गुरुवार, 28 अगस्त 2025

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिन्‍दी दिवस 14 september
हिन्‍दी दिवस

हिंदी दिवस

छोड़ो अब अंग्रेजियत को
लौट आओ हिंदी में तुम ।
जान चुके तुम्हारी विद्वता ,
अब देश बचाओ हिंदी में तुम ।

हिंदी प्रत्याशी बनके
जब मत मांगा हम लोगों का।
अपना भाई जानकर ,
दिल पिघला हम लोगों का ।


पर आज मिजाज बदल गए ,
बोली की गोली से डराते तुम।।
गाथा सुनाते देश के अंग्रेजी में
नहीं बताते हिंदी में तुम ।।

हम तो अंग्रेजी में अंधे हैं
काना बन कर तुम राज करो।
हम हिंदी है हिंदुस्तान में रहते
तुम अंग्रेज बन कर कुछ लाज करो।

ताकत जानी तुमने अंग्रेजी की
नहीं जाने हिंदी की ताकत तुम ।
अंग्रेजी में अब तक जीवित हो ।
खत्म हो जाओगे हिंदी में तुम।।

manibhainavratna
manibhai navratna

-मनीभाई नवरत्न

शनिवार, 3 मई 2025

मनीभाई के दोहे – एक सामाजिक चेतना

🌿 मनीभाई के दोहे – एक सामाजिक चेतना 🌿



लेखक: मनीभाई | श्रेणी: सामाजिक साहित्य | भाषा: हिंदी

कविता और दोहे हमारे समाज का दर्पण होते हैं। वे न केवल सुंदर भाषा में रचे जाते हैं, बल्कि समय की समस्याओं को भी उजागर करते हैं। मनीभाई द्वारा रचित ये दोहे आज के युग की उन ज्वलंत सच्चाइयों को उजागर करते हैं जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं – पर्यावरण विनाश, मानवीय संवेदनाओं का पतन, और सामाजिक दुर्व्यवहार।


🌱 मनीभाई के दोहे

(1)
जंगल मंदिर बन गए, शहर बने अब खेत।
मानव की करतूत से, पशु हुए निश्चेत।।
– प्रकृति के प्रति संवेदनहीनता का चित्रण।

(2)
तेरी भूख है हाय रे, मांस नोच कर खाय।
हिंसक पशु तू बन गया, देख थरथराय।।
– मांसाहार की बढ़ती प्रवृत्ति और उसके हिंसक स्वरूप की आलोचना।

(3)
प्रकृति रक्षक था कभी, मानव बना शैतान।
छोटे सुख की चाह में, काटे मुर्गा श्वान।।
– तात्कालिक सुखों के लिए पशुओं की बलि देना, मानवता पर प्रश्नचिह्न।

(4)
प्रीत तोड़ता आज तू, मानव से अविश्वास।
कभी सँजोई सृष्टि को, खेल रहा विनाश।।
– सामाजिक रिश्तों में दरार और पृथ्वी के साथ विश्वासघात।

(5)
चुगली होती औषधि, मरहम जैसा काम।
परनिंदा में सुख मिले, निज निंदा श्रीधाम।।
– कटाक्ष है उन लोगों पर जो दूसरों की निंदा में ही आनंद पाते हैं।


📚 निष्कर्ष:

मनीभाई के ये दोहे न केवल सुंदर साहित्यिक रचना हैं, बल्कि वे समाज के लिए आईना हैं। इनमें वह पीड़ा भी है जो एक संवेदनशील हृदय आज के समय में अनुभव करता है। हमें इन दोहों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने व्यवहार, सोच और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिए।

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 1

हाइकु अर्द्धशतक

१/
बसंत नाचे
गाये गीत फाग के
प्रेम राग के।

२/
बासंती चिट्ठी
संवदिया बन के
आया बयार।

३/  बासंती  हवा  

रंग  बिखर गया।

निखर गया।

४/
फलक तले

खिले सरसों फुल
बसंत पले।

५/
पी का दीदार
नशा ज्यों हो शराब
दिल गुलाब ।

६/ नदिया तीर
खड़ा है जो गंभीर
शिव मंदिर।

७/ मस्जिद पर
अल्लाहु अकबर
रब का घर ।

८/ हर जगह
वाहेगुरू फतह
जै गुरूद्वारा।  

९/ गली चौबारा
मंदिर है मस्जिद
है गुरूद्वारा।

१०/ पिय दर्शन
हिय घंटी वादन
जिय प्रसन्न।

११/
कहाँ है रब?
सुनता क्या अजान?
मैं अनजान।

१२/
वात्सल्य मूर्ति
बनी जग विद्रोही
बेटा हेतु माँ।।

१३/
पिता की डाँट
कड़ुवी गोली सम
प्रेम का ढंग।

१४/ भाई बहन
चाहे मां पिता पर
एकाधिकार।

१५/
नारी की हठ
जैसे लक्ष्मण रेखा
दृढ़ अकाट्य।

१६/ कठिन श्रम
पुरूष का श्रृंगार
काहे को शर्म।  

१७/ छोड़ती घर
बेटी बाबुल घर
बसाने घर।

१८/ पति है सखा
जीवन करे साझा
हर मोड़ पे।

१९/ भेजा ना पत्र
जो नैन भाखा जाना
वो मेरा मित्र।

२०/ जीने की कला
मैंने गले में डाला
प्यार की माला।
 

 २१/ सच्चा सहारा
ज्यों नाव मझदार
वो परिवार।

२२/
पंछी है मन
चाहे खुली गगन
शांत निर्जन।

२३/ पंछी आशियाँ
झुलसने लगे हैं
ये बर्बादियाँ।

२४/ स्वप्न गठरी
बांध खड़ा कतार
देश बेकार।  

२५/ गगन खोज
उड़ाने को सपने
तू हर रोज।

२६/ रूप आकृति
विविध रंग प्रकृति
फैली विस्तृत।

२७/ मन हर्षाये
सौरभ बिखराये।
शाख में फूल।

२८/ तरू नाचता,
हावभाव कमाल
हवा दे ताल।

२९/ दर्पण पानी
सजती मनमानी
कमल रानी।

३०/ सरिता धार ।
पर्वत शिला मार
चली हुंकार।   

३१/ दीन के द्वार
खुशी आये बनके
ईद की चांद।

३२/
आग का गोला
सृष्टि का है इंजन
देता जीवन ।

३३/
चांदनी रात
नदी खिलखिलाके
दिखाये दांत।

३४/ सृष्टि के स्तम्भ
निहारिका बनाते
तारे पालते।

३५/ कल का युग
घिरा विज्ञान साया
ईश्वर माया ।

३६/
अहं का भाव
दौड़ाता दिन रात
बुझे ना तृषा ।


३७/                    

ऐसा हो कर्म
लोभ तृषा से दूर
मोक्ष हो धर्म।

३८/ अंत अध्याय
जीव बंधनमुक्त
मोक्ष पर्याय ।।

३९/                     
करते युद्ध
लपेट ध्वज कफन
वीर जवान।

४०/
होकर जुदा
मिटा लो सब भ्रांति
सहज शांति।

४१/ महिमा
वही गाये जो जाने
भूख की पीड़ा।


४२/ रक्त रंजित
हिमालय की भूमि
वीर लाल से।

४३/ देखे विनाश,
विकास आस लिए
मौन है धरा।

४४/ चमक उठी~
नैनों में बन मोती
प्रेम की ज्योति।

४५/ मृत्युशय्या में~
चलचित्र उभरे
स्मृति  रेखाएं।

४६/ क्षितिज पर~
भू अंबर मिलन।
हो आलिंगन।

४७/ सब अकेला~
सिखाती अनायास
वियोग बेला।

४८/ छाये बसंत
खिलता पुष्पकली
झूमे भ्रमर।  

४९/ बंधी है पुष्प
काटें सलाखों बीच
विकल चुप।

५०/ मधुबन में~
पुष्प है गोपबाला
कृष्ण भ्रमर।

यूं तो हर किसी का होता है एक परिवार

🌟 यह जीवन - मनीभाई नवरत्न 🌟

यूं तो हर किसी का होता है एक परिवार,
पर मेरा परिवार है यह सारा संसार।

कभी उलझी हुई, कभी सुलझी हुई,
चारों ओर बिछी हुई, लोगों के प्यार ने हमें पाला।

यह जीवन जैसे मकड़ी का जाला,
जिसका सिरा हमें न मिला।


कभी खिलती हुई, कभी सिमटती हुई,
खुशबू से महकती हुई, धरती माँ ने मुझमें जान डाला।

यह जीवन जैसे फूलों की माला,
जिसका सिरा हमें न मिला।


कभी सुलगती हुई, कभी बुझती हुई,
खुशियों से चहकती हुई, दोस्तों का बोलबाला।

यह जीवन जैसे ग़मों का निवाला,
जिसका सिरा हमें न मिला।


यह जीवन जैसे लावारिस सा,
यह जीवन जैसे आँखों की बारिश सा।

यह जीवन जैसे मेरी गुजारिश सा,
जिसका सिरा हमें न मिला।

काम को काम सिखाता है - मनीभाई नवरत्न

🌟 काम को काम सिखाता है - मनीभाई नवरत्न 🌟

लेखक: मनीभाई नवरत्न
श्रेणी: प्रेरणादायक कविता / जीवन के अनुभव / व्यक्तिगत विकास
टैग्स: आत्मनिर्भरता, संघर्ष, सफलता, प्रेरणा, No Pain No Gain


✨ कविता का उद्देश्य:

हमारी जिंदगी में सफलता और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का रास्ता कभी आसान नहीं होता। संघर्ष के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन जब तक हम अपने कार्यों में संजीदगी और कड़ी मेहनत नहीं लगाते, तब तक परिणाम की उम्मीद भी बेमानी होती है। "काम को काम सिखाता है" यही बात इस कविता में प्रतिध्वनित होती है। यह कविता हमें यह समझने की प्रेरणा देती है कि किसी भी कठिनाई का सामना करने के लिए हमें सबसे पहले खुद पर विश्वास और मेहनत करना होगा।


🎶 काम को काम सिखाता है - कविता 🎶

काम ही काम सिखाता है,
नाम ही नाम कमाता है।
आदमी जब खुद ही जागे,
हर राह खुद बनाता है।

अपना काम आप करो,
हर काम को तमाम करो।
No pain, no gain. Try again. ✊


कांटे से कांटा निकलता,
लोहा ही लोहा काटता।
जो खुद को नहीं संभाले,
वही खुद को मात देता।

बातों को समझा करो,
भीतर ही न उलझा करो।
No pain, no gain. Try again. 🔁


बातों से बात बढ़ती है,
हाथों से हाथ मिलते हैं।
भीड़ में खोने वाला ही,
अकेला सा दिल रखते हैं।

रास्ता न जाम करो,
सबको नमस्ते-सलाम करो।
No pain, no gain. Try again. 🌈


📌 कविता का संदेश:

यह कविता हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है:

  1. आत्मनिर्भरता और मेहनत: यह संदेश देता है कि हमें अपना काम खुद करना चाहिए और दूसरों पर निर्भर होने के बजाय अपने रास्ते खुद बनाना चाहिए।

  2. संघर्ष और सफलता: बिना संघर्ष के सफलता प्राप्त नहीं होती। इसलिए हर असफलता से कुछ नया सीखते हुए, हमें अपनी कोशिशों को बार-बार जारी रखना चाहिए।

  3. सम्मान और सहयोग: सफलता का रास्ता केवल व्यक्तिगत प्रयास से नहीं, बल्कि दूसरों के साथ मिलकर काम करने से भी होता है।

  4. प्रकृति और संतुलन: हर कदम में संयम और समझदारी का होना जरूरी है, तभी हम जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।


📝 अंतिम विचार:

"No pain, no gain" — बिना कड़ी मेहनत के किसी भी उद्देश्य को पूरा नहीं किया जा सकता। इस कविता का संदेश स्पष्ट है कि अगर हम अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो हमें मेहनत, संघर्ष, और धैर्य के साथ अपनी राह पर आगे बढ़ना होगा।

🎶 स्काउट जम्बूरी गीत – एकता, सेवा और प्रकृति का संदेश 🎶

🎶 स्काउट जम्बूरी गीत – एकता, सेवा और प्रकृति का संदेश 🎶

लेखक: मनीलाल पटेल , HWB Mahasamund
श्रेणी: स्काउट गाइड / देशभक्ति गीत / प्रेरणादायक गीत
टैग्स: स्काउट गीत, जम्बूरी गीत, सेवा भाव गीत, पर्यावरण गीत, Scout Guide Song in Hindi


✨ भूमिका

स्काउट-गाइड आंदोलन केवल एक प्रशिक्षण पद्धति नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन मूल्य है जो सेवा, अनुशासन, एकता और प्रकृति प्रेम को आत्मसात करता है। स्काउट जम्बूरी जैसे आयोजनों में गाए जाने वाले गीत इन आदर्शों को हृदय से जोड़ते हैं।
यह "स्काउट जम्बूरी गीत" इन्हीं मूल्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक रचना है, जो बच्चों, युवाओं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।


🎵 स्काउट जम्बूरी गीत (Scout Jamboree Geet in Hindi)

जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…


सबसे अपना गहरा नाता है,
सबसे अपनी है प्रीति।
आओ एक-दूजे को मान दें,
समझें सबकी संस्कृति।।

जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…


स्काउट-गाइड सिखाता हमको,
अनुशासन का पाठ।
कर्तव्य, साहस, निष्ठा का,
जीवन भर हो साथ।।

प्रेम, करुणा और सहयोग,
हो जीवन की धुरी।
मिल जुल कर मिटाएं,
मिटा के आपस की दूरी।।

जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…


कदम बढ़ाएं देश हेतु,
हर दिन हो नव निर्माण।
हम बनें सच्चे नागरिक,
यही हो सच्चा मान।।

हर दिल में हो नेकी,
जलता सत्य-विचार।
बंधुत्व, सौहार्द से बनाएं,
अपना सदव्यवहार।।

जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…


हरियाली से रक्षित हो,
धरती मां का आँचल।
वृक्ष लगाएं, जल बचाएं,
नदियाँ बहे कलकल।।

झीलें, पर्वत, जंगल सब,
हमको दें पुकार।
संयम का लें संकल्प,
लालच का हो संहार।।

हम सबको याद रहे,
आज प्रकृति रक्षा जरूरी।।

जम्बूरी….. मिलके रहना सिखाए…
जम्बूरी….. सेवा भाव जगाए…


🌿 गीत का उद्देश्य

इस गीत का मूल उद्देश्य है:

  • समाज में सेवा भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करना

  • प्रकृति संरक्षण का महत्व समझाना

  • अनुशासन और कर्तव्यपरायणता को जीवन में लागू करना

  • बच्चों व युवाओं में देशभक्ति और संस्कारों की भावना विकसित करना


📌 इस गीत का उपयोग कहां करें?

  • स्काउट-गाइड शिविरों और जम्बूरी कार्यक्रमों में

  • स्कूल असेंबली, सांस्कृतिक आयोजन या विशेष दिनों पर

  • पर्यावरण जागरूकता अभियान में

  • राष्ट्र निर्माण विषयक आयोजनों में प्रेरणादायक गीत के रूप में

जब जिंदगी की हो जाएगी छुट्टी

 

जब जिंदगी की हो जाएगी छुट्टी

जब जिंदगी की हो जाएगी छुट्टी ।

तब तू नहीं मैं नहीं रह जाएगी मिट्टी।

प्यार की फैली है खुशबू इस जहां में ।
कल बदल जाएगी क्या रखा है इस समां में ।
जाना होगा तुझे सब छोड़कर
भेज दे वह जब बुलावे की चिट्ठी ।

अपने करीब के माहौल को फिर से सजा लो।
कल क्या होगा किसने जाना आओ मजा लो ।
ढूंढे है तूने सुख चैन क्या वे मिलेंगे तुझे कभी।
जिंदगी की जब हो जाएगी छुट्टी

🖋मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...