शनिवार, 3 मई 2025

किस्तों की जिंदगी / मनीभाई नवरत्न

 किस्तों की जिंदगी

किस्तों की जिंदगी
एक -एक किस्तों में बीत जाएगी।
रिश्तो की दुनिया
आखिर कब तक रिश्तो में बंध पाएगी।

हम चलते हैं निहारते अपनी छाप।
रेत के समंदर में जो नहीं रह पायेगी।।
हम छुपाते हैं सबसे अपनी कमाई को
बटुए का धन बटुए में ही रह जाएगी ।।

हम कहते हैं अब तो मौज लेते हुए जीना ।
नहीं पता मौजों के लिए , क्या दुनिया में रह जाएगी?

विदाई के पल पर कविता

विदाई के पल पर कविता

वर्षों से जुड़े हुए कुछ पत्ते
आज बसंत में टूट रहे हैं ।
जरूरत ही जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छूट रहे हैं।

यह पत्ते होते तो बनती पेड़ की ताकत ।
इन की छाया में मिलती सबको राहत ।
पर सबको मंजिल तक जाना है।
सबने बनाई है अपनी-अपनी चाहत ।
इन की विदाई से डाल-डाल सुख रहे हैं।
जरूरत थी जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छूट रहे हैं ।

इन पत्तों से ही पेड़ में होती जान ।
आखिर पत्तों से ही पेड़ को मिलती पहचान।
यह पत्ते ही भोजन पानी हवा दिला कर ।
बनते हैं जग में महान ।
इनके बिना पेड़ के दम घुट रहे हैं ।
जरूरत थी जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छुट  रहे हैं ।

मानो तो जीवन की यही परिभाषा ।
हर निराशा में छुपी रहती आशा ।
इनके जगह लेने कोई तो आएगा ।
यही भरोसा और यही दिलासा।
पतझड़ के बाद नई कोपले फूट रहे हैं ।

बरसों से जुड़े हुए पत्ते
आज बसंत में टूट रहे हैं।
जरूरत थी जिनकी पेड़ में
फिर भी नाता छूट रहे हैं।

मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

तुम एक अनार हम सौ बीमार

तुम एक अनार हम सौ बीमार

तुम एक अनार ,हम सौ बीमार ।
किसको चाहोगी यार किसको दोगी प्यार ।।
हम एक थैली के चट्टे बट्टे ।
कुछ कुछ मीठें कुछ है खट्टे ।
एक एक की रग जान लो,
फिर करना इकरार ।।
यूं तो एक और एक ग्यारह होते हैं ,
पर इस बात से सब किनारा होते हैं।
कौन होगा सहारा ,करोगी किसको किनारा ,
इसका है इंतजार।।
हां एक हाथ से ताली नहीं बजती,
पर एक म्यान में दो तलवार नहीं रहती।
सबको एक आंख से देखूँ मगर
सबको करूं तकरार ।।
मैं एक अनार तुम सौ बीमार ।
सबको करूं बेकरार सबको करूँ इनकार।।

  • मनीभाई “नवरत्न”

मेरी जो अरमान है वह कम नहीं

 

मेरी जो अरमान है वह कम नहीं

मेरी जो अरमान है वह कम नहीं
मेरे जो अरमान ,पूरे ना हो तो गम नहीं ।।
मेरे अरमान खुशियां दिलाएंगी, यह मुझे ना सताएगी।
कभी तो बुलाएगी मुझे ,इसमें कोई उलझन नहीं ।
हमें बढ़ाना है रोज एक कदम ,
कभी ना पीछे हटेंगे हम ।।
कोई आफत आ जाए फिर भी ना झुकेगे हम ।
जब मन में है दम ,कोई शरम नहीं ।।
कड़ी कड़ी जुड़ने से बनती है, कोई चीज बड़ी ।
समझ ले जो इस पहेली को, सुंदर चीज उसी ने गढ़ी।
तुम चीज बनाओ जमाने को दिखाओ।
दिखाने में कोई बंधन नहीं ।
मंजिल पाने तक ना रहे कोई चैन से
ख्वाब टूटे अगर कुछ गिरे नैन से ।
क्या ऐसा सफर अच्छा है? जिसमें रहो तुम बेचैन से ।
यह बचपन है कोई यौवन नहीं।।
मेरे जो अरमान है ……

मनीभाई नवरत्न

तुझमें बातें ऐसी कितनी खास है

 

तुझमें बातें ऐसी कितनी खास है

तुझमें बातें ऐसी कितनी खास है ,
जो मेरे दिल के पास है ।।
तुमसे ही सारी खुशी के आस है ,
जो मेरे दिल के पास है ।।


तुमको कैसे बताना, तुमको कैसे समझाना ?
तू मेरी चाहत है ।।
तेरी हंसी में मेरी खुशी है ,इस जिंदगी है,
जिस पर तेरा इनायत है ।।
तुझसे ही मेरे गम का नाश है ।
तुझमें बातें ऐसी खास है…..


आंखों की भाषा से
कह दे सारी बात,जोड़ ले सारे नात।
तेरे अदा पर मरने वाले,
करले मुलाकात, तोड़ ना जज्बात ।।
तुम ही हो दिल पर, हम हुए तेरे दास है ।।
तुझ में बातें ऐसी खास है ….


एक मौका दे मुझको चाहत दिखा दूँ।
प्यार होती है क्या सबको सीखा दूँ।
लिख ले अपने लब्ज पर तुझको पता दूँ।
मेरी हालत हो गई है क्या ?आ तुझे बता दूं ।
बिन तेरे कैसे दिल मेरा उदास है ।
तुझ पर बातें ऐसी कितनी खास है….

  • मनीभाई नवरत्न

मेरा प्यार है मेरा खुदा

 

मेरा प्यार है मेरा खुदा

मेरा प्यार है मेरा खुदा ।
पर ना जाने क्यूँ .. तू है खफा।।
हरेक सांस तुम पे फिदा ।
बिन तुमसे ….अब क्या रखा?
माना इश्क है जिंदगी …
हर खुशी आगे इसके बेरंग सी
इश्क़ ना रहे यहां तो, हर पल काटना लगे कोई जंग सी।

मैं ना यहाँ इश्क़ बिन रह सका ।

पर मैं तुम्हें ना कह सका ।
मेरा प्यार है मेरा खुदा
पर ना जाने वो क्यों खफा
हर एक सांस जिस पे फिदा
पर ना जाने वो क्यों खफा
बिन उसके मुझ में .अब क्या रखा

मैं गलतियों पर गलती करता हूं

 

मैं गलतियों पर गलती करता हूं

मैं गलतियों पर …गलती करता हूं ।
फिर चुपके से छुपकर ..आहें भरता हूं।
ये क्या हो जाता मुझे
समझ में ना आता मुझे
ना जाने क्यों ….मैं ऐसा करता हूं ।

पहले अनजान था अपने गलतियों से ।
सबक सीखा मैंने ये …सिर्फ तुमसे ।
जब तुम उदास होती ,
कुछ भी ना भाता मुझे ।
तेरी बेरुखी बड़ा तड़पाता मुझे।
मैं कैसे कह दूं… मैं तुमको डरता हूं ।

मेरी खामोशियों की जुबान समझो ,
कहता दिल मेरा, मुझे माफ कर दो
मेरे सांसो में तुम ही तुम हो
चाहो तो आजमा कर देख लो
मुझे रहने दे पास तेरे..मैं तुमपे मरता हूं….

मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...