शनिवार, 3 मई 2025

इश्क तुझे मेरे साथ ऐसा ना करना था

 

इश्क तुझे मेरे साथ ऐसा ना करना था

चैन लिया, दर्द दिया
यादों में आंखे भर दिया .

दो पल ही सही, संग मेरे चलना था ।
इश्क तुझे, मेरे साथ,ऐसा ना करना था।

अभी अभी तो, दोस्ती हुई थी
खुलके मैंने ,बातें ना की थी
बुझ गया दीया ,रोशनी से पहले
उजाले मेरे , रातें ना थी
धुआं धुआं ,मैं हुआ ,अधूरा ना जलना था।

इश्क तुझे मेरे साथ, ऐसा ना करना था।

तुमसे ही तो जीने की वजह मिली थी
तुम ही नहीं तो जीना क्या?
बुझती नहीं प्यास इन आंखो की,
तुम ही नहीं तो ,पीना क्या?
हाथ मेरा थामा क्यों ? जब सफ़र में छोड़ना था।

इश्क तुझे ,मेरे साथ, ऐसा ना करना था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...