इस कविता का भावार्थ जीवन के गहरे द्वंद्व और आत्मसंघर्ष को व्यक्त करता है। कवि मनीभाई "नवरत्न" ने मनुष्य की आंतरिक पीड़ा, आत्मचिंतन, और सच्चे जीवन की खोज को संवेदनशील शब्दों में प्रस्तुत किया है।
कवि कहता है कि वह तन्हाई में खुद से मिलना चाहता है, क्योंकि लंबे समय से उसका दिल कुछ कहने को तड़प रहा है। शहरी जीवन की आपाधापी से दूर जाकर वह अपने वजूद को छूना चाहता है—उस अस्तित्व से जुड़ना चाहता है, जिसे वह अब तक महसूस नहीं कर पाया।
कवि पूछता है कि वह किस मंजिल के पीछे दौड़ रहा है और कब तक यह दौड़ जारी रहेगी। जो भी भौतिक चीजें उसने हासिल की हैं, उन्हें छोड़कर वह उन पलों को याद करना चाहता है जब वह वास्तव में खुश था।
इस भागदौड़ और किनारों से बंधी जिंदगी से मुक्ति की चाह कवि के भीतर बहने की इच्छा को जन्म देती है। भले ही यह विचार आत्मघात जैसा लगे, लेकिन वास्तव में कवि आत्मसमर्पण नहीं करना चाहता। वह एक नई तरह की जिंदगी जीने के लिए आतुर है—वह जिंदगी जिसे अब तक जी नहीं सका।
कविता जीवन के वास्तविक अर्थ की खोज और अस्तित्व के बोझ से मुक्त होने की गहन चाह को दर्शाती है, जिसमें अंततः कवि जीवन को पूरी तरह जीने की आकांक्षा प्रकट क
रता है।
मुझे तो जीना है
चलो आज
हो चलें तन्हा।
कब से तड़प रहा है,
कुछ कहने को;
ये दिल नन्हा।
शहर से दूर
सागर किनारे,
मिलने जाना है खुद से।
जो पास होके भी होता नहीं
छू कर आना है
वजूद से।
कब तक दौड़ूगां
आखिर
किस मंजिल की तलाश है?
वो सब छोड़ जाना है
जो भी मेरे पास है।
तरंगों के जाल में
मैं महसूस करता हूं
फंसा हुआ।
मुझे याद करने हैं
वो पल
जब था हंसा हुआ ।
मेरी रफ़्तार
रूकती क्यों नहीं
चाहता हूं थम जाना
किनारों का मोह टूटा
मेरी इच्छा-सूची में
शामिल चुकी है,
बह जाना।
क्या ये सूचक है?
आत्मघात के
पर मुझे तो जीना है
वो जिंदगी
जो अब तक जी न सका हूं।
✍मनीभाई”नवरत्न”