पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया
पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया
मन की भोली हूँ,जादू की पुड़िया
देख लेना मैं उड़ जाऊंगी एक दिन
फुर्र से आसमान में बनके चिड़िया.
पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया
बड़ी फिक्र है तुम्हें मेरी, कसम से.
ढूंढते हैं मुझे तेरे नैना.
कहते नहीं हो अपने मुख से ,
पर सोचते हो ये हर पल रैना….
हूँ आपकी मैं जिन्दगी, और ये दुनिया.
पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया.
सुबह उठाते हो मुझे हर रोज.
नहलाते खाना खिलाते हो रोज।।
स्कूल से आती मैं करते मौज,
देखती हूँ आप कमाते हो रोज।।
तेरे पसीने से खिलूंगी , मैं फूल बन बगिया।।
पापा मैं तेरी, प्यारी सी गुड़िया
✍मनीभाई”नवरत्न”