ओ सजनी चली आ मेरे द्वार
मेघ ने गाई है मल्हार ,
सावन की आई है बहार।
रह ना जाये अधूरा मेरा प्यार,
ओ सजनी, चली आ चली आ मेरे द्वार।
कोयल कूके , मन हिलोरे खाये जाये।
बार बार राह निहारुं, अब तो आ जाये।
खबर लूं तेरे, अब तो दरस दें एक बार।
ओ सजनी, चली आ चली आ मेरे द्वार।
बसंत ने मारी पिचकारी, लगा प्रेम का रंग।
चाल मेरी मतवाली हुई, पी गया कैसा भंग।
छोड़ दूं मैं रीत जग की, तोड़ सारी दीवार।
ओ सजनी, चली आ चली आ मेरे द्वार।
- मनीभाई नवरत्न
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें