शनिवार, 3 मई 2025

चाहा है तुमको यह बात मेरी मान

 

चाहा है तुमको यह बात मेरी मान

चाहा है तुमको यह बात मेरी मान ।
हो सके तो माफ करना मेरी जान ।

पहली बार मिला था जब तुम थे सोई ।
तब से तुमने मुझ पर प्यार की बीज बोई ।
जब मैं सोता हूं तब दिल हो जाता बेचैन ।
जब तुम सामने आती तो देख ना पाती नैन।
तुमको देखा तो मैंने यह जाना ।
तुम हो सबसे सुंदर मैंने ये माना ।
दिल धक धक करता है तुम्हारी यादों में ।
जब मैं तुम्हें देखूं लगता है तुम बाहों में ।
चाहा है तुम को यह बात मेरी मान।।

-मनीभाई नवरत्न

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...