अभी और बची स्याही है
अभी और कोरे कागज है
अभी और बची स्याही है ।
अभी बचा है शब्दों का खेल,
अभी और सजेंगे भावों का मेल ।
अभी जीवन नहीं हुई आधी,
अधूरा सफर किया हुआ राही है ।
अभी और बची स्याही है ।
अभी होंगे राजनीति में बवाल
अभी और होंगे रणनीति में कमाल ।
अभी सुनाएंगे दुनिया की हाल।
अभी फिर कुछ दिल ने चाही है
अभी और बची स्याही है ।।
अभी चश्मा लगाने के दिन है ।
करिश्मा दिखाने के दिन है ।
दिन नहीं हुई लाठी उठाने की।
अभी हाथों में कलम ही सही है।
अभी और बची स्याही है।।
✍मनीभाई”नवरत्न”
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें