिमाग ने ठाना है।
तो सोचता हूँ अब
उस कवि को क्या बताऊँ
लिखकर मैं।
जो मर गया कवि
सम्मान के चक्कर में।

*✍मनीभाई”नवरत्न”*
रचनाकाल:-
30अप्रैल 2018,1:00 AM से 1:30 AM

सोमवार, 8 जून 2020

अंजलि और प्रताप की लव स्टोरी- मनीभाई नवरत्न

अंजलि और प्रताप की लव स्टोरी- मनीभाई नवरत्न

हर रोज की तरह लाइब्रेरी में प्रताप पढ़ने के लिए बैठता था । उसी लाइब्रेरी में उसी के सामने बेंच पर अंजली नाम की लड़की भी पढ़ने के लिए बैठ जाया करती थी। प्रताप को लगने लगा कि ये कोई संयोग मात्र नहीं है। वह सोचता है कि कहीं अंजलि उसे चाहती तो नहीं। और इस तरह प्रताप उसे मन ही मन में चाहने लगा था । लेकिन वह उससे बात करने की हिम्मत जुटा नहीं पा रहा था । इसी बीच अंजली भी प्रताप को चाहने लगी ।

एक दिन अंजली का एक दोस्त उसे लायब्रेरी में मिलने के लिए आ गया। दोनों के बीच पढ़ाई के साथ-साथ अब हंसी मजाक भी होने लगी ।

इस बात से प्रताप को लगा कि वो लड़का कहीं अंजली का बॉयफ्रेंड तो नहीं । और ऐसा मान लेने से वह अंदर ही अंदर बेचैन होने लगा । अंजली प्रताप की बैचेनी देखती रही। उसने प्रताप की बैचेनी से मजा लेना शुरू कर दिया।

वह महसूस कर रही थी कि प्रताप उसे प्यार करता तो है लेकिन उसे इजहार नहीं कर पा रहा है । लेकिन जो भी हो, अभी वह रोमांचित पल का आनंद ले रही थी।

दूसरे दिन प्रताप भी अंजली को यह बताने के लिए कि वह भी किसी से कम नहीं । या यों कहे कि वह अंजली जलाना चाहता हों । इसके लिए अपने एक दोस्त रोहिणी को बुला लाया और उसे अंजली के सामने ही जानबूझकर अंतरंग बात करने लगा । इस बात को रोहिणी समझ रही थी कि प्रताप यह सब अंजली को जलाने के लिए कर रहा है ।

अंजली को यह सब सहन नहीं हो पाया कि प्रताप किसी दुसरे की हो जाय । वह लाइब्रेरी से उठती है और दौड़कर आंसू पोछते हुए गार्डन आ जाती है । अब प्रताप को अपनी भूल महसूस होने लगता है कि कहीं ना कहीं उसने अंजली के दिल को चोट पहुंचा कर अच्छा नहीं किया है ।

उसे यह यकीन हो जाता है कि असलियत में दोनों ही एक दूसरे को प्यार करते है । प्रताप वहां बगीचे में पहुंचता है जहाँ अंजली सिसकियां ले रही थी. प्रताप और अंजली के नजर मिलते हैं । अंजली क्षोभ भरी नजरों से प्रताप को देखती है। और प्रताप भी माफी मांगते हुए कान पकड़ लेता है। अब वह ये सब जानबुझकर नहीं करेगा। रोहिणी प्रताप की अंजली से प्यार वाली बात बताती है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे सोचकर अंजली दुखी हो रही है।

प्रताप और अंजली के बीच प्यार का इज़हार बिना बोले ही हो जाता है । अंजली दौड़कर प्रताप को अपने बाहों में भर लेती है।

(2005 में सोची हुई लव स्टोरी का लेखांकन किया गया है)

आपको कैसा लगा? कमेंट में जरूर लिखें🙏

🖋मनीभाई नवरत्न(As a script writer)

मनीभाई की अद्वितीय चर्चा - साक्षात्कार विधा

(साक्षात्कार विधा) साक्षात्कार कर्ता : मनीलाल पटेल (मनीभाई”नवरत्न”)

manibhainavratna
मनीभाई नवरत्न की हिंदी कवितायें

मनीभाई की अद्वितीय चर्चा

मनीभाई: बहुत बहुत धन्यवाद अंकित अंकित जी आपने मेरे लिए अपना अमूल्य समय निकाला ।
अंकित जी : धन्यवाद आपको मनीभाई। आप सबसे पहले हमारे हृदय की पहले हमारे हृदय की मित्र हैं बाद में हम आप प्रोफेशनल हैं ।

मनीभाई: जी धन्यवाद ।अपने साक्षात्कार में सबसे पहले आप अपना परिचय बताइए?
अंकित जी: जी! मेरा नाम अंकित भोई “अद्वितीय “है।मेरी उम्र 23 वर्ष है। मेरा निवास छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला महासमुंद के सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा से हूँ । मेरे दादा जी के 5 पुत्र के छोटे पुत्र का पुत्र हूं । मेरे पिताजी शिक्षक हैं ।हम दो भाई बहन बहन हैं ।

मनीभाई: आपको “अद्वितीय” उपनाम किसने दी?
अंकित जी: अद्वितीय उपनाम छत्तीसगढ़ शब्द साप्ताहिक पत्रिका के संपादक श्री अवधेश अग्रवाल ने दिया है जिसे बाद में कलम की सुगंध संस्था ने भी अद्वितीय उपनाम के नाम से प्रमाण पत्र प्रदान किया है ।

मनीभाई: आप की शिक्षा कहां तक हुई है ?
अंकित जी: एम.ए. की शिक्षा पूर्ण हो चुकी है। हिंदी साहित्य में नेट क्वालीफाई हूं ।

मनीभाई : हमें आपके शौक के बारे में बताइए?
अंकित जी: मेरे शौक कैरम और बैडमिंटन खेलना है इसके अतिरिक्त मुझे रोचक उपन्यास पढ़ना अच्छा लगता है ।

मनीभाई: महज 23 वर्ष की उम्र में आपकी ऐसी क्या उपलब्धि रही जो आपको गौरवान्वित महसूस कराते हैं ?
अंकित जी: वर्ष 2011 में रामचंडी पर्व के उपलक्ष्य में फूलझर समाज से तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर साहू जी ने रजत पदक देकर सम्मानित किया। मैंने प्रांत स्तर पर कला संकाय के प्राण्वीय सूची में स्थान बनाया था ।और मेरी दूसरी उपलब्धि डिग्री के रूप में नेट को ही मानता हूं चूंकि मैंने तत्कालीन समय में छत्तीसगढ़ राज्य में शीर्षस्थ स्थान प्राप्त किया था।
इसके अलावा, रामचण्डी महाविद्यालय की ओर से सबसे कम उम्र का युवा लेखक का पुरस्कार 2016 में मिला। और अभी अभी बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान अर्णव कलश एशोसिएशन हरियाणा के द्वारा मिला।

मनीभाई: अपने इस युवा उम्र में आपकी सपना क्या है?
अंकित जी: मेरा सपना धन प्रतिष्ठा पाने की नहीं नहीं है ।वर्तमान युवाओं में जो हिंदी भाषा के प्रति दुराग्रह और अरुचि है उनके प्रति हिंदी भाषा के रुचि जागृत करना। हिंदी अध्यापन में एक नया मुकाम हासिल करना चाहता हूं ।

मनीभाई: प्यार, पैसा ,परिवार और प्रसिद्धि में किसे महत्व देते हैं ?
अंकित जी: पहली प्राथमिकता परिवार को देना चाहूंगा ।बिना परिवार के प्यार संभव ही नहीं । परिवार के बाद प्यार को रखूँगा। चूंकि प्यार के बल से दुनिया टिकी है । उसके पश्चात प्रतिष्ठा , फिर अंत में पैसा।

मनीभाई: वर्तमान साहित्य से आपकी अपेक्षा क्या है?
अंकित जी: संक्रमणकालीन परिस्थिति में साहित्य जिस दिशा में जा रहा है वहाँ प्रयोगवाद का लक्ष्य संदेश पूर्ण होना चाहिए ।मूल भाव को छोड़े को नहीं । युवाओं को प्रेरित करते हुए उनका पालन पोषण , संवर्धन करते हुए उन्हें दिशा-निर्देशन प्रदान करे।

मनीभाई: आपके पसंदीदा लेखक कौन हैं?
अंकित जी: मेरे पसंदीदा लेखक अंग्रेजी उपन्यासकार श्री चेतन भगत जी हैं । उनकी शैली में सरलता, सटीकता और आगमनात्मक है ।

मनीभाई: आपके पसंदीदा उपन्यास कौन-कौन से हैं?
अंकित जी: द थ्री मिस्टेक ऑफ़ माय लाइफ,
फाइव पॉइंट समवन , टू स्टेट आदि।

मनीभाई: अंकित जी! आप अपने जीवन का आदर्श किसे मानते हैं?
अंकित जी:मैं अपना आदर्श, शासकीय महाविद्यालय बसना के हिन्दी साहित्य के सहायक प्राध्यापक आदरणीय नंदकिशोर प्रधान को मानता हूँ , वो रिश्ते में मेरे जीजा जी भी हैं।वो स्वभाव से अत्यन्त सरल और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं ।वे सदैव मेरे सहयोग व मार्गदर्शन हेतु तत्पर होते हैं।उन्होंने कभी किसी कार्य को तुच्छ नहीं माना। संपन्न कुल में जन्म होने के बावजूद उन्होंने चित्रकारी कला से अपनी स्वयं की पहचान बनाया।

मनीभाई: आपको लेखन के प्रति रुझान कब से पैदा हुआ ?
अंकित जी: 2007 में जब मैं हाई स्कूल में था ।वहां प्रतिस्पर्धा आयोजन किया था। ढाई मिनट की तत्कालीन भाषण में ” मद्यपान तथा नशे की लत किसी भी परिवार की स्थिति को झकझोर कर रख देती है ” और वाद विवाद में ” विज्ञान वरदान या अभिशाप” टापिक था। उस समय नवमी का छात्र होते हुए भी पूरे विद्यालय में वाद-विवाद में प्रथम और तत्कालीन भाषण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तब से अभिव्यक्ति शैली और साहित्य के प्रति मेरा मेरा रुझान शुरू हुआ। इसके अलावा, मेरे दादाजी समाचार पत्र में ऐसे आंचलिक व्यक्तियों के खबर जिन्होंने कोई विशेष काम किया हो , उनके बारे में पढ़कर खुश होते थे ।यह देख मुझे प्रेरणा मिली और इच्छा थी कि मेरे दादाजी मेरा नाम अखबार में पढ़े जिससे वे मुझ पर गर्व महसूस कर सके।हालांकि मुझे जीवन भर इस बात का मलाल रहेगा कि उनकी मृत्यु के उपरांत ही लेखन कार्य प्रारंभ कर पाया।

मनीभाई: कलम की सुगंध के साहित्यकारों से क्या अपेक्षा रखते हैं ?
अंकित जी: कलम की सुगंध के साहित्यकार मुझसे हर मामले में अनुभवी हैं फिर भीे अपेक्षा रखता हूं कि वे रचना क्वालिटी पर ध्यान दें ना कि क्वांटिटी पर।
आदरणीया सरला सिंह जी , मंजू बंसल जी, श्री नवल पाल प्रभाकर जी ,संजय कौशिक”विज्ञात” जी अनीता रानी जी, मनीलाल पटेल जी, मसखरे जी, अनंतराम चौबे जी और अन्य सभी रचनाकार अपनी रचना के दम पर समाज को संदेश देते रहे। कहीं भी अश्लीलत्व या काव्यदोष ना होने पाये।

मनीभाई: आप अपने पाठक को क्या संदेश देना चाहते हैं ?
अंकित जी: जब कभी मेरी रचना या आलेख पढ़ते हैं तो उसे एक मित्र या हितैषी के रूप में न देखते हुए तटस्थ पाठक के रूप में समालोचना करें ।

मनीभाई: धन्यवाद ,अंकित जी ।आपने हमारे लिए बहुमूल्य समय निकाला ।
अंकित जी : बहुत-बहुत धन्यवाद श्रीमान! मैं भी आपका आभारी रहूँगा।
●○●●●●●●●●●●●○●●●●●●●●●●●●●●
©®मनीभाई”नवरत्न” का अंकित अद्वितीय से खास बातचीत।

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...