शनिवार, 3 मई 2025

तुम एक अनार हम सौ बीमार

तुम एक अनार हम सौ बीमार

तुम एक अनार ,हम सौ बीमार ।
किसको चाहोगी यार किसको दोगी प्यार ।।
हम एक थैली के चट्टे बट्टे ।
कुछ कुछ मीठें कुछ है खट्टे ।
एक एक की रग जान लो,
फिर करना इकरार ।।
यूं तो एक और एक ग्यारह होते हैं ,
पर इस बात से सब किनारा होते हैं।
कौन होगा सहारा ,करोगी किसको किनारा ,
इसका है इंतजार।।
हां एक हाथ से ताली नहीं बजती,
पर एक म्यान में दो तलवार नहीं रहती।
सबको एक आंख से देखूँ मगर
सबको करूं तकरार ।।
मैं एक अनार तुम सौ बीमार ।
सबको करूं बेकरार सबको करूँ इनकार।।

  • मनीभाई “नवरत्न”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...