शनिवार, 3 अप्रैल 2021

बेखुदी की जिंदगी- मनीभाई नवरत्न

बेखुदी की जिंदगी…

बेखुदी की जिंदगी हम जिया करते हैं।

शायद इसलिए हम पिया करते हैं ।

रही सही उम्मीदें तुझ पर अब जाती रही।
ना समझ बन गए हैं कोई सोच आती नहीं ।
मिली तुझसे जख्मों को हम सीया करते हैं ।

बेखुदी की जिंदगी…

बेशुमार दौलत क्या? हमको पता नहीं ।
बेपनाह मोहब्बत क्या ?तुमको पता नहीं।
फिर हम सा कोई फकीर ,क्यों प्यार किया करते हैं ।

कविता संग्रह
कविता संग्रह

बेखुदी की जिंदगी…

प्यार कोई कसमों को, देखती कहां है ?
दुनिया की रस्मों को, सोचती कहां है ?
दुनिया के लिए रहो प्यारी ,
दुआ दिल से दिया करते हैं ।

बेखुदी की जिंदगी…

🖋मनीभाई नवरत्न

हे दीन दयालु हे दीनानाथ- मनीभाई नवरत्न

kavita

हे दीन दयालु हे दीनानाथ
हे दीन दयालु, हे दीनानाथ !
दीन की रक्षा करलें मांगे वरदान।


हे कृपालु ,हे भोलेनाथ!


हे कृपालु , हे भोलेनाथ!
हीन की रक्षा कर ले मांगे वरदान ।


ऊंची चोटी पर तेरा वास है ।
हर तरफ शांति, उल्लास है।


छायी रहे ऐसे सदा, अमन से ये जहान।

मांगे वरदान। हे दीन दयालु….


बड़े भरोसे हैं तुझ पे प्रभु।

तू ही तन मन में तेरा ध्यान करूं।
तू ही विधि है तू ही विधान ।।

मांगे वरदान। हे दीन दयालु….


सेवक हैं तेरे, दें सेवा का मौका।
मन में उमंग , भर दें आशा का झोंका।


तेरे लिए तो प्रभु, ऊंच नीच सब समान।।

मांगे वरदान। हे दीन दयालु….

🖋मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...