शनिवार, 3 मई 2025

चोरी चोरी इस दिल में आई

 

चोरी चोरी इस दिल में आई

चोरी चोरी इस दिल में आई ।
हमको पता ना चल सका।
आके मेरे तू दिल में समाई ।
हमको पता ना चल सका।
दिल में समा के धड़कन बढ़ाके दिल को चुराई।
हम को पता ना चल सका।

चलती है जैसे पवन, बहती है जैसे जल ।
तेरे छू लेने से ही, हुई दिल में हलचल ।।
आज मौसम कुछ कह रहे हमें ।
हम को ना पता चल सका ।।
मुरझाती है जैसे फूल, जम जाती है जैसे धूल।
तोड़ देना ना तुम ,प्यार की सारे उसूल।
आज धड़कन कुछ कह रहे हैं हमें ।
हम को ना पता चला ।।
चोरी चोरी इस दिल में आई

–मनीभाई नवरत्न

मेरा जो सनम है बड़ा बेरहम है

 

मेरा जो सनम है बड़ा बेरहम है

मेरा जो सनम है ,बड़ा बेरहम है।
सब कुछ लुटाया मैंने; फिर भी कम है ।

मेरा जो सनम है ,तोड़े हर कसम है ।
प्यार में छोड़ गया वो, फिर काहे दम है ।
तेरे लिए शाम भी मेरे यार ।
तेरे लिए जान भी मेरे यार ।
झूठ है ,मत खा ऐसे कसम ,
समझ लिया मैंने तेरा प्यार ।।
तुझे हुआ है धोखा ,तूने है जो सोचा ,सब भरम है ।
डेट की बातें करके ,हमको वेट कराते हो ।
ऐसे कोई शाम नहीं जो ना लेट आते हो ।।
तेरे लिए हर पल, तेरा है हर कल ,
फिर यह मत बोलना ,इतना क्यों कमाते हो?
तेरे संग रहूं ,तुमसे यह कहूं, आंखें जो तेरी नम है ।।
छोड़ो मुझे तुम ,बेहाल रहने दो ।
आंखें जो तरसे थे इनको बहने दो ।
तेरे लिए हो आंसू ,मेरे लिए ये मोती ।
फकीर ना हो जाऊं हम को ये चुनने दो।
तेरे इन्हीं बातों पे, इन्ही ख्यालातों पे
आए तेरे गली ,मेरे कदम हैं।

-मनीभाई नवरत्न

चाहा है तुमको यह बात मेरी मान

 

चाहा है तुमको यह बात मेरी मान

चाहा है तुमको यह बात मेरी मान ।
हो सके तो माफ करना मेरी जान ।

पहली बार मिला था जब तुम थे सोई ।
तब से तुमने मुझ पर प्यार की बीज बोई ।
जब मैं सोता हूं तब दिल हो जाता बेचैन ।
जब तुम सामने आती तो देख ना पाती नैन।
तुमको देखा तो मैंने यह जाना ।
तुम हो सबसे सुंदर मैंने ये माना ।
दिल धक धक करता है तुम्हारी यादों में ।
जब मैं तुम्हें देखूं लगता है तुम बाहों में ।
चाहा है तुम को यह बात मेरी मान।।

-मनीभाई नवरत्न

गैर पर हो जाए बैर

 

गैर पर हो जाए बैर

गैर पर हो जाए बैर।
अपने ना हो गैर ।
जान ले ओ मेरे यारा हो जाए ना देर ।
(अपने तो हैं अपने अपने के सपने सब अपने)
घर का तू है हिस्सा, घर से जुड़ी है हर किस्सा।
फिर क्यों नाराज है अपनों से थूँक दे तेरी गुस्सा ।
वरना जान ले ,ना होगी तेरी खैर।।
बह चला है तू किस ओर ?
तोड़ चला है तू ममता की डोर ।
आजा फिर उसी गली में
बिठा ना दिल में चोर ।।
कहना मान ले रोक ले अपने पैर ।।
धोखा है उस पार, मौका है इस पार।
लौट आ मेरे यार, सुन ले मेरी पुकार।
बिछा दूंगा तेरे लिए खुशियों का ढेर ।।
(सुनी हो जाए ना घर तेरे बगैर)

लिरिक्स : मनीभाई नवरत्न

गुरुवार, 2 जनवरी 2025

महबूब से मिलने की तमन्ना

 

महबूब से मिलने की तमन्ना

ओ .....ओ ....

महबूब से....,  मिलने की तमन्ना रही,

हर पल उसी के लिए ,ये ज़िंदगी रही।

चुपके से मैंने ,  कानों में 

जिसके ये बात कही,

हर पल तेरे लिए ही ,दुआएँ  रही।




कह देंगे छुपी हुई  हर बात,

चाहे वो ना थामे मेरा साथ।

अब ना रहेगा कोई फ़साना,

सच कहूं, अब ना कुछभी छिपाना।


उसके बन जाये हमसफ़र, हमनवां 

बस मन में मेरे ये सपना रही .


महबूब से....,  मिलने की तमन्ना रही,

हर पल उसी के लिए ,ये ज़िंदगी रही।

चुपके से मैंने ,  कानों में 

जिसके ये बात कही,

हर पल तेरे लिए ही ,दुआएँ  रही।


आँखों में उसके आंसू

अब  आ ना पाएंगे ,

ऐसा हुआ अगर तो 

हम ना सह पाएंगे  ।


शर्म से जिसकी झुकी जो नज़रें, 

मंजूर हैं जिसे अब , बस कहना रही ।


महबूब से....,  मिलने की तमन्ना रही,

हर पल उसी के लिए ,ये ज़िंदगी रही।

चुपके से मैंने ,  कानों में 

जिसके ये बात कही,

हर पल तेरे लिए ही ,दुआएँ  रही।



Genre: Romantic Bollywood-style ballad.

Tempo: Slow and soothing (60-80 BPM).

Acoustic guitar for soft strumming

Piano chords  Subtle tabla beats for rhythmic texture.

The verses are sung in a soft,

The chorus can be slightly elevated, with vocal harmonies to emphasize the emotional intensity of longing for the beloved.

The music transitions seamlessly between tender verses and a resonating chorus, capturing the essence of unspoken love and the emotional highs and lows of devotion. The melody should linger, evoking a sense of connection and intimacy.

-मनीभाई नवरत्न

क्यों ना सुने हम दिल की- मनीभाई नवरत्न

 

क्यों ना सुने हम दिल की

दिल जो....

प्यार कर बैठा

तो क्यों ना

सुने हम दिल की .

इस दिल की .


हुई ....जिंदगी में 

पहली दफा

तो क्यों ना 

सुने हम दिल की।

इस दिल की ..


दिल तो अपना दिल है 

गैर तो नहीं ।

किस्मत आज अपनी है 

और वक्त सही।

आशिकी जैसे हुई हालात

तो क्यों ना 

सुने हम दिल की।

इस दिल की ..


दिल जो....

प्यार कर बैठा

तो क्यों ना

सुने हम दिल की .

इस दिल की .




इस दिल के किस्से 

सुने लाखों मगर

अपना भी किस्सा बने 

जीवन का हिस्सा बने 

हो जाए तू अगर।

दीवानगी में झूमें  जज्बात  ।

तो क्यों ना

सुने हम दिल की .

इस दिल की .


दिल जो....

प्यार कर बैठा

तो क्यों ना

सुने हम दिल की .

इस दिल की .


हुई ....जिंदगी में 

पहली दफा

तो क्यों ना 

सुने हम दिल की।

इस दिल की ..

इस दिल की ..

इस दिल की ..

इस दिल की ..




Genre: A blend of romantic ballad and soft Bollywood-style melody, with subtle influences of Sufi elements to enhance its emotional depth.


Instrumentation:


Begin with a gentle piano intro to set a dreamy, reflective mood.

Introduce a soft acoustic guitar strumming in the background to build a warm, intimate vibe.

Add a tabla or light percussion to give it a rhythmic heartbeat, reflecting the theme of love and emotion.

Strings (violin or cello) can provide a soaring feel in the chorus, capturing the soaring emotions of the lyrics.

A soothing flute melody between verses adds an Indian classical touch, enhancing the depth of the composition.

Vocals:


The vocals should be tender and expressive, sung in a heartfelt and smooth tone, like a love confession.

Use occasional humming or vocal harmonies during the interludes for added richness.

Tempo & Dynamics:


Keep the tempo moderate, around 70–80 BPM, allowing the lyrics to breathe and evoke emotions.

Gradually build intensity with each verse, peaking in the final refrain, where the instrumentation becomes richer.

Mood & Delivery:


Focus on creating a sense of longing and hope, aligning with the recurring theme of listening to the heart.

Let the song end softly, fading out with the flute or a whispered "इस दिल की."

This composition would beautifully complement the lyrical narrative, immersing listeners in a romantic and soul-stirring experience.

  • मनीभाई नवरत्न

रविवार, 27 अक्टूबर 2024

बचकर चलो हर जगह शहर है /मनीभाई”नवरत्न”

 इस कविता का भावार्थ शहर की जटिलताओं और वहां के लोगों के आपसी रिश्तों की सतही प्रकृति को उजागर करता है। मनीभाई "नवरत्न" ने कविता के माध्यम से एक ऐसे वातावरण का चित्रण किया है जहां लोगों के बीच भले ही संपर्क हो, लेकिन गहराई से जुड़े रिश्ते नहीं होते।


कविता की शुरुआत में कवि यह चेतावनी देता है कि "बचकर चलो, हर जगह शहर है," जिससे यह स्पष्ट होता है कि शहर की फिजा में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह एक ऐसी जगह है जहां कोई भी आपको देख सकता है और आपकी हर गतिविधि पर नजर रख सकता है। इसके बाद, कवि यह बताता है कि भले ही व्यक्ति खुद को तन्हा महसूस करे, लेकिन वास्तव में कोई भी अजनबी नहीं है। लोग एक-दूसरे से जल्दी ही जुड़ जाते हैं, पर यह जुड़ाव कितने गहरे और स्थायी होते हैं, यह प्रश्न है।


कवि यह भी इंगित करता है कि शहर की हरियाली और खुशियों के बीच, ग़म और तकलीफें भी हैं। लोग अपने दर्द और दुख को छिपाकर दूसरों की मदद करने का नाटक करते हैं, लेकिन असल में खुद को ही कठिनाइयों में डालते हैं। यहां हर कोई चालाकी से अपने मतलब के लिए जीता है, जो "चालबाजों का बवंडर" है।


अंत में, कवि यह दर्शाता है कि लोग अक्सर सफलता के सपने देखने में इतने मग्न रहते हैं कि वे अपने चारों ओर की वास्तविकता को भूल जाते हैं। महत्वाकांक्षाओं की भीड़ में, वे अपनी पहचान और मूल्यों को खोते जा रहे हैं।


इस प्रकार, कविता हमें यह संदेश देती है कि शहर के जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यहां हर रिश्ते का महत्व और गहराई नहीं होती, और हमें अपनी महत्वाकांक्षाओं और धुनों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। यह एक गंभीर चेतावनी है कि हमें अपने इर्द-गिर्द की सच्चाई को समझना और महसूस करना चाहिए, वरना हम superficiality के जाल में फंस सक

ते हैं।


बचकर चलो हर जगह शहर है

देखता तुझे कोई किसी की नजर है।
बच कर चलो हर जगह शहर है ।

तुम खुद को तन्हा समझो,
 पर कोई ना अजनबी।
दो पल में रिश्ते बनते हैं ,
जुड़ जाते जिनसे जिंदगी।
अभी आई खुशियों का लहर ,
अभी गुजरा ग़मों का भंवर है ।
बचकर चलो हर जगह शहर है ।

सारी तकलीफें सारी कसक
 दिल में थामें फिरता है।
दूसरों को उठाने के बहाने
खुद सड़क में गिरता है ।
यहां चाल पर चाल चले हैं
चालबाजों का बवंडर है ।
बचकर चलो हर जगह शहर है ।

अभी जन्मा और अभी
तारे छूने की बात करते हैं ।
सारी सुधि छोड़कर
अपनी धुन में  रहते हैं ।
यहां महत्वाकांक्षियों के समंदर है ।
बचकर चलो हर जगह शहर है ।

✍मनीभाई”नवरत्न”

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...