खो दिया मैंने पाके तुझे
खो दिया मैंने पाके तुझे ।
इस से अच्छा यह होता मिलती ना तू मुझे ।
कोई तरकीब अब ना मुझको सुझे।
इस से अच्छा यह होता मिलती है ना तू मुझे ।
होश मैंने खो दिया ,सुकून मैंने खो दिया।
जोश मैंने खो दिया जुनून मैंने खो दिया ।
खो दिया है मैंने तुझसा कीमती धन ,
अब एक पल भी मुझसे ना रुचे।
गुमसुम हो गए सब ओझल हो गए सब ।
जिंदगी भी पहले से बोझल हो गई अब।
बेआबरू होकर बैठा हूं कोने में
कल क्या हो मेरे साथ कुछ ना कुछ ना बुझे ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें