तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी
तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी
तूने भुला दिया यार को ,कैसी हो दीवानी ?
कल जो अपना रहा ,आज हुई वह बेगानी ।
चांदनी …चांदनी ……बन जाओ मेरी रानी।
छोड़ो मनमानी ।।
एक सफर है, एक जहां है, एक ही रास्ता ।
तूने ही जो साथ छोड़ा तो मेरा क्या वास्ता ?
क्या गुनाह रहा जो, कर रही हो बेईमानी ।।
चांदनी…. चांदनी…. बन जाओ मेरी रानी ।
छोड़ो मनमानी ।।
कसमें लिए थे जो रब के सामने।
ना तोड़ो उन कसमों को सबके सामने।।
जानबूझकर बनती हो क्यों अनजानी?
चांदनी …चांदनी ….बन जाओ मेरी रानी ।
छोड़ो मनमानी।।
तूने भुला दिया…..
तेरे बिना ये सारा मंजर अधूरा लगे,
तेरी हँसी के बिना हर सफर अधूरा लगे।
मेरे ख्वाबों में तू, मेरी बातों में तू,
फिर भी तू क्यों इतनी दूर सी लगे?
तेरी चुप्पी भी अब लगती है कहानी,
चांदनी... चांदनी... बन जाओ मेरी रानी,
छोड़ो मनमानी।।
- मनीभाई नवरत्न
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें