शनिवार, 3 मई 2025

मेरा दीवानापन कह रहा है

 


💖 "मेरी रज़ा... तुझे हो रज़ा"

✍️ रचनाकार: मनीभाई नवरत्न

मेरा दीवानापन कह रहा है तुझे,
ख्वाब सजा दे पलकों में मेरे।

तेरी बातों में कुछ तो असर है,
दिल में उतरता हर एक सफर है।
मेरी बस यही रज़ा — कि तुझे हो रज़ा,
मेरा बसर पर तेरा असर आ रहा है।

तेरा इश्क है बाअसर मुझे भा रहा है,
हर लम्हा अब रौशन सा लग रहा है।
बिखरे थे जो जज़्बात, अब समा रहे हैं,
टूटे थे जो अरमान, अब जुड़ जा रहे हैं।

आने लगी मुझे फिर से जीने का मज़ा,
मेरी बस यही रज़ा — कि तुझे हो रज़ा।

तेरे नाम से धड़कने लगी है रूह मेरी,
हर साँस में अब तू ही तू बस रहा है।
तुझमें ही कहीं मैं खुद को पा रहा हूँ,
तेरे बिन मेरा अब कुछ भी कहाँ है?

ना चाहत रही, ना शिकवा रहा,
बस तेरा ज़िक्र है, जो दवा बन गया।
मेरी बस यही रज़ा — कि तुझे हो रज़ा,
मेरा जुनून अब दुआ बन गया।

मांगू तुझे रब से – हिंदी कविता

 

मांगू तुझे रब से – हिंदी कविता

हर पल हर लम्हा
मांगू तुझे रब से ।
तेरी अदा है नया
लागे जुदा सबसे।।

मांगू तुझे रब से….
कभी तेरी नजर मुझसे मिल जाए।
कभी तेरी डगर मुझ तक आए ।।
इंतजार यही मुझको अब से…

मांगू तुझे रब से…
बदन तेरे ऐसे जैसे कोई सितारा
पहले ना देखी है तुझ सा नजारा ।।
आई है तू परी बन के …

मांगू तुझे रब से…
आजा पिया आजा और ना तरसा
प्यार करता हूं तुझे काफी अरसा ।।
मैं भी चाहूं तुम्हें दिल से …

मांगू तुझे रब से…

मुझसे नजरें ना मिला..

 

मुझसे नजरें ना मिला..

तूने मुझे दर्द दिया है।
हां बड़ा बेरहम पिया है।
चला आया , मुंह उठाके
तुमसे मुझे शिकवा गिला
मुझसे नजरें ना मिला…….)×4

देखें तेरे जैसे …आशिकों के रेले
प्यार के बहाने… दिल से जो खेले
हंसी तेरी फरेबी….नजरें भी शराबी
चैन मेरा ले ले…..देके सौ मुश्किलें
तुझे पता कैसे ना होगा,
जानूँ मैं सब लीला…
मुझसे नजरें ना मिला…….)×4

मनीभाई नवरत्न

इश्क तुझे मेरे साथ ऐसा ना करना था

 

इश्क तुझे मेरे साथ ऐसा ना करना था

चैन लिया, दर्द दिया
यादों में आंखे भर दिया .

दो पल ही सही, संग मेरे चलना था ।
इश्क तुझे, मेरे साथ,ऐसा ना करना था।

अभी अभी तो, दोस्ती हुई थी
खुलके मैंने ,बातें ना की थी
बुझ गया दीया ,रोशनी से पहले
उजाले मेरे , रातें ना थी
धुआं धुआं ,मैं हुआ ,अधूरा ना जलना था।

इश्क तुझे मेरे साथ, ऐसा ना करना था।

तुमसे ही तो जीने की वजह मिली थी
तुम ही नहीं तो जीना क्या?
बुझती नहीं प्यास इन आंखो की,
तुम ही नहीं तो ,पीना क्या?
हाथ मेरा थामा क्यों ? जब सफ़र में छोड़ना था।

इश्क तुझे ,मेरे साथ, ऐसा ना करना था।

प्यार ही प्यार है

 

प्यार ही प्यार है

प्यार ही प्यार है …..
इस दिल में तेरे लिए ।
जानेमन मेरी जान है कुर्बान तेरे लिए ।
होश चुराया तुमने ही जानेमन
चैन चुराया तुमने ही जानेमन
आज खा के कसम कहते हैं
दीवाने हुए तेरे सनम।
फूलों की बहार है तेरे लिए।
दुआएं हजार है तेरे लिए ।
प्यार ही प्यार है ….
नफरत ना कर तू दिल में आग लगे ।
प्यासा हूं मैं मुझको तेरा प्यास लगे ।
प्यार में यूं तो अक्सर होता है
जो ना प्यार करे उसका दिल रोता है।
मेरे दिल की पुकार है तेरे लिए
मेरा इंतजार है तेरे लिए।
प्यार ही प्यार है….

मेरा दीवानापन कह रहा है

 

मेरा दीवानापन कह रहा है

मेरा दीवानापन कह रहा है तुझे ।
ख्वाब सजा दे पलकों में मेरे ।

मेरी बस यही रजा कि तुझे हो रजा
मेरा बसर पर तेरा असर आ रहा है ।
तेरा इश्क है बाअसर मुझे भा रहा है ।

आने लगी मुझे फिर से जीने का मजा ।
मेरी बस मैं यही रजा कि तुझे हो रजा।

मनीभाई नवरत्न

तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी

 

तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी

तूने भुला दिया यार को कैसी हो दीवानी

तूने भुला दिया यार को ,कैसी हो दीवानी ?

कल जो अपना रहा ,आज हुई वह बेगानी ।

चांदनी …चांदनी ……बन जाओ मेरी रानी।

छोड़ो मनमानी ।।

एक सफर है, एक जहां है, एक ही रास्ता ।

तूने ही जो साथ छोड़ा तो मेरा क्या वास्ता ?

क्या गुनाह रहा जो, कर रही हो बेईमानी ।।

चांदनी…. चांदनी…. बन जाओ मेरी रानी ।

छोड़ो मनमानी ।।


कसमें लिए थे जो रब के सामने।

ना तोड़ो उन कसमों को सबके सामने।।

जानबूझकर बनती हो क्यों अनजानी?

चांदनी …चांदनी ….बन जाओ मेरी रानी ।

छोड़ो मनमानी।।

तूने भुला दिया…..




तेरे बिना ये सारा मंजर अधूरा लगे,

तेरी हँसी के बिना हर सफर अधूरा लगे।

मेरे ख्वाबों में तू, मेरी बातों में तू,

फिर भी तू क्यों इतनी दूर सी लगे?



तेरी चुप्पी भी अब लगती है कहानी,

चांदनी... चांदनी... बन जाओ मेरी रानी,

छोड़ो मनमानी।।

  • मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...