शनिवार, 3 मई 2025

तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी

 

तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी

तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी

तूने भुला दिया यार को ,कैसी हो दीवानी ?

कल जो अपना रहा ,आज हुई वह बेगानी ।

चांदनी …चांदनी ……बन जाओ मेरी रानी।

छोड़ो मनमानी ।।

एक सफर है, एक जहां है, एक ही रास्ता ।

तूने ही जो साथ छोड़ा तो मेरा क्या वास्ता ?

क्या गुनाह रहा जो, कर रही हो बेईमानी ।।

चांदनी…. चांदनी…. बन जाओ मेरी रानी ।

छोड़ो मनमानी ।।


कसमें लिए थे जो रब के सामने।

ना तोड़ो उन कसमों को सबके सामने।।

जानबूझकर बनती हो क्यों अनजानी?

चांदनी …चांदनी ….बन जाओ मेरी रानी ।

छोड़ो मनमानी।।

तूने भुला दिया…..




तेरे बिना ये सारा मंजर अधूरा लगे,

तेरी हँसी के बिना हर सफर अधूरा लगे।

मेरे ख्वाबों में तू, मेरी बातों में तू,

फिर भी तू क्यों इतनी दूर सी लगे?



तेरी चुप्पी भी अब लगती है कहानी,

चांदनी... चांदनी... बन जाओ मेरी रानी,

छोड़ो मनमानी।।

  • मनीभाई नवरत्न

ओ प्यारी ओ प्यारी

 

ओ प्यारी ओ प्यारी

ओ प्यारी , ओ प्यारी
जीत ली तुमने दिल हमारी ।
आ मिलकर प्यार करें हम
देखते रह जाए दुनिया सारी।
ओ प्यारी, ओ प्यारी
ना मैंने किसी से चाहा था ।
ना तुमने किसी से प्यार की।
मैं अभी तक कुंवारा हूं
तू अभी तक है कुंवारी।
ओ प्यारी, ओ प्यारी

चंदन जैसी खुश्बू ,पवित्र है गंगा जैसी तू ।
जिस गली से गुजरेगी वहां की हट जाए महामारी ।
ओ प्यारी, ओ प्यारी
मैं तो अभी तक जवां हूं ,है तू सुंदर कलियों जैसी।
मैं कितना मीठा हूं तू है कितनी खारी ।
आई एम सॉरी ओ प्यारी ओ प्यारी

ओ सजनी चली आ मेरे द्वार

 

ओ सजनी चली आ मेरे द्वार

मेघ ने गाई है मल्हार ,
सावन की आई है बहार।

रह ना जाये अधूरा मेरा प्यार,
ओ सजनी, चली आ चली आ मेरे द्वार।

कोयल कूके , मन हिलोरे खाये जाये।
बार बार राह निहारुं, अब तो आ जाये।
खबर लूं तेरे, अब तो दरस दें एक बार।
ओ सजनी, चली आ चली आ मेरे द्वार।

बसंत ने मारी पिचकारी, लगा प्रेम का रंग।
चाल मेरी मतवाली हुई, पी गया कैसा भंग।
छोड़ दूं मैं रीत जग की, तोड़ सारी दीवार।
ओ सजनी, चली आ चली आ मेरे द्वार।

  • मनीभाई नवरत्न

बेकरार दिल हुआ बे अख्तियार

 

बेकरार दिल हुआ बे अख्तियार

कैसा दर्द है ? कैसा एहसास है?
मुझसे दूर है तू लगता फिर भी पास है ।
बेकरार दिल …हुआ बे अख्तियार।
आ जा एक बार ..
तू सुनले पुकार ..।

मेरा मजहब मेरा ईमान मेरा सब कुछ तू ।
मेरा मकसद मेरा इनाम मेरा हूबहू तू।
तू जो मिला मुझे मैं हुआ दीनदार।
बेकरार …

लम्हा लम्हा बीत रहा है तेरे इंतजार में
फांसला भी बढ़ रहा है तेरे तकरार में ।
प्यार में हो गई मेरी यह कैसी हार ।
बेकरार….।

Lyrics By : मनीभाई नवरत्न

खिलते हैं होंठ मगर

 

खिलते हैं होंठ मगर

खिलते हैं होंठ मगर ,हिलते नहीं।
दिल में है बात मगर कहते नहीं ।
वो बेकरार है जानकर अच्छा लगा ।
मुझसे प्यार है जानकर अच्छा लगा।।
चाहते हैं दिल से मगर , जानते नहीं।।

मुझ पर तेरी अदा हमको सच्चा लगा।
प्यार से मिलाते होंगे खुदा सच्चा लगा ।
तरसते हैं मुझ पर, मगर बरसते नहीं ।।

खिलते हैं होंठ मगर…..

  • मनीभाई नवरत्न

मैं ऩवासाज तू ही मेरा नवाज

 

मैं ऩवासाज तू ही मेरा नवाज

कोरे कागज पे करूं,
तारीफों से तेरा साज।
हमराही तू मेरा
तू ही …मेरा नवाज।
रुचता नहीं मुझे
अब कोई काज
जब से बना हूं
मैं नवासाज।
(नवासाज )x3 मैं नवासाज .
तू ही …मेरा नवाज ।
तू ही अब मेरी रोजी
तुझसे ही जुटेगी रोटी
एहसान तेरा मुझ पे..
बस मेरी.. नसीब छोटी।
कभी तो भरेगा ,
दामन खुशियों से
कभी तो करेगी
ये दुनिया नाज .
(नवासाज )x3मैं नवासाज
तू ही मेरा नवाज ।

घड़ी ..मुझसे बोले
काहे, पर ना खोले ।
आंखों में बसे तेरे ,
अंगारे और शोले।
हौंसलों की चाबी
जरा कस ले ..
उम्मीदों से टिकी
है दुनिया आज ।
(नवासाज) x3 मैं नवासाज
तू ही मेरा नवाज।

मनीभाई नवरत्न

दिल तो मेरा यही चाहता है

 

दिल तो मेरा यही चाहता है

दिल तो मेरा यही चाहता है ।
तू अपनी हो , रब से यही मांगता है।

तिरछी नजरों से जाने क्या कर दी तूने?
तुझ पर डूबा हूं मैं , चैन खो दिया मैंने।
अकेले में ये आहें भरता है ।
दिल तो मेरा यही चाहता है….

तू सामने होती हर अदा बदलता हूं ।
तेरे करीब मैं न जाने क्यों बहकता हूं ?
यह असर मुझे प्यार का लगता है ।
दिल तो मेरा यही चाहता है …

पास आने में कैसे डरूँ मैं
कोई बतादे कैसे करूं मैं।
सुन ले आंखों की बातें यह कुछ कहता है।
दिल तो मेरा यही चाहता है….

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...