शनिवार, 3 मई 2025

आंखों से दूर हो दिल से दूर नहीं

आंखों से दूर हो, .......दिल से दूर नहीं ।।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।


मन तड़पता है तेरी यादों में,

होश मेरा जब खोता है।

चैन ढूंढता है ये किताबों में,

सारा जग जब सोता है।


इसी आस पर बेचैनी मिटे,

तुम मशहूर हो — पर मुझ-सा मजबूर नहीं।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।


हमारा क्या है सनम?

बस सांसों की डोर है थमी।

कट जाएंगे ऐसे ही

अब हर रंगीली शाम धीमी-।।


पल-पल हम मरते रहे,

दर्द जुदाई सहते रहे।

और कहते रहे —

"होगा मेरा कसूर, पर तेरा जरूर नहीं!"


आंखों से दूर हो, दिल से दूर नहीं ।।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।



तेरी खामोशी भी कुछ कहती है,

मैं हर लफ्ज़ वो सुन लेता हूँ।

तेरे बिन अधूरी है ये दुनिया,

मैं ख्वाबों में ही जी लेता हूँ।


तेरी हँसी की खनक सुनने को,

हर रोज़ मेरा दिल मजबूर सही।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।

आंखों से दूर हो, दिल से दूर नहीं।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...