शनिवार, 3 मई 2025

ओ मेरे दिल के हूजूर

 


ओ मेरे दिल के हूजूर

हां मैं हूँ ,तुमसे दूर
पर मैं हूँ, बेकसूर ।
मुझे परवाह है तुम सबकी
इसीलिए मैंने ये कदम ली
मुझे बेवफ़ा ना समझना

मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर ।
ओ मेरे दिल के हूजूर……..

वादा किया था जो तुमसे
चांद तारे तोड़ लाऊंगा ।
दुनिया भर की खुशी को
तेरे कदमों में बिछाऊंगा ।
तू भूल गई है शायद सब
पर मैं ना अब तक भूला हूं ….
मुझे बेवफ़ा ना समझना

मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर ।
ओ मेरे दिल के हूजूर……..

है तू घर की आबरू,
मेरे हृदय की रानी है ।
तेरे सपने हैं अधूरे से ,
कुछ चाहत भी पुरानी है ।
छोड़ो आया हूं मैं ,
कलेजे के टुकड़ों को ।
मेरे हिस्से के प्यार दे देना तू ।

मुझे बेवफ़ा ना समझना
मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर ।
ओ मेरे दिल के हूजूर……..

जानूं तुझे तकलीफ होती है ।
पर हमारी तकदीर ऐसी होती है ।
मेरी जिंदगी छोड़ आया तेरे पास
जल्दी से आऊंगा, कर ले विश्वास ।
आस जगाए रखना अपने दिल में ,
नैन बिछाए रखना, है ये आरजू…..
मुझे बेवफ़ा ना समझना
मैं फर्ज़ से हूँ मजबूर ।
ओ मेरे दिल के हूजूर……..

रचना:- मनीभाई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...