शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

मुझे आंचल में पलने दे

 

 मुझे  आंचल में पलने दे

मम्मी तेरी सखी बनूंगी
मुझे  आंचल में पलने दे,
साया बन तेरे साथ रहूंगी….
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

होके बड़ी मैं तेरी ,
मान बढ़ाऊंगी,
संग संग काम करके,
हाथ बटाऊँगी।
बोझ नहीं मैं , माँ तेरी ,
मुझे भी, कल का सूरज देखने दे,
साया बन तेरे साथ रहूंगी.
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

मौत ना दे मुझे,
हाथ ना रंग खून से
मेरा ये जीवन ,ये तन,
तेरे ही  खून से.
मैं बनूंगी , तेरी सपना.
मुझे तेरी कोख से,
जमी पर उतरने दे.
साया बन तेरे साथ रहूंगी.
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

कल्पना बन जग में,
 नाम बनाऊँगी.
सानिया बन जग में ,
तिरंगा लहराऊंगी।
माँ तू भी बेटी नानी की
जिंदगी मुझे भी, गढ़ने दे।।
साया बन तेरे साथ रहूंगी.
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

✍मनीभाई”नवरत्न”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...