कविता "बाबा गाडगे का जीवन" में संत बाबा गाडगे की जीवनशैली और उनके योगदान को दर्शाया गया है। यह उनकी सच्ची सेवा भाव और भौतिक संपदा के प्रति उदासीनता पर आधारित है।
दान और सेवा: बाबा गाडगे ने अपनी संपत्ति का उपयोग जनसेवा में किया और अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं का त्याग किया और जरूरतमंदों की मदद करने को प्राथमिकता दी।
रूढ़ियों का विरोध: वे अंधविश्वास और सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ थे, और उन्होंने ज्ञान का प्रचार करते हुए लोगों को दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
सादा जीवन: उनकी जीवनशैली बेहद सरल थी। उन्होंने साधारण जीवन व्यतीत किया और भजन-कीर्तन में लीन रहे।
मानवता का प्रचार: बाबा गाडगे का एकमात्र उद्देश्य दीन-दुखियों की सेवा करना था। वे आडंबर और धन के पीछे भागने वालों के खिलाफ थे और मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते थे।
पशु बलि का विरोध: उन्होंने पशु बलि के खिलाफ आवाज उठाई और धार्मिक शोषण के खिलाफ खड़े हुए, जिससे समाज में जागरूकता आई।
कविता अंततः यह संदेश देती है कि संत बाबा गाडगे का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है और हमें अपने जीवन को सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलाने का संकल्प लेना चाहिए।
बाबा गाडगे का जीवन / मनीभाई नवरत्न
धन दौलत चाहे रुपया पैसा
भौतिक संपदा हो भरपूर।
जनसेवा में लगा दो मनुवा
दान करो, बनके सच्चे सूर।
देखो,बाबा गाडगे का जीवन
भीख मांगा पर किया समर्पण
दिया सर्वस्व लोक सेवा हेतु
जो भी रहा अपना अर्जन ।।
नहीं बनवाई अपनी कुटिया
बीता दिया जीवन तरु तल।
एक बर्तन से ही खाना पीना
उसी से करते भजन कीर्तन
अनपढ़ गोदड़े वाला बाबा।
रूढ़ियों से रहते कोसों दूर।
ज्ञान का वो अलख जगाके
दुर्व्यसनों को करते नामंजूर।
संत तेरा था एकमात्र ध्येय
हो दीन-दुखियों की सेवा।
आडंबर के खिलाफ सदैव
और जाने दरिद्र एक देवा।
अमीर की हाय हाय पैसा
माया में लिपटे आजीवन।
फकीर संत आप महान हो
बना दी मुफ्त यात्री भवन।
पशु कोई भोजन नहीं है
ये जानने लगा ,जन जन।
पशुबलि के वे घोर विरोधी
दूर हुआ धार्मिक शोषण।
सत्य मार्ग पर चल रहा
‘गाडगे महाराज मिशन’ ।
मानवता मूर्तिमान करे
अर्पित करो संपूर्ण जीवन।
- मनीभाई नवरत्न