शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

क्या करना चाहिए ? / मनीभाई नवरत्न

 

क्या करना चाहिए ?

जब जुबा पे आती
मोहब्बत-ए-वतन का ख्याल ।
दिल बेकरार हो जाती और फरमाती
क्या करना चाहिए?
ना बनी है अपनी कोई शान।
ना देने को दान ।
ना चलती है अपनी पैनी जुबान ।
फिर कोई कैसे ऐतबार करेगा
कि बंदा हाजिर है वतन के लिए ।
पर करनी तो पड़ेगी पहल ।
आज नहीं तो कल।
तो रखा पहले शरीर का ध्यान ।
क्योंकि जान है तो जहान ।
फिर किया लोगों का सम्मान ।
इनसे होती सुरक्षा का भान।
फिर बढ़ाई मैंने पुस्तकीय ज्ञान।
जिसे प्रकट हुआ मेरा स्वाभिमान ।
फिर छेड़ दी मैंने अन्याय के खिलाफ अभियान।
और अभी संघर्ष जारी है ।
पूरे नहीं हुए काम।
मगर मन में सुविधा नहीं है कि
क्या करना चाहिए?

खोया बचपन /मनीभाई नवरत्न

 

खोया बचपन

याद करती है मेरी धड़कन ।
लौटा दे कोई मेरा खोया बचपन।
सुहाता नहीं मुझे अबका जीवन।
लौटा दे मेरा कोई खोया बचपन ।
तितली भौरों से थी दोस्ती ।
पानी में चलती कागज की कश्ती ।
घूमा करते थे बस्ती-बस्ती ।
झुंड झुंड में होती धींगामस्ती।
गांव मेरा लगता था मधुबन।
लौटा दे कोई मेरा खोया बचपन ।

खेलों में होती सुधि ना भूख की ।
मां को सताया शैतानी भी खूब की ।
जाने ना थे बातें सुख दुख की ।
चिंता ना थी अपने वजूद की ।
अपने हाथों से लगाये पांव में बंधन ।
लौटा दे कोई मेरा खोया बचपन ।

पहले जैसे सोचना अब मैंने छोड़ दिया ।
बुना हुआ सपना अपने हाथों से तोड़ दिया।
हकीकत की दुनिया में अपना नाम जोड़ लिया।
पहचान मेरी ना हो तो काला कपड़ा ओढ़ लिया।
बनके कोई मसीहा मुझे दिखलाये दर्पण।
लौटा दे कोई मेरा खोया बचपन।

मनीभाई नवरत्न

पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया / मनीभाई”नवरत्न”

 

पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया

पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया
मन की भोली हूँ,जादू की पुड़िया
देख लेना मैं उड़ जाऊंगी एक दिन
फुर्र से आसमान में बनके चिड़िया.
पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया

बड़ी फिक्र है तुम्हें मेरी, कसम से.
ढूंढते हैं मुझे तेरे नैना.
कहते नहीं हो अपने मुख से ,
पर सोचते हो ये  हर पल रैना….
हूँ आपकी मैं जिन्दगी, और ये दुनिया.
पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया.

सुबह उठाते हो मुझे हर रोज.
नहलाते खाना खिलाते हो रोज।।
स्कूल से आती मैं करते मौज,
देखती हूँ आप कमाते हो रोज।।
तेरे पसीने से खिलूंगी , मैं फूल बन बगिया।।
पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया

✍मनीभाई”नवरत्न”

जिंदगी की घड़ी /मनीभाई”नवरत्न”

 

 जिंदगी की घड़ी

चाहे हो खुशियों की लड़ी।
हो चाहे दुखों की घड़ी ।
चलती रहती है जिंदगी की घड़ी ।

तू ना थम जाना  होके बेकरार
हर पल मुस्कुराना 
हो चाहे दिल के आर पार।
रहना अडिग राह पर तेरे
मुश्किल हो चाहे
 आन पड़ी ।

आज तेरे चेहरे हो खिले  ।
कल हो सकते हैं फीके ।
हर बात पर ले तजुर्बा
मीठे हो सकते हैं हर तीखे।
सोचे तो किस बात पर 
हो कर खड़ी।।

अधिक भरोसा हो तुझे खुद पर
बाकी भरोसे के लायक नहीं ।
मन की  संतोष है बड़ी सुख
बाकी कोई सुखदायक नहीं।
रखना अपना होश सदा
 चाहे हो जोश चढ़ी ।।

✍मनीभाई”नवरत्न”

मां भारती की बिंदी: हिंदी /मनीभाई "नवरत्न”

 

मां भारती की बिंदी: हिंदी

मां भारती के माथे में ,
जो सजती है बिंदी।
वो ना हिमाद्रि की श्वेत रश्मियां ,
ना हिंद सिन्धु की लहरें ,
ना विंध्य के सघन वन,
ना उत्तर का मैदान।
है वो अनायास, 
मुख से विवरित हिन्दी।
जननी को समर्पित 
प्रथम शब्द ‘मां’ हिन्दी ।
सरल ,सहज ,सुबोध ,
मिश्री घुलित हर वर्ण में ।
सुग्राह्य, सुपाच्य हिंदी
मधु घोले श्रोता कर्ण में ।
हमारा स्वाभिमान ,भारत की शान ।
सूर-तुलसी-कबीर-खुसरो की जुबान।
मिली जिससे स्वतंत्रता की महक।
विश्वभाषा का दर्जा दूर अब तलक ।
चलो हिंदी को दिलाएं उसका सम्मान।
मानक हिंदी सीखें , चलायें अभियान।।

✍मनीभाई "नवरत्न”

ये प्यार भी अजीब / मनीभाई”नवरत्न”

 

ये प्यार भी अजीब

जमी चलती हुई,
आसमां की राहों में,
ढूंढने अपने साथी को ।
उसे क्या खबर है ?
अपना हमसफर
उसी के करीब हो ।

सारा जग ढूंढा ,
देखे कई सूरज तारे ।
मिले ना कोई उसे ,
जिसपे वो दिल हारे ।
उसे क्या ख़बर  है ?
उसकी चंदा ही
उसी का नसीब हो ।

जमी देखे सूरज को,
जिसके आशिक अनेक हैं।
चंदा देखे जमी को ,
जिसके इश्क नेक है ।
जमीन पे क्या असर है ?
ये प्यार हो भी,
तो अजीब हो ।

जमी चलती हुई,
आसमां की राहों में,
ढूंढने अपने साथी को ।

✍मनीभाई”नवरत्न”

ये भी मनुस्मृति की देन है /मनीभाई”नवरत्न”

 

ये भी मनुस्मृति की देन है

तथाकथित उच्च वर्ग 
जवाब मांग रहा है निम्न वर्ग से –
“रे अछूत!
तुझे लज्जा नहीं आती 
आरक्षण के दम पर इतरा रहा है ,
हमारे हक का खा रहा है 
तेरी औकात क्या ?
तेरी योग्यता क्या ?
भूल गया अपना वर्चस्व ।
लांघ दी तूने ,
मनुस्मृति की लक्ष्मण रेखाएं ।
संविधान कवच ने 
तुझे उच्छृंखल कर दिया है।
पैरों की दासी !
अपने पैर में खड़ा होने की 
कोशिश मत कर,
हिम्मत है तो द्वन्द्व कर ।
आरक्षण का बाना हटाके
मुझसे शास्त्रार्थ कर।”
व्यंग्य बाणों से जख्मी 
तथाकथित दलित ने प्रत्युत्तर दिया –
“हे उच्चकुलीन श्रेष्ठ !
तू ब्रह्मा के मुख से पैदा हुआ है
तेरे श्रीमुख से कुटिल बातें 
शोभा नहीं देती ।
तूने कहा कि जातियां जन्मजात है 
हमने मान लिया।
फिर कहा प्रत्येक जाति के वर्ग है 
हमें स्वीकार लिया।
जनसेवा करके 
अपना सौभाग्य माना 
नवनिर्माण कर ,
जग का श्रृंगार किया
अति प्राचीन ,
भारतीय संस्कृति को आधार दिया।
तूने सामाजिक नियमों में बांधा
जी भर शोषण किया ।
कभी धर्म ,कभी ईश्वर का भ्रम 
फैला कर भयभीत किया ।
नियम तूने लचीला रखें ,
जब अपनी स्वार्थ पूरी करनी थी 
हमने जब सीमाएं तोड़ी
तो नर्क का दंड विधान किया 
खुशकिस्मत हैं 
जो बाबा ने संविधान बनाया 
दलित अपने विकास के लिए 
एक अवसर को पाया ।
कष्ट तुम्हें इस बात की है कि 
हमने ज्ञानामृत चखा
वर्षों से छीना गया 
अधिकार को परखा ।
आज तुम्हें तकलीफ क्यों ?
हम क्यों सेवाक्षेत्र में आरक्षित हैं 
तो सुन कुलश्रेष्ठ !
सेवाक्षेत्र शूद्र के लिए हो,
ये भी मनुस्मृति की देन है।”

✍मनीभाई”नवरत्न”

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...