शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

कोलाहल में जिन्दगी

 

कोलाहल में जिन्दगी


प्रार्थना मन से ,
अजान दिल से की जाये
तो सारी मन्नतें पूरी हो जाती  है।
तो फिर रब का घर दूर है क्या ?
जो लाउडस्पीकर से पुकारी जाती है।

विवाह तो दो दिलों का मेल हैं जिसमें ,
विदाई की मधुर शहनाई बजाई जाती है ।
आजकल तो डीजे में एल्कोहालिक शोर में
दुल्हे के संग दुल्हन को नचाई जाती है।

जीत का उत्सव हर्षोल्लास  मनाना हो
तो एक दूजे को गले मिल, बधाई दी जाती है।
कान के पर्दे फाड़ू आतिशबाजी करके
क्यूँ कोलाहल में ध्वनि प्रदूषण की जाती है ।

माना सरकार के शोर नियंत्रण  कानून हैं
सार्वजनिक स्थलों में मनाही की जाती है ।
पर हम महामानव को अपने हित की बातें
जल्दी समझ में कब और कहाँ आती  है ?

शोर शराबे से मानव स्वास्थ्य बिगड़ता
तनाव और चिड़चिड़ेपन का होता शिकार है ।
अब हर पल कोलाहल में जिन्दगी बीते
तो समझो ,ऐसे  जीवन को जीना बेकार है ।

क्यूँ हम निजी स्वार्थ के वशीभूत होके
दूसरों की शांति छीनने को बेकरार हैं  ।
अब वो समय है आ गया कि चिन्तन करें
जब ध्वनि, श्रवण क्षमता के सीमा पार है।

✍मनीभाई”नवरत्न”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...