मैं उड़ता पतंग ….मुझे खींचे कोई डोर। तेरी ही ओर।। मेरा टूट न जाए धागा। भागा ….भागा…भागा ….मैं खुद से भागा। जागा.. जागा….जागा.. कभी सोया कभी जागा । कुछ ख्वाहिशें हैं ,कुछ बंदिशें हैं। पग-पग में देखो साजिशें है । जिसने जो चाहा है कब वो पाया है । पल पल में तो मुश्किलें है । यह किस्मत का कोई धनी ,तो कोई अभागा। भागा… भागा… भागा.. मैं खुद से भागा । जागा …जागा ..जागा. कभी सोया कभी जागा । कभी धूप सी तो कभी छांव है । जिंदगी खेलें यहां हर दांव है । दिल तो चाहे शहर ,पर छूटे ना गांव है। कशमकश में पड़े यहां मेरे पांव है। फिर समझा लूं ,तपे सोना ,पाकर सुहागा। भागा …भागा …भागा …मैं खुद से भागा । जागा ..जागा ..जागा ..कभी सोया कभी जागा।।
रात भर मैं सावन की झड़ी में सुनता रहा टपटप की आवाज पानी की बूंदें। बस खयाल रहा अंतिम विदा पिया के बिछोह में गिरते अश्रु गीले नैनों को मूंदे पवन झोकें सरसराहट सी लगती मुझे जैसे हो सिसकियां। झरोखे तले सारी घड़ियां चलें। जल फुहारें कंपकपी बिखेरे भय दिखाती अशुभ की कामना मैं व मेरी कल्पना ।।
देश की शान हैं नौसेना… हम सबका अभिमान हैंं नौसेना।
4 दिसम्बर भारतीय नौसेना दिवस
भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। भारत में नौसेना दिवस मनाया जाना इस बात का संकेत है कि नौसेना का हमारे देश में कितनी अहमियत है ।
इसी दिन सन 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के साथ लड़ाई में उसे मात देकर विजयश्री प्राप्त की थी। बांग्लादेश का जन्म इसी भारत-पाक युद्ध की देन है । यह युद्ध स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लड़ा जाने वाला सबसे बड़ा युद्ध था। इसके दौरान नौ सेना ने सिर्फ अपना एक युद्धपोत आईएनएस खुखरी खोया था।
भारतीय नौसेना जांबाज सिपाहियों, बुद्धिमान अफसरों , आधुनिक जलपोतों और पनडुब्बियों से सुसज्जित है। आजकल भारतीय नौसेना सिर्फ भारतीय जल परिधि तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई बचाव और रक्षा के साहसिक कारनामों ने भी संलग्न है। इसके पास नाभिकीय आईएनएस चक्र जैसी पनडुब्बी है जो अत्याधुनिक है और अनेक सुविधाओं से भी लैस है ।
नौसेना विमानवाहक युद्धपोत मिसाइलों जलीय जीवन की सुविधाओं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध और शोध कार्यों के लिए प्रयोगशाला से लैस है ।
नौसेना दिवस अपने नौसेना के मुख्यालय में उत्सव के रूप में अपनी क्षमता के प्रदर्शन के साथ गर्व से मनाया जाता है। इसी दिन नौ सैनिक अपनी शौर्य गाथा का इतिहास गाते हैं ।अपनी उपलब्धि दिखाते हैं ।और भविष्य में अपने देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने का वायदा दोहराते हैं। इस विशेष दिवस को नौसेना के आला अफसर अपने सैनिकों तथा कर्मियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं घोषित करते हैं ताकि यह उनके जीवन को और अधिक सुरक्षित बना सकें हमें अपनी भारतीय नौसेना पर नाज है।
प्रमुख तथ्य :-
भारतीय नौसेना भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि ५६०० वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है।
५५,००० नौसैनिकों से लैस यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है।
पिछले कुछ वर्षों से लागातार आधुनिकीकरण के अपने प्रयास से यह विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनने की भारत की महत्त्वाकांक्षा को सफल बनाने की दिशा में है।
3 दिसंबर 1982 को विकलांगता दिवस मनाया जाना जागरूकता अभियान है विकलांगता जन्म से या फिर युद्ध, आतंकवाद , दुर्घटना, प्राकृतिक आपदाओं से होती है। समाज के विकलांगों की दयनीय स्थिति को देखते हुए सरकार ने सन 1995 में विकलांगता अधिनियम पारित किया । जिसके तहत उन्हें पर्यावरण शिक्षा एवं नौकरियों में 3% आरक्षण का प्रावधान किया गया । आजकल रेलगाड़ियों बसों हवाई यात्रा में दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था है । ताकि वे अपने काम को बिना किसी परेशानी के कर सकें। सबसे अहम बात यह है कि चाहे कितना भी अच्छा वातावरण समाज उन्हें क्यों ना दे? लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है दिव्यांगों के प्रति लोगों का नजरिया बदलना ।
विकलांगता की चोट सबसे ज्यादा तब लगती है जब उन्हें दीन और हीन समझा जाता है। तब उनकी रही सही शक्ति भी कम हो जाती है और उनका मनोबल टूटने लगता है। यदि मनुष्य विकलांग है या हो जाता है तब उसका प्रबंधन जरूरी है । उसके पुनर्वास के लिए समाज एवं सरकार को सामने आना होगा। उनका मनोबल जॉन मिल्टन, हेलेन केलर , स्टीफन हॉकिंस, सूरदास जैसे महान विकलांग व मनुष्य के व्यक्तित्व और कृतित्व द्वारा बढ़ाया जा सकता है। विकलांगता दिवस विकलांगों के प्रति नजरिया बदलने और उन्हें सुअवसर मुहैया कराने की गुहार करता है।
मुख्य बिंदु
सयुंक्त राष्ट्र संघ ने 3 दिसंबर 1991 से प्रतिवर्ष अन्तरराष्ट्रीय विकलांग दिवस को मनाने की स्वीकृति प्रदान की थी।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1981 को अन्तरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के रूप में घोषित किया था।
सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने सयुंक्त राष्ट्र संघ के साथ मिलकर वर्ष 1983-92 को अन्तरराष्ट्रीय विकलांग दिवस दशक घोषित किया था।
भारत में विकलांगों से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आधीन होता है।
संगम योजना का संबंध भारत में विकलांगों से संबंधित है।
समाज को संदेश
दुनिया में आज हज़ारों- लाखों व्यक्ति विकलांगता का शिकार है। विकलांगता अभिशाप नहीं है क्योंकि शारीरिक अभावों को यदि प्रेरणा बना लिया जाये तो विकलांगता व्यक्तित्व विकास में सहायक हो जाती है।
मेडम केलर कहती है कि विकलांगता हमारा प्रत्यक्षण है, देखने का तरीक़ा है। यदि सकारात्मक रहा जाये तो अभाव भी विशेषता बन जाते हैं। विकलांगता से ग्रस्त लोगों को मजाक बनाना, उन्हें कमज़ोर समझना और उनको दूसरों पर आश्रित समझना एक भूल और सामाजिक रूप से एक गैर जिम्मेदराना व्यवहार है। हम इस बात को समझे कि उनका जीवन भी हमारी तरह है और वे अपनी कमज़ोरियों के साथ उठ सकते है।
पंडित श्रीराम शर्मा जी ने एक सूत्र दिया है, किसी को कुछ देना है तो सबसे उत्तम है कि आत्म विश्वास जगाने वाला उत्साह व प्रोत्साहन दें।
भारत में विकलांगता
विज्ञान के इस युग में हमने कई ऊंचाइयों को छुआ है। लेकिन आज भी हमारे देश, हमारे समाज में कई लोग है जो हीनदृष्टि झेलने को मजबूर है। जबकि ये लोग सहायता एवं सहानुभूति के योग्य होते है। विश्व विकलांग दिवस पर कई तरह के आयोजन किये जाते है, रैलियां निकाली जाती है, विभिन्न कार्यक्रम किये जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद ये सब भुला दिया जाता है, लोग अपने-अपने कामों में लग जाते है और विकलांग-जन एक बार फिर हताश हो जाते है। विकलांगता शारीरिक अथवा मानसिक हो सकती है किन्तु सबसे बड़ी विकलांगता हमारे समाज की उस सोच में है जो विकलांग-जनों से हीन भाव रखती है और जिसके कारण एक असक्षम व्यक्ति असहज महसूस करता है।
जिन्दगी में बड़ी कलंक होती है , जिसे लोग कहते हैं दासता । सम्मान खो जाती है सारे, और बंद हो जाते उन्नति के रास्ता I
मनीभाई”नवरत्न” की कलम से
दासता मनुष्य की बेबसी की स्थिति है ।जिससे वह अपनी स्वतंत्रता का अधिकार खो देता है । ऐसी परतंत्रता में मनुष्य दूसरों की हुकूमत पर कठपुतली की तरह नाचता रहता है। ऐसी दासता से मनुष्य की सारी आकांक्षाएं, क्षमताएं ,उल्लास और लक्ष्य दफन हो जाते हैं । तथा वह पशुवत अपनी मालिक की हुक्म पर चलता रहता है ।
दासता उन्मूलन दिवस मानव स्वतंत्रता के प्रति जन जागरण अभियान है । मनुष्य स्वतंत्र पैदा होता है तो फिर दास कैसे बन जाता है ? किसी भी मानव की स्वतंत्रता की गरिमा उसका मानव अधिकार है , फिर बंधुआ मजदूर, दास और औरतों को दासी समझना जबरन मजदूरी यह दासता ही तो है।
दासता उन्मूलन दिवस मनुष्य को गरिमामय जीवन की कसौटी पर तौलता है । और बंधुआ मजदूर घर और दुकानों में बाल मजदूरों तथा स्त्रियों के शोषण एवं यौन उत्पीड़न के खिलाफ सवाल उठाता है ।
अमेरिका में दास प्रथा अब्राहम लिंकन द्वारा समाप्त कर दी गई थी । उसके बाद दासता उन्मूलन के लिए के नियम कानून बनाए गए। दासता शब्द समाज के लिए एक कलंक है।
मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं ने दासता को समाज से उखाड़ फेंकने का बीड़ा उठाया है । ताकि एक समान समाज की स्थापना हो सके दासता उन्मूलन के लिए सिर्फ नियम और कानून ही काफी नहीं है । इसके लिए नवयुवकों को सामने आना होगा । और गरीबों को रोजगार मुहैया कराना होगा क्योंकि गरीबी मनुष्य की ऐसी स्थिति है कि वह उसे कुछ भी करने को मजबूर कर देती है ।
शिक्षा और रोजगार द्वारा दासता का उन्मूलन किया जा सकता है। अगर शोषित जनता शोषण करने वालों के खिलाफ विरोध दर्ज करने की हिम्मत रखें तो वह दिन दूर नहीं जब समतामूलक समाज की स्थापना होगी । जहां न दास होंगे और ना मालिक । सभी अपने लिए स्वतंत्र होंगे।
अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस संबंधित तथ्य
2 दिसंबर, 1949 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने व्यक्तियों की तस्करी और वेश्यावृत्ति के शोषण को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय स्वीकार किया था।
पहली बार यह दिवस 2 दिसंबर, 1986 को मनाया गया था।
उद्देश्य- दासता के समकाल़ीन स्वरूपों जैसे- व्यक्तियों की तस्करी, यौन शोषण, बालश्रम के सबसे खराब तरीके, जबरन शादी, सशस्त्र संघर्ष में इस्तेमाल के लिए बच्चों की जबरन भर्ती का उन्मूलन करना।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार, अनुमानित 40.3 मिलियन लोग आधुनिक दासता में हैं।
जिसमें जबरन श्रम में 24.9 मिलियन और जबरन शादी में 15.4 मिलियन लोग शामिल हैं।
विश्व में प्रति 1000 लोगों पर 5.4 आधुनिक दासता पीड़ित हैं।