शनिवार, 3 मई 2025

उसमें सादगी है उसमें ताजगी है

 

उसमें सादगी है उसमें ताजगी  है

उसमें सादगी है उसमें ताजगी  है ।
वह कर देती मुझे दीवाना उसमें दीवानगी है ।
राहों में जब कदम मिल जाते थे ।
नजर मिल जाती थी दिल मिल जाते थे ।
रातों में जो सितारे खिल जाते थे।
वो आती मिलने और मन खिल जाते थे।
मैं लुटाऊँ उसमे प्यार ऐसा,
मानो मेरी यह अदाएगी है।।
बाहों में जब हम मिल जाते थे ।
गम गल जाते और मरहम मिल जाते थे ।
बागों में जब कलियां खिल जाते थे ।
वह लगते महकने और तन खिल जाते थे ।
मैं मिटाऊं उसमें खुद को ऐसा ,
मानो वह मेरी जिंदगी है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...