शनिवार, 3 मई 2025

दिल तो मेरा यही चाहता है

 

दिल तो मेरा यही चाहता है

दिल तो मेरा यही चाहता है ।
तू अपनी हो , रब से यही मांगता है।

तिरछी नजरों से जाने क्या कर दी तूने?
तुझ पर डूबा हूं मैं , चैन खो दिया मैंने।
अकेले में ये आहें भरता है ।
दिल तो मेरा यही चाहता है….

तू सामने होती हर अदा बदलता हूं ।
तेरे करीब मैं न जाने क्यों बहकता हूं ?
यह असर मुझे प्यार का लगता है ।
दिल तो मेरा यही चाहता है …

पास आने में कैसे डरूँ मैं
कोई बतादे कैसे करूं मैं।
सुन ले आंखों की बातें यह कुछ कहता है।
दिल तो मेरा यही चाहता है….

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...