शनिवार, 3 मई 2025

मैं ऩवासाज तू ही मेरा नवाज

 

मैं ऩवासाज तू ही मेरा नवाज

कोरे कागज पे करूं,
तारीफों से तेरा साज।
हमराही तू मेरा
तू ही …मेरा नवाज।
रुचता नहीं मुझे
अब कोई काज
जब से बना हूं
मैं नवासाज।
(नवासाज )x3 मैं नवासाज .
तू ही …मेरा नवाज ।
तू ही अब मेरी रोजी
तुझसे ही जुटेगी रोटी
एहसान तेरा मुझ पे..
बस मेरी.. नसीब छोटी।
कभी तो भरेगा ,
दामन खुशियों से
कभी तो करेगी
ये दुनिया नाज .
(नवासाज )x3मैं नवासाज
तू ही मेरा नवाज ।

घड़ी ..मुझसे बोले
काहे, पर ना खोले ।
आंखों में बसे तेरे ,
अंगारे और शोले।
हौंसलों की चाबी
जरा कस ले ..
उम्मीदों से टिकी
है दुनिया आज ।
(नवासाज) x3 मैं नवासाज
तू ही मेरा नवाज।

मनीभाई नवरत्न

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...