शनिवार, 3 मई 2025

अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया

 

अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया

अच्छा हुआ जो ठुकरा दिया तो
नींदें ना मेरी खराब होगी ।।
अच्छा हुआ जो बतला दिया तो ,
हाथों में अब किताब होगी ।।


पहले होता तेरे लिए बेचैन
तकती रहती दरस को नैन ।
बन गया था पागल दीवाना
एक पल ना आता था रैन।
अब तेरे लिए लबों में  ना जवाब होगी।


माना कि तुम खूबसूरत बेमिसाल है ।
पर दिल के मामले में बुरा हाल है।
मेरा तुमसे यह आज सवाल है ।
खुद के बारे में तुम्हारा क्या ख्याल है ।
बड़े मदमस्त हो गए तुमने पी शराब होगी ।


हम ना चाहे थे तुम से बैर
पर जी लेंगे अब तेरे बगैर
कभी तो जीवन में हरियाली आएगी
लंबी रातों की अंधियारी जाएगी ।
अब हाथों में मेरे किसी और के लिए गुलाब होगी ।

अपना दिल तुम किसी से ना देना

 

अपना दिल तुम किसी से ना देना

अपना दिल तुम किसी से ना देना
मेरा दिल टूट जाएगा ।
थोड़ा सा मेरा इंतजार करना
तुझ पर जान लूट जाएगा ।
यह मत सोचना दिल बर
कि मैं तुमको भूल जाऊंगा ।


जुदा रहना दो घड़ी
फिर मैं तुम से जुड़ जाऊंगा ।
आएगी एक दिन नई रोशनी
तब बंधन टूट जाएगा ।
जानता हूं यह सब होगी कठिन।
पर आएंगे खुशियों के दिन।


जाने जाना तू ना माना
तो मन मेरा टूट जाएगा ।
तकलीफ तुझे हो अगर ।
थोड़ा सा इशारा कर देना ।
खुशियां मेरा लेकर गम हमारा कर देना ।
मुस्कुरा दे तुम ना तू दिल टूट जाएगा ।
अपना दिल तुम…..

आज आसमां में दामिनी चमक रही

 

आज आसमां में दामिनी चमक रही

आज आसमां में दामिनी चमक रही ।
तू मेरे दिल की रानी बन रही।
आज मुझे तो प्रेम दीवानी दिख रही ।
तू मेरे लिए दिल की रानी बन रही ।


उसकी चमक झपका देती है नैनों को ।
उसकी खुशबू बढ़ा देती है धड़कनों को ।
आज मेरी कहानी पूरी हो रही ।
तू मेरे दिल की रानी बन रही ।
आज आसमां में ….


वह मुझे सारी दुनिया दिखाए ।
उसकी आंखों में मुझे अपना दुनिया दिखा ।
अब रब क्या करें हमारे लिए
क्या हमारे भाग्य में लिखा ।
आज की रात सुहानी हो रही ।
तू मेरे दिल की रानी बन रही….

आंखों से दूर हो दिल से दूर नहीं

आंखों से दूर हो, .......दिल से दूर नहीं ।।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।


मन तड़पता है तेरी यादों में,

होश मेरा जब खोता है।

चैन ढूंढता है ये किताबों में,

सारा जग जब सोता है।


इसी आस पर बेचैनी मिटे,

तुम मशहूर हो — पर मुझ-सा मजबूर नहीं।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।


हमारा क्या है सनम?

बस सांसों की डोर है थमी।

कट जाएंगे ऐसे ही

अब हर रंगीली शाम धीमी-।।


पल-पल हम मरते रहे,

दर्द जुदाई सहते रहे।

और कहते रहे —

"होगा मेरा कसूर, पर तेरा जरूर नहीं!"


आंखों से दूर हो, दिल से दूर नहीं ।।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।



तेरी खामोशी भी कुछ कहती है,

मैं हर लफ्ज़ वो सुन लेता हूँ।

तेरे बिन अधूरी है ये दुनिया,

मैं ख्वाबों में ही जी लेता हूँ।


तेरी हँसी की खनक सुनने को,

हर रोज़ मेरा दिल मजबूर सही।

बुला लो तुम फिर, हम हो जाएंगे हाजिर।।

आंखों से दूर हो, दिल से दूर नहीं।।


आपका चेहरा रंगीला

 

आपका चेहरा रंगीला

आपका चेहरा रंगीला दिल में छुरी चलाती है ।
आपकी अंगड़ाइयां हमारी होश उड़ाती है ।


आप तो आप ही हैं
आप की क्या बात है ?
आप है तो मैं भी हूं
और यह हसीन रात है ।
आपकी हर अदाएं मन को लुभाती है।
आपकी बातें दिल की प्यास बुझाती है।


सुहाना मौसम है आज ,
तू भी है अपने पास ।
जी भरके तंग करेंगे तुझे ।
हो चाहे आप उदास ।
आपको छेड़ना शर्म से हमको झुकाती है ।
आपका दीवानापन हमको पास बुलाती है ।।

रिश्ता है हमारा आपसे दिल का
चमकता तारा हो आकाश नील का ।
तेरी खुशबू हो इन साँसों में ।
उलझा रहे फूल जैसी बालों में ।
आपकी हंसी अनजाने में आग लगाती है ।
आपकी तजुर्बा बिगड़ी बात बनाती है ।
आपका चेहरा रंगीला…..

महबूबा

 

महबूबा

महबूबा महबूबा मेरा दिल ले डूबा,
वश में नहीं दिल अपना लेना है तो ले जा।
महबूबा महबूबा मेरा दिल तूने  लुभा,
देखा करता है तेरा सपना लेना है तो ले जा।

दिल का धड़कना, सांसो का बढ़ना ।
यह सब इशारे हैं प्यार होने के ।
मन का तड़पना, आंखों का लड़ना ।
यह सब इशारे है प्यार होने के ।
प्यार होने से जीवन लगता अजूबा ।।


वश में नहीं मेरा दिल…
चलते चलते रुकना, रूक कर खो जाना।
यह सब इशारे हैं प्यार होने के ।
आंखों का झुकना झुककर शर्माना ।
यह सब इशारे हैं प्यार होने के ।
प्यार ना होने से जीवन लगता है अधूरा।।
वश में नही मेरा दिल …

किस्तों की जिंदगी / मनीभाई नवरत्न

 किस्तों की जिंदगी

किस्तों की जिंदगी
एक -एक किस्तों में बीत जाएगी।
रिश्तो की दुनिया
आखिर कब तक रिश्तो में बंध पाएगी।

हम चलते हैं निहारते अपनी छाप।
रेत के समंदर में जो नहीं रह पायेगी।।
हम छुपाते हैं सबसे अपनी कमाई को
बटुए का धन बटुए में ही रह जाएगी ।।

हम कहते हैं अब तो मौज लेते हुए जीना ।
नहीं पता मौजों के लिए , क्या दुनिया में रह जाएगी?

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...