शनिवार, 3 मई 2025

धरती से धुआं उड़े

 

धरती  से धुआं उड़े

धरती  से धुआं उड़े ,छुले वो आसमां को ।
मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।

आज जागे हैं ऐसी तमन्ना ऐसी आशा ।
आज भागे हैं मन से बहाना ,  निराशा ।
अब  मैं ना ठहर पाऊं, फैलाके रख दूं अपनी बाहों को ।
मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।

सबसे आगे होकर सबको राहे बताऊं ।
सबको संग  लेकर मंजिल तक जाऊं।
अब ये कोशिश इरादा ।
अब  ये ख्वाहिश वादा।
कि मैं ना अब  बैठूं  रोककर अपनी आंहो को ।
मैं भी उड़ जाऊं छू लूं इस जहां को ।

धरती से धुआं उड़े ……

तुम फिर मिले ऐसे

 

तुम फिर मिले ऐसे

तुम फिर मिले ऐसे ,
जैसे नदियां समंदर
धरती अंबर जैसे ।
तुम फिर खिले ऐसे
जैसे दिन से शाम रात
इंद्रधनुषी रंग सात जैसे ।


उजली सुबह की रोशनी तुमसे ।
पगली पवन की खुशबू तुमसे ।
तुम से ही यह बनी हो जैसे ।
तुम फिर मिले ऐसे ।
तुम फिर मिले ऐसे
जैसे सुर से ताल
फूल और बाल जैसे ।


तुम फिर खिले हैं ऐसे
जैसे भंवरे से कलियां
धूप से छैइयां  जैसे।
आसमा की आसमानी तुमसे ।
मौसम की रवानी तुमसे।
तुम से ही यह बनी हो जैसे ।

तुम फिर मिले ऐसे ।
तुम फिर मिले ऐसे
जैसे प्यासे को पानी
राजा को रानी जैसे ।
तुम फिर खिले ऐसे ।
जैसे होठों में मुस्कान ।
मंदिर में भगवान हे जैसे ।
अरमानों की बरसात तुमसे ।
ख्वाबों की बारात तुमसे ।
तुम से ही यह बनी हो जैसे
तुम फिर मिले ऐसे

लबों से कह दे आज तू

 

लबों से कह दे आज तू

लबों से कह दे आज तू।
दिल से कर दे प्यार तू।
आंखों से कर दे इशारा तू
कुछ भी कर ले हमारा तू।
कब से कहा आज फिर कहता हूं ।
मैं तो तेरे दिल में रहता हूं ।।

मुझसे इस तरह बेरुखी हो जाएंगे ।
कसम तुम्हारी हम तो चले जाएंगे ।
आप जो दिल हमारे कर जाएंगे ।
हम तेरे लिए कुछ भी कर जाएंगे ।
जानेमन मैं तेरे हर अदा पर मरता हूं ।।

तेरी हर जादू मुझ पर छाने लगा है ।
तेरी हर बात में मुझे को भाने लगा है ।
तेरी रंगरूप ख्वाब  दिखाने लगा है।
अब हम दम मेरा मन गाने लगा है।
मैं तुमसे ही मोहब्बत करता हूं ।।
मैं तो तेरे दिल में रहता हूं ।।।

लबों से कह दे आज तू

भीगे भीगे राहों में भीगे भीगे हम

 

भीगे भीगे राहों में भीगे भीगे हम

भीगे भीगे राहों में भीगे भीगे हम।
हाथों में हाथ लेकर चले संग संग।
ओ मेरे सनम …ओ मेरे सनम …
भर रही रगों में मोहब्बत की रंग ।
संभल कैसे पाऊं करें मुझको तंग
ओ मेरे सनम …ओ मेरे सनम …


आज बातें बन जायेगी वो अपनी हो जायेगी ।
लगता है ऐसे वो बाहों में आ जायेगी ।
देर ना कर हम पे मर निकला जाए दम।
ओ मेरे सनम …ओ मेरे सनम ….


कह तो रही है गिरती पानी ।
तू मेरा राजा मैं तेरी रानी ।
कैसे बताऊं हाल ए दिल
ना कह सकूं मैं इसकी कहानी ।
मैं डर जाऊं हां मर जाऊं क्या असर है कम ।
ओ मेरे सनम… ओ मेरे सनम ….


प्यार जो किया है तो इजहार करूंगा ।
यह राज बताने में ना देर करूंगा ।
साथ दे जो अगर तो आगे बढूंगा ।
हां पहचान मिल गई वह मान गई , मिट गए हैं गम ।
ओ मेरे सनम ….ओ मेरे सनम ….

मोहब्बत की क्या होती जादु

 

मोहब्बत की क्या होती जादु

मोहब्बत की क्या होती जादु,
समझ ना पाया कोई इसे ।
सबको कर जाती बेकाबू ,
पुकार आया ये दिल से ।

प्यार कैसी है बादल ?
उड़ती रहती है आसमां में ।
सब के दिलों में छाया रहता
बरसे इस जहां में ।
जब वह दिखे पल रुके
हर लम्हा बीते मुश्किल से ।
मोहब्बत की ….


प्यार कैसी है आज?
यह तो दिल जलाए ।
धुआं निकले हैं सीने में
जब वह दूरियां बढ़ाएं ।
यह ना बुझे कुछ ना सुझे
लगे कभी कातिल से ।
मोहब्बत की ….


प्यार कैसी है पानी ?
होती इसमें जिंदगानी .
हो जाए समां सुहानी
छुपी है सबकी कहानी ।
बढ़ जाये बाढ़ आए
डुब जाये सलिल  से ।
मोहब्बत की ……

अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया

 

अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया

अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया तो
नींदें ना मेरी खराब होगी ।।
अच्छा हुआ जो बतला दिया तो ,
हाथों में अब किताब होगी ।।


पहले होता तेरे लिए बेचैन
तकती रहती दरस को नैन ।
बन गया था पागल दीवाना
एक पल ना आता था रैन।
अब तेरे लिए लबों में  ना जवाब होगी।


माना कि तुम खूबसूरत बेमिसाल है ।
पर दिल के मामले में बुरा हाल है।
मेरा तुमसे यह आज सवाल है ।
खुद के बारे में तुम्हारा क्या ख्याल है ।
बड़े मदमस्त हो गए तुमने पी शराब होगी ।


हम ना चाहे थे तुम से बैर
पर जी लेंगे अब तेरे बगैर
कभी तो जीवन में हरियाली आएगी
लंबी रातों की अंधियारी जाएगी ।
अब हाथों में मेरे किसी और के लिए गुलाब होगी ।

अपना दिल तुम किसी से ना देना

 

अपना दिल तुम किसी से ना देना

अपना दिल तुम किसी से ना देना
मेरा दिल टूट जाएगा ।
थोड़ा सा मेरा इंतजार करना
तुझ पर जान लूट जाएगा ।
यह मत सोचना दिल बर
कि मैं तुमको भूल जाऊंगा ।


जुदा रहना दो घड़ी
फिर मैं तुम से जुड़ जाऊंगा ।
आएगी एक दिन नई रोशनी
तब बंधन टूट जाएगा ।
जानता हूं यह सब होगी कठिन।
पर आएंगे खुशियों के दिन।


जाने जाना तू ना माना
तो मन मेरा टूट जाएगा ।
तकलीफ तुझे हो अगर ।
थोड़ा सा इशारा कर देना ।
खुशियां मेरा लेकर गम हमारा कर देना ।
मुस्कुरा दे तुम ना तू दिल टूट जाएगा ।
अपना दिल तुम…..

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...