शनिवार, 3 मई 2025

यूं तो हर किसी का होता है एक परिवार

🌟 यह जीवन - मनीभाई नवरत्न 🌟

यूं तो हर किसी का होता है एक परिवार,
पर मेरा परिवार है यह सारा संसार।

कभी उलझी हुई, कभी सुलझी हुई,
चारों ओर बिछी हुई, लोगों के प्यार ने हमें पाला।

यह जीवन जैसे मकड़ी का जाला,
जिसका सिरा हमें न मिला।


कभी खिलती हुई, कभी सिमटती हुई,
खुशबू से महकती हुई, धरती माँ ने मुझमें जान डाला।

यह जीवन जैसे फूलों की माला,
जिसका सिरा हमें न मिला।


कभी सुलगती हुई, कभी बुझती हुई,
खुशियों से चहकती हुई, दोस्तों का बोलबाला।

यह जीवन जैसे ग़मों का निवाला,
जिसका सिरा हमें न मिला।


यह जीवन जैसे लावारिस सा,
यह जीवन जैसे आँखों की बारिश सा।

यह जीवन जैसे मेरी गुजारिश सा,
जिसका सिरा हमें न मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...