इस कविता का सार इस संसार की कड़वी सच्चाइयों और समाज में व्याप्त विडंबनाओं को उजागर करता है। कवि मनीभाई "नवरत्न" ने आधुनिक जीवन के विरोधाभासों और नैतिक पतन पर गहरा प्रश्न उठाया है।
कवि बताते हैं कि यह दुनिया ऐसी है जहाँ कुछ लोग लाचार हैं और कुछ बेकार, और लोग रोटी के लिए एक-दूसरे की जान लेने को तैयार हैं। समाज में बाहरी दिखावा तो बहुत है, लेकिन भीतर की सच्चाई में आबरू का अपमान और हृदयों में छल का अंधकार भरा है।
बाजीगर जैसे लोग धोखे और फरेब से खेल रचते हैं, लेकिन अपनी वास्तविक जिंदगी में हारते हैं। बड़े लोग छोटे लोगों पर अधिकार जताते हैं, और रिश्ते स्वार्थी बन गए हैं—अपनापन कहीं खो गया है। चकाचौंध से भरे शहरों में भी लोगों के दिलों में अंधकार छाया है।
कुल मिलाकर, यह कविता सामाजिक असमानताओं, रिश्तों के खोखलेपन और मूल्यों के पतन पर कटाक्ष करती है और हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है—यह कैसा संसा
र है?
ये कैसा संसार है ?
इस दुनिया में कोई लाचार है,कोई बेकार है ।
यहां रोटी के लिए ,मरने मारने को तैयार हैं ।
ये कैसा संसार है ?
इस भीड़-भाड़ जिन्दगी में सबने मेले सजाये,
यहां अच्छे खासों की आबरू,हुई शर्मशार है।
ये कैसा संसार है ?
बनके बहुरूपिया, खेल दिखाये बाजीगर के ,
असली जिन्दगी में जिनकी,हरओर से हार है।
ये कैसा संसार है ?
बड़े जताते छोटों पर ,अपनी मालिकाना हक
अपनापन कोसों दूर, मतलब का परिवार है।
ये कैसा संसार है ?
दिनोंदिन चकाचौंध होता रहा ,मेरा ये शहर
दिल के कोने तो सबके,फरेब का अंधकार है।
ये कैसा संसार है ?
✍मनीभाई”नवरत्न”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें