शनिवार, 3 मई 2025

मोहब्बत की क्या होती जादु

 

मोहब्बत की क्या होती जादु

मोहब्बत की क्या होती जादु,
समझ ना पाया कोई इसे ।
सबको कर जाती बेकाबू ,
पुकार आया ये दिल से ।

प्यार कैसी है बादल ?
उड़ती रहती है आसमां में ।
सब के दिलों में छाया रहता
बरसे इस जहां में ।
जब वह दिखे पल रुके
हर लम्हा बीते मुश्किल से ।
मोहब्बत की ….


प्यार कैसी है आज?
यह तो दिल जलाए ।
धुआं निकले हैं सीने में
जब वह दूरियां बढ़ाएं ।
यह ना बुझे कुछ ना सुझे
लगे कभी कातिल से ।
मोहब्बत की ….


प्यार कैसी है पानी ?
होती इसमें जिंदगानी .
हो जाए समां सुहानी
छुपी है सबकी कहानी ।
बढ़ जाये बाढ़ आए
डुब जाये सलिल  से ।
मोहब्बत की ……

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...