शनिवार, 3 मई 2025

दुख की घड़ियां है दो पल की

 

दुख की घड़ियां है दो पल की

दुख की घड़ियां है ,दो पल की।
फिर क्यों तेरी ,आंखें छलकी ।।
याद ना कर ,बातें कल की ….
जाने जां …जाने जां …
जानेजां …जानेजां…
माना दौर है , मुश्किल की ।
आदत नहीं तेरी ,महफिल की ।
मुस्कुरा तो जरा ,ख्वाहिश है दिल की….
जाने जां …जाने जां …
जानेजां …जानेजां…

हम भी तेरे अपने हैं ,साथ कभी न छोडेंगे।
कर ले मेरा एतबार ,रुख ना कभी मोड़ेगे ।
तुझको जो पसंद हो, ऐसा रंग घोलेंगे ।
तुमको जो ना पसंद हो ,ऐसी बात ना बोलेंगे ।
काली रतिया है दो पल की…
फिर आएंगी रातें झिलमिल की ….
याद ना कर ,बातें कल की ….
जाने जां …जाने जां …
जानेजां …जानेजां…

खा रहे हैं ये कसम ,मिलते रहेंगे हर जनम ।
प्यार ना होगा कम ,आंखें भी ना होंगे नम।।
जो तू मेरे पास है ,जिंदगी तो खास है ।
जब तू होती उदास है ,इक पल भी ना रास है ।
रास्ते हमारे मिलोंमिल की ….
फिर भी पता मंजिल की ….
मुस्कुरा तो जरा ,ख्वाहिश है दिल की ….
जाने जां …… जाने जां …..
जाने जां …… जाने जां …….

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...