शनिवार, 3 मई 2025

तेरा प्यार पाके

 

तेरा प्यार पाके

तेरा प्यार पाके मैंने इस जहां को पा लिया।
अब तो कोई चाह नहीं दिल को सुकून मिल गया।
हां अब कुछ गम नहीं
कोई भी डर नहीं
जब से मिला तेरा आसरा
तब से मैं बेघर नहीं।
यह क्या कम है जो तूने मुझे दे दिया ।
तेरा प्यार पाके ….
आज भी मुझे याद है जब तुम मुझे मिली थी।
जीने की चाह न थी उस दिन ऐसी आग लगी थी।
धीरे-धीरे तूने ही वह आग बुझा दिया ।
तेरा प्यार पाके ….
आप तो जो कहे वही तो करना है ।
कर लो जितना सितम आपके दिल में रहना है ।
तेरे खातिर हर ग़म हंसकर सह लिया।
तेरा प्यार पाके …..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...