शनिवार, 3 मई 2025

तुम फिर मिले ऐसे

 

तुम फिर मिले ऐसे

तुम फिर मिले ऐसे ,
जैसे नदियां समंदर
धरती अंबर जैसे ।
तुम फिर खिले ऐसे
जैसे दिन से शाम रात
इंद्रधनुषी रंग सात जैसे ।


उजली सुबह की रोशनी तुमसे ।
पगली पवन की खुशबू तुमसे ।
तुम से ही यह बनी हो जैसे ।
तुम फिर मिले ऐसे ।
तुम फिर मिले ऐसे
जैसे सुर से ताल
फूल और बाल जैसे ।


तुम फिर खिले हैं ऐसे
जैसे भंवरे से कलियां
धूप से छैइयां  जैसे।
आसमा की आसमानी तुमसे ।
मौसम की रवानी तुमसे।
तुम से ही यह बनी हो जैसे ।

तुम फिर मिले ऐसे ।
तुम फिर मिले ऐसे
जैसे प्यासे को पानी
राजा को रानी जैसे ।
तुम फिर खिले ऐसे ।
जैसे होठों में मुस्कान ।
मंदिर में भगवान हे जैसे ।
अरमानों की बरसात तुमसे ।
ख्वाबों की बारात तुमसे ।
तुम से ही यह बनी हो जैसे
तुम फिर मिले ऐसे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...