शनिवार, 3 मई 2025

मोहब्बत हुआ है हमको

 

मोहब्बत हुआ है हमको

मोहब्बत हुआ है हमको जरूरत नहीं किसी का ।
शरारत हुआ है हमको इजाजत नहीं किसी का ।

अब तो सुहानी रातें होंगी ।
महबूब से प्यारी बातें होंगी ।
झुकेगी नहीं हमारी प्यार काबिलियत हमारी जोड़ी का
मोहब्बत हुआ है हमको जरूरत नहीं किसी का ।

चैन से बिता सकेंगे अब रात दिन ।
एक पल भी जी ना सकेंगे तेरे बिन।
ऐसे ही प्यार में इजहार हुआ हम दोनों का
मोहब्बत हुआ है….

दिलबर ने दिल से मेरे दिल को आँका है।
मैंने भी इन आँखो से उनके दिल को झाँका है।
अब तो इंतजार है दिलबर से मुलाकात का।
मोहब्बत  हुआ है ….

मनीभाई नवरत्न

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...