शनिवार, 3 मई 2025

रे बदरा

 

रे बदरा

रे बदरा !उड़ चला है किस ओर ?
रे बदरा !खींचे चला है किस डोर ?
मेरे आंसू ले जा नैनों से ,
बरसा दे उन गलियों पे।
जहां छुपा बैठा है दिल का चोर ।
रे सांवरा !आई ना तेरी शोर ।।
रे बदरा!…..
भीगा दे उसे, तेरा रंग गहरा ।
सुध आये छत सा मोरा अंचरा।
पाये ना बैरन कही ठौर।
रे बावरा! रात हुई रे अब भोर।
रे बदरा!…….

जो तुमसे हो गया है प्यार

 

जो तुमसे हो गया है प्यार

जिंदगी हर बार आती नहीं ,
यादों में आकर तुम जाती नहीं ।
तुम ना कर जाना इंकार
जो तुमसे हो गया है प्यार ।।


यादों में तेरे मैं हर पल छाया रहता ।
सोचकर मैं तुमको हरदम मुसकाया रहता।
अब तो दिल हो गया बेकरार
जो तुमसे हो गया प्यार ।
पूछो यह तुम मेरे सांसो से।
सुनो ये तुम कहती है लबों  से ।
जो बजती कहे तुम्हारी पायल की झंकार ।
जो तुमसे हो गया प्यार ।


अब तो दिल कहता है बार बार ।
जो मिल गया तुमसे यार ।
जुदा नहीं कर पाएंगे कोई ।
कुछ नहीं कर सकेगा हमको संसार ।
जो तुमसे हो गया प्यार ।
जो तुमसे हो गया प्यार ।

बेकरार दिल

 

बेकरार दिल

बेकरार दिल
बेकरार दिल
बेकरार दिल
तुझे हुआ क्या ?
तुझे देख कर ही ,जिंदगी हुई रंगीन .
दीदार हुआ चांद का, चेहरा तेरा आफरीन .
आफरीन तेरी अदा , आफरीन सबसे जुदा
आफरीन माशा अल्लाह ,आफरीन मेरे खुदा .
बेकरार दिल ….
तेरी खूबसूरती …अब तलक थी मस्तूरी
तू न जाने हिरनी… कहाँ तेरी कस्तूरी ।
बन गई मेरे लिए कल मेरा सजदा मेरा दीन
आफरीन तेरी अदा

मुझसे कुछ ना बोलो

 

मुझसे कुछ ना बोलो

मुझसे कुछ ना बोलो
राज ए दिल ना खोलो
सब हो रही है बयां इन आंखों से ।
रिश्तो में ना तोलो,
किस्तों में ना मोलो ।
सबसे होती है जुदा हर बातों से।
एहसास प्यार का, पास यार का ।
कब सुबह हुई कब शाम आई।
जब हम मिले जीक्रो मे तेरे नाम आई।
मैं बन गया हूं मतवाला
पी गया हूं तेरे नाम का प्याला।
महक गई यह मंजर सारा का सारा ।
तेरे सांसों से..

तेरा प्यार पाके

 

तेरा प्यार पाके

तेरा प्यार पाके मैंने इस जहां को पा लिया।
अब तो कोई चाह नहीं दिल को सुकून मिल गया।
हां अब कुछ गम नहीं
कोई भी डर नहीं
जब से मिला तेरा आसरा
तब से मैं बेघर नहीं।
यह क्या कम है जो तूने मुझे दे दिया ।
तेरा प्यार पाके ….
आज भी मुझे याद है जब तुम मुझे मिली थी।
जीने की चाह न थी उस दिन ऐसी आग लगी थी।
धीरे-धीरे तूने ही वह आग बुझा दिया ।
तेरा प्यार पाके ….
आप तो जो कहे वही तो करना है ।
कर लो जितना सितम आपके दिल में रहना है ।
तेरे खातिर हर ग़म हंसकर सह लिया।
तेरा प्यार पाके …..

मोहब्बत हुआ है हमको

 

मोहब्बत हुआ है हमको

मोहब्बत हुआ है हमको जरूरत नहीं किसी का ।
शरारत हुआ है हमको इजाजत नहीं किसी का ।

अब तो सुहानी रातें होंगी ।
महबूब से प्यारी बातें होंगी ।
झुकेगी नहीं हमारी प्यार काबिलियत हमारी जोड़ी का
मोहब्बत हुआ है हमको जरूरत नहीं किसी का ।

चैन से बिता सकेंगे अब रात दिन ।
एक पल भी जी ना सकेंगे तेरे बिन।
ऐसे ही प्यार में इजहार हुआ हम दोनों का
मोहब्बत हुआ है….

दिलबर ने दिल से मेरे दिल को आँका है।
मैंने भी इन आँखो से उनके दिल को झाँका है।
अब तो इंतजार है दिलबर से मुलाकात का।
मोहब्बत  हुआ है ….

मनीभाई नवरत्न

तू जिंदगी बने तू ही दास्तां

 

तू जिंदगी बने तू ही दास्तां

जब मैं जागूं ,तुझे पाऊं ।
सात सुरों के गीत सुनाऊं ।
तुझे रिझाऊं, तुझे मनाऊं ।
तुझे रिझाऊं, तुझे मनाऊं ।

हो तुमसे ही वास्ता …
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां

मैंने ख्वाहिशें ,अपनी छोड़ दी
जीना मुझे, तेरे ख्वाहिशों में ।
मैंने बंदिशें , सारी तोड़ दी
रहना नहीं ,मुझे बंदिशों में ।
अब एक नजर है ,बस मेरा
तू मंज़िल बने , तू ही रास्ता।।

तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां
तू जिंदगी बने तू ही दास्तां

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...