शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

कोलाहल में जिन्दगी

 

कोलाहल में जिन्दगी


प्रार्थना मन से ,
अजान दिल से की जाये
तो सारी मन्नतें पूरी हो जाती  है।
तो फिर रब का घर दूर है क्या ?
जो लाउडस्पीकर से पुकारी जाती है।

विवाह तो दो दिलों का मेल हैं जिसमें ,
विदाई की मधुर शहनाई बजाई जाती है ।
आजकल तो डीजे में एल्कोहालिक शोर में
दुल्हे के संग दुल्हन को नचाई जाती है।

जीत का उत्सव हर्षोल्लास  मनाना हो
तो एक दूजे को गले मिल, बधाई दी जाती है।
कान के पर्दे फाड़ू आतिशबाजी करके
क्यूँ कोलाहल में ध्वनि प्रदूषण की जाती है ।

माना सरकार के शोर नियंत्रण  कानून हैं
सार्वजनिक स्थलों में मनाही की जाती है ।
पर हम महामानव को अपने हित की बातें
जल्दी समझ में कब और कहाँ आती  है ?

शोर शराबे से मानव स्वास्थ्य बिगड़ता
तनाव और चिड़चिड़ेपन का होता शिकार है ।
अब हर पल कोलाहल में जिन्दगी बीते
तो समझो ,ऐसे  जीवन को जीना बेकार है ।

क्यूँ हम निजी स्वार्थ के वशीभूत होके
दूसरों की शांति छीनने को बेकरार हैं  ।
अब वो समय है आ गया कि चिन्तन करें
जब ध्वनि, श्रवण क्षमता के सीमा पार है।

✍मनीभाई”नवरत्न”

मुझे आंचल में पलने दे

 

 मुझे  आंचल में पलने दे

मम्मी तेरी सखी बनूंगी
मुझे  आंचल में पलने दे,
साया बन तेरे साथ रहूंगी….
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

होके बड़ी मैं तेरी ,
मान बढ़ाऊंगी,
संग संग काम करके,
हाथ बटाऊँगी।
बोझ नहीं मैं , माँ तेरी ,
मुझे भी, कल का सूरज देखने दे,
साया बन तेरे साथ रहूंगी.
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

मौत ना दे मुझे,
हाथ ना रंग खून से
मेरा ये जीवन ,ये तन,
तेरे ही  खून से.
मैं बनूंगी , तेरी सपना.
मुझे तेरी कोख से,
जमी पर उतरने दे.
साया बन तेरे साथ रहूंगी.
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

कल्पना बन जग में,
 नाम बनाऊँगी.
सानिया बन जग में ,
तिरंगा लहराऊंगी।
माँ तू भी बेटी नानी की
जिंदगी मुझे भी, गढ़ने दे।।
साया बन तेरे साथ रहूंगी.
हाथ पकड़ के   चलने दे।
मुझे  आंचल में पलने दे।

✍मनीभाई”नवरत्न”

उसे होश नहीं

 

उसे होश नहीं

उसे होश नहीं
किसके नाम की
कागज के टुकड़े में कैद है
तबाही मचा रखी है
कारोबार के क्षेत्र में ।
जाने कितने भाइयों के
संबंध तोड़े हैं इसे याद नहीं ।
लेकिन इसकी किसी से
बैरता नहीं ।
नदियां बहती है इसे रौंदते हुए ।
मानव पलता है इसे खोदते हुए ।
यह खजाना है रत्नों का
खनिजों का पानी का ।
हमको खाना खिलाती
पानी पिलाती बिना भेदभाव किये।
मां से बड़ी ममतामयी है ।
तभी तो आज लड़ पड़े हैं
इसे अपना बनाने के खातिर
पर उसे होश नहीं है….

मनीभाई नवरत्न

चल लिख कवि ऐसी बानी

 

चल लिख कवि ऐसी बानी

चल लिख कवि , ऐसी बानी ।
नहीं दूजा कोई, तुझसा सानी ।
चल प्रखर कर, अपनी कटार ।
गर मरुस्थल में लाना है बहार।
अब देश मांगता, तेरी कुर्बानी ।
चल लिख कवि , ऐसी बानी ।
ईश का गुणगान छोड़ , मत बन मसखरा ।
जन को सच्चाई बता,मत बन अंधा बहरा।
देश का है लाल तू,माटी की बचा ले लाज।
दरबारी कवि नहीं,खोल दे पापी का राज़।
मनोभाव भरे जिसने,कर उसपे मेहरबानी।
चल लिख कवि ,ऐसी बानी ।
जब बिक चुका मीडिया,कौड़ी के भाव में ।
जिम्मेदारी बढ़ी है तेरी , आ जाओ ताव में ।
छेड़ अभियान चल , जन जागृति पैदा कर।
अन्याय आगे ईमान का,कभी ना सौदा कर।
समाज को नेक राह दिखा,करके अगवानी।
चल लिख कवि ,ऐसी बानी।

मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

आज़ादी और बंधन /मनीभाई नवरत्न

 

आज़ादी और बंधन

मैं खोज रहा आजादी
जो मिला है मुझे
उपहारस्वरूप जन्म से।
फिर कहाँ तलाशता चारों ओर ?
भटकता उसके लिए।


अरे! यही मानवीय दशा
कि होता जो पास में
रहता नहीं मूल्य उसका ।
क्या ऊँचे कद आदमी के लिए
आसान होता देख पाना
अपने पैरों तले जमीन
जिस पर वह टिका है।

तार्किक वन में
छलांग लगाता बैचेन मृग
कस्तूरी पाने को नाहक।
फिरता समझदार बन ,
खास होने की नशा में।
जो आम है वो भी
असल चीज “आजादी” छोड़
खास होने की रंग में
रंगने के लिए
कतार बद्ध खड़े हैं।
क्या संभव है?
राजसी ठाट बाट में
जिसे वह खोजना चाहता ।

मैं होना चाहता
सच्चा सामाजिक
बन देश सिपाही
पहचान चाहता हूँ भीड़ में।
चिंता मुझे
अपने व्यक्तित्व का।
एक रस हो जाना चाहता हूँ
दुनिया पिंजर में ।

क्या भला !
पक्षी भर सकता उड़ान
बंद पिंजरों में।

सत्य अमर है,
उसमें बनावट नहीं
सादा स्पष्ट और सरल।
वैसे ही जैसे आजाद होना ।
दुनिया के सारे कर्म ,
बंधन के हैं।
जिसने माना इसे ,
असल जीवन आनंद के।
वह फंसता गया कारागार में।

यहाँ सुख है उतना ही ,
जितना दुख है।
यहाँ भोजन भी है,
चूँकि जिह्वा में स्वाद है
और पेट में भूख भी।

आसान नहीं ,
छप्पन भोग के सामने
उपवास का विचार ।
गर ऐसा कर सके
तो मिल सकती है आजादी।

मैं झूलता ही पाया
अपने को पेंडुलम की भांति
आजादी और बंधन के बीच।
मैं रहना चाहता हूँ ,
अपनों के संग।
पर घुल नहीं पाता।
तली में बैठ जाता हूँ
अवक्षेप भांति I
यही मेरी मौलिक प्रवृत्ति
जो मिला है मुझे उपहार में I
मूलतः मैं आजाद हूँ।
बंधक तब-तब
बन जाता हूँ
जब मैं खोजना चाहता
इसे अपनों के बीच।

मनीभाई नवरत्न

अब तू ये जान ले /मनीभाई नवरत्न

 

अब तू ये जान ले

जीवन डोरी थाम ले,
थोड़ी घूम घाम ले ।
आराम पाना हो तो
तन से अपने काम ले.
आएगा ना ये पल ,
अब तू ये जान ले ।

तू ना रुका कर राह में ,
कभी ना झुक निगाह में ।
संतों की नीति अपना तू
बरकत जिनकी सलाह में ।
मुट्ठी में है तेरी किस्मत ,
अब तू ये जान ले ।

वो जो दिखा रहा ,
सब कुछ है दिखावा।
तेरी काबिलियत को,
समझ ना कोई छलावा ।
तेरा रंग है सबसे गहरा,
अब तू ये जान ले।

धीमी तेरी रफ्तार है,
नजरें तेरी उस पार है
धीरे धीरे ही बढ़ आगे ।
देर से ही नसीब जागे।
दिशा ही सच्ची सफलता
अब तू ये जान ले।

जी भर जी ले तू
पछताना ना पड़े ।
अगली बार के लिए
तुझे आना ना पड़े।
एक जीवन एक मौका
अब तू ये जान ले।

मनीभाई नवरत्न

प्रेम और सच्चाई -मनीभाई नवरत्न

 

प्रेम और सच्चाई -मनीभाई नवरत्न

मैं तुमसे दूर हूं
तो मतलब नहीं कि
तुमसे दूर हूं।
है अब भी मेरे जेहन में
उतना ही प्रेम
जितना कि हुई थी
जिस दिन तुमसे प्रेम ।


मैं तारीफ भी तेरी
उतना ही करूंगा।
जितना तुम लायक हो ।
तुमसे नहीं करूंगा वो वायदा
जो मुझसे हो ना सके।



जितना तुम उठोगे
संग संग तेरे मैं भी उठूंगा ।
या विपरीत इसके
मैं जितना उठ पाऊं अपने शिखर पर
चाहूंगा तुम भी रहो मेरे पास ।

तुम चाहती होगी
दुनिया भर की दौलतें
शोहरतें, ऐशोआराम
बताऊंगा तुम्हें
कुछ भी नहीं इनमें
मेरी दुनिया बस तुम हो ।
तुम जिद करोगी ,
बदलना चाहोगी मुझे शायद ।
अपने खातिर।
मैं छोड़ूंगा नहीं सच्चाई
अडिग रहूंगा
हम दोनों के खातिर ।

तुम भुलाना चाहोगी मुझे
तुम्हें पसंद होगी तुम्हारे अपने
मैं कैसे भुला दूं तुम्हें
जो मुझमें है
वह तुझ में है मेरा अपना
तुम जितना भागोगी मुझसे
मेरे करीब उतना ही होगी।

🖍️ मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...