शनिवार, 3 मई 2025

दिल तो मेरा यही चाहता है

 

दिल तो मेरा यही चाहता है

दिल तो मेरा यही चाहता है ।
तू अपनी हो , रब से यही मांगता है।

तिरछी नजरों से जाने क्या कर दी तूने?
तुझ पर डूबा हूं मैं , चैन खो दिया मैंने।
अकेले में ये आहें भरता है ।
दिल तो मेरा यही चाहता है….

तू सामने होती हर अदा बदलता हूं ।
तेरे करीब मैं न जाने क्यों बहकता हूं ?
यह असर मुझे प्यार का लगता है ।
दिल तो मेरा यही चाहता है …

पास आने में कैसे डरूँ मैं
कोई बतादे कैसे करूं मैं।
सुन ले आंखों की बातें यह कुछ कहता है।
दिल तो मेरा यही चाहता है….

बहके बहके कदम हैं

 

बहके बहके कदम हैं

बहके बहके कदम हैं बहके हुए हम।
जवानी की इस दौर में दीवाने हुए तेरे हम ।
चंचला है तेरा मन तितलियों की तरह ।
नजरें हैं तेरा सनम बिजलियों की तरह ।
सांसो की सरगम में  आ साथ दे जरा ।।
बहके बहके कदम हैं….


ख़ामोशी में क्यों है दिल के झरोखे में आजा।
साथ दूंगा मैं तेरा अपनी हाथ थामा जा ।
डरना नहीं करना सनम तू मेरा ऐतबार ।
बहके बहके कदम है …


जब से तुझे देखा है तब से कुछ ना जाना.
छुप छुप के देखा करता हूं तेरी मुखड़ा सुहाना.
जवां दिलों की तस्वीर है तू सनम .
बहके बहके कदम है …..

गोरी तेरा है रंग सुहाना

 

गोरी तेरा है रंग सुहाना

गोरी तेरा है रंग सुहाना ।
उठने लगी प्यार का तराना ।
कौन हो क्या हो न जाना ।
फिर भी लगे जैसे रिश्ता पुराना।


तेरा रंग तो लगता है ऐसा
जैसा होता है सोने का ।
आंखों से ओझल ना होने दूं
मन नहीं करता तुझे खोने का ।
चोरी चोरी चैन चुराना
मस्ती में मैं मस्ताना ।
गोरी तेरा है रंग सुहाना….


नैनों में काली गाल गुलाबी।
ये रंग भी प्यारे हैं ।
होठों  पर है जो शबनमी लाली ।
जिसके लिए दिल हारे हैं।
भाये मुझको तेरी मुस्कुराना ।
सो अब मिलने को करता बहाना ।
गोरी तेरा है रंग सुहाना ….

खो दिया मैंने पाके तुझे

 

खो दिया मैंने पाके तुझे

खो दिया मैंने पाके  तुझे ।
इस से अच्छा यह होता मिलती ना तू मुझे ।
कोई तरकीब अब ना मुझको सुझे।
इस से अच्छा यह होता मिलती है ना तू मुझे ।
होश मैंने खो दिया ,सुकून मैंने खो दिया।
जोश मैंने खो दिया जुनून मैंने खो दिया ।
खो दिया है मैंने तुझसा कीमती धन ,
अब एक पल भी मुझसे  ना रुचे।
गुमसुम हो गए सब ओझल हो गए सब ।
जिंदगी भी पहले से बोझल हो गई अब।
बेआबरू होकर बैठा हूं कोने में
कल क्या हो मेरे साथ कुछ ना कुछ ना बुझे ।।

तेरे नैना जब आंसू टपकाती है

 

तेरे नैना जब आंसू टपकाती है

तेरे नैना जब आंसू टपकाती है।
ओ दिलरुबा ये आंसू जिगर जलाती हैं।
अब कैसे बताऊं मैं क्यों हूं हैरान ?
याद कर कर के मैं हूं हो गया हूं परेशान।
तेरी खामोशियां ये तन्हाईयां हमको रुलाती है।
ओ दिलरुबा ये आंसू जिगर जलाती है।
कभी यहां तो कभी वहां ।
कभी इस पार तो कभी उस पार ।
ढूंढती तुझको ही मेरे हमसफ़र मेरे दिलदार।
जाने जा तुझसे नज़दीकियां खुशियां दिलाती है।।
ओ दिलरुबा तेरे आसूं जिगर चलाती हैं।।

छोटी उम्र की मुलाकात

 

छोटी उम्र की मुलाकात

छोटी उम्र की मुलाकात,
याद आती है तेरी बात ।
तुझको ही मैं पुकारूं,
क्या करूं जो तू नहीं है साथ ।

दो पल में ही प्यार हो जाएगा
हमें कब था मालूम ?
जीवन के लम्हे तुम से जुड़ जाएगा
हमें कब था मालूम ?
कब था मालूम छूट जाएंगे हमारे हाथ।

जुदा होकर फिर मिलेंगे
क्या ऐसा होगा?
कदमों के तेरे निशान में चलेंगे
क्या ऐसा होगा ?
क्या ऐसा होगा ,कोई करामात।।

रे बदरा

 

रे बदरा

रे बदरा !उड़ चला है किस ओर ?
रे बदरा !खींचे चला है किस डोर ?
मेरे आंसू ले जा नैनों से ,
बरसा दे उन गलियों पे।
जहां छुपा बैठा है दिल का चोर ।
रे सांवरा !आई ना तेरी शोर ।।
रे बदरा!…..
भीगा दे उसे, तेरा रंग गहरा ।
सुध आये छत सा मोरा अंचरा।
पाये ना बैरन कही ठौर।
रे बावरा! रात हुई रे अब भोर।
रे बदरा!…….

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...