शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

कागज की कश्ती

 

कागज की कश्ती

कागज की कश्ती, सदा नहीं ठहरती।
कभी ना कभी तो यह डूब के रहती।
कागज की कश्ती….

यह सागर कितना गहरा है.
उस पर तूफानों का पहरा है .
इनके लहरों में कितनी हलचल है.
डूबने का खतरा पल पल है .
यह जीवन भी है वही कश्ती .
समझ ले अपनी हस्ती ।।

कहने को तो ये जहां हरा भरा है।
पर यह तो दुखों से भरा है ।
चारों तरफ कोहराम मचा है
दुनिया वाले ने क्या अजब रचा है ?
है यह दुनिया भी है वही कश्ती
समझ ले अपनी हस्ती ।।

रिश्ते तो प्यार का बंधन है ।
पर निभाता कोई नहीं उलझन है।
यहां तो अपने भी गैर हैं
प्यार का दिखावा अंतर्भाव बैर है ।
यह रिश्ते भी हैं वही कश्ती ।
समझ ले अपनी हस्ती ।।

✍मनीभाई”नवरत्न”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...