"भोलू की दिवाली" कविता का सार यह है कि यह त्योहार की चकाचौंध के पीछे सामाजिक असमानता और गरीबी की ओर ध्यान आकर्षित करती है। भोलू एक गरीब बच्चा है, जो दिवाली की चमक-धमक और उत्सवों से दूर है। जहाँ एक ओर लोग समृद्धि में झूम रहे हैं और गाँव का माहौल शहरीकरण जैसा दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर भोलू भूख से बेहाल है। बच्चे उसे तंग करते हैं, और वह पटाखों से डरकर दूर से ही दिवाली का आनंद देखता है। यह कविता समाज में आर्थिक विषमता और संवेदनहीनता पर प्रश्न उठाती है।
भोलू की दिवाली
जगमग जगमग करे दीवाली,
पर भोलू के मन में है सवाली।
“किसी की कोठी भरी हुई है,
तो किसी की झोली है खाली।”
“दीये की कुप्पी में तेल भरी है,
अरे!आधी नहीं बहुत गहरी है
पूरा गाँव लगती रोशन-रोशन
अब रंग ढंग बिल्कुल शहरी है। “
पड़ोसी का घर महक रहा है।
बच्चों का झुंड चहक रहा है।
पर भोलू को है किसकी चिंता?
ओहो! भुख से वो बहक रहा है।
भाग रहा है भोलू , डर के मारे।
तंग करते हैं उसको ,बच्चे सारे।
पटाखों से वो ,डरता है बेचारा
दूर से देखे, दीवाली के नजारे।
✍मनीभाई”नवरत्न”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें